CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, चिदंबरम बोले- मुझे ऐसा कहे जाने पर गर्व

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, चिदंबरम बोले- मुझे ऐसा कहे जाने पर गर्व

By Newsdesk Admin
16/08/2026
Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है।” उनके इस बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तेज होने के आसार हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से देश को संबोधित करते हुए नक्सलवाद और माओवादी विचारधारा का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि जंगलों में सक्रिय नक्सली हिंसा को काफी हद तक खत्म किया जा चुका है, लेकिन ‘दिमागी नक्सल’ यानी माओवादी मानसिकता अभी भी मौजूद है। प्रधानमंत्री ने ऐसी मानसिकता रखने वाले लोगों को पहचानने और उन्हें अलग-थलग करने की अपील की थी।

चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर किया पलटवार

प्रधानमंत्री के बयान के अगले दिन पी. चिदंबरम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अंग्रेजी में लिखा, “I am proud to be a dimagi naxal!” यानी “मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है।” चिदंबरम की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री के बयान पर सीधे राजनीतिक पलटवार के तौर पर देखी जा रही है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी प्रधानमंत्री के ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल की आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले राजनीतिक विरोधियों के लिए ‘शहरी नक्सली’ शब्द का इस्तेमाल किया गया था। रमेश के मुताबिक, संसद में यह स्पष्ट किया गया था कि ‘शहरी नक्सली’ की कोई आधिकारिक कानूनी परिभाषा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब इसी तरह ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों के लिए किया जा रहा है।

रमेश ने केंद्र सरकार पर अपने आलोचकों को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिन मुद्दों को पहले विरोधियों की मांग या विचारधारा बताया जाता था, बाद में सरकार उन्हीं में से कुछ मांगों को स्वीकार करती रही है। उन्होंने जाति आधारित जनगणना का भी उदाहरण दिया।

माकपा ने भी जताई आपत्ति

माकपा महासचिव एमए बेबी ने भी प्रधानमंत्री के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी नक्सलवाद और माओवादी हिंसा का समर्थन नहीं करती, लेकिन सरकार की ओर से कानून और संविधान के उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाना अलग बात है।

बेबी ने ‘दिमागी नक्सल’ जैसे शब्दों को विपक्ष और सरकार के आलोचकों को निशाना बनाने का आरोप बताया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति पर उसके विचारों के आधार पर माओवादी मानसिकता रखने का आरोप लगाना गंभीर और आपत्तिजनक है। इस बयान के बाद ‘दिमागी नक्सल’ शब्द को लेकर राजनीतिक बहस और तेज हो गई है।

Bharatmala Compensation Scam: भारतमाला परियोजना में 40 करोड़ का खेल, तीन पटवारी पूरक चालान की जद में
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में हंगामा: लेट एंट्री, ड्रेस कोड और अफसरों की मनमानी से भड़के अभ्यर्थी
Chhattisgarh School Nutrition Scheme : हाई स्कूल के छात्रावासी बच्चों को अब स्कूल में मिलेगा पौष्टिक भोजन
छत्तीसगढ़ की सड़कें होंगी चकाचक! डिप्टी CM अरुण साव का फरमान- ‘दिसंबर 2025 तक हर सड़क गड्ढामुक्त चाहिए, लापरवाही बर्दाश्त नहीं’
Rape of a minor girl : परिवार के साथ शादी में शामिल होने आई थी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन
Raipur Police Verification : अब घर बैठे होगा किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों का वेरिफिकेशन

रायपुर में किराएदारों और घरेलू कर्मचारियों के पुलिस…

Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी
Bastar Martyrs Digital Memorial : अब QR कोड से जान सकेंगे शहीद जवानों की पूरी कहानी

सीजी भास्कर, 16 अगस्त : बस्तर में नक्सलवाद…

Bangladesh Historic Win  :  ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच
Bangladesh Historic Win  :  ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बांग्लादेश का ऐतिहासिक धमाका, पहली बार जीता टेस्ट मैच

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर…

‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान, चिदंबरम बोले- मुझे ऐसा कहे जाने पर गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में…

पहलगाम हमले के बाद PM मोदी का था साफ संदेश, आतंकियों को दुनिया में कहीं भी नहीं छोड़ेंगे: डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पहलगाम आतंकी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?