CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 14 किसानों की फसलें बर्बाद; जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी

रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 14 किसानों की फसलें बर्बाद; जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी

By Newsdesk Admin
19/10/2026
Share

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में जंगली हाथियों का आतंक जारी है। हाथियों के दल रात के समय जंगल से निकलकर खेतों में पहुंच रहे हैं और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। रविवार रात धरमजयगढ़, छाल और कापू रेंज के अलग-अलग गांवों में हाथियों ने 14 किसानों की फसलें बर्बाद कर दीं। लगातार हो रहे नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

धरमजयगढ़ रेंज के कई गांवों में फसलों को नुकसान

जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ रेंज के खलबोरो गांव में राधाबाई की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। वहीं, आमापाली और आमगांव में सात किसानों की फसलें बर्बाद हुईं। प्रभावित किसानों में सनतराम, हंसाराम, श्रवण नायक, मंगतू, विजय और संतराम सहित अन्य शामिल हैं। इसके अलावा भंवरखोल में योगेश की फसल को भी हाथियों ने नुकसान पहुंचाया।

छाल और कापू रेंज में भी हाथियों की आवाजाही

छाल रेंज के कंसाबहार गांव में उमाशंकर जांगड़े और बोजिया में पीतांबर की फसल को हाथियों ने रौंद दिया। वहीं, कापू रेंज के सोनाजोरी और कमरई गांवों में धनसाय, टीबू और परसराम की फसलों को नुकसान पहुंचा है। रात में खेतों तक हाथियों के पहुंचने से ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ रही है।

जिले में 85 हाथी, वन विभाग कर रहा निगरानी

वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायगढ़ जिले में फिलहाल 85 हाथी विचरण कर रहे हैं। इनमें 28 नर, 31 मादा और 26 शावक शामिल हैं। धरमजयगढ़ वन मंडल में 77 हाथी हैं, जिनमें 26 नर, 29 मादा और 22 शावक शामिल हैं। वहीं, रायगढ़ वन मंडल में आठ हाथियों की मौजूदगी है, जिनमें दो नर, दो मादा और चार शावक हैं।

हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग और हाथी मित्र दल की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी कर रही हैं। ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है। वन विभाग ने लोगों को हाथियों की आवाजाही के दौरान जंगल और खेतों की ओर जाने से बचने की सलाह दी है, ताकि किसी अप्रिय घटना और जनहानि को रोका जा सके।

भीषण गर्मी में राहत: बिलासपुर में डैम से पानी रिलीज, 107 गांव को राहत; 211 तालाब भरेंगे, दुरुपयोग पर चेतावनी
श्रीराम सिंधी पंचायत का 48 साल में पहली बार हुआ चुनाव, दिलीप पवानी अध्यक्ष निर्वाचित
3 दिन तक ठप रहेगा राजस्व विभाग, आम लोगों को होगी दिक्कत
राजभवन CG मंडपम में 64 शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल के हाथों अभिनंदन
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online Attendance Teachers Action
Online Attendance Teachers Action : छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने पर 326 शिक्षक-कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी

Online Attendance Teachers Action : अधिकारियों के अनुसार,…

Tiger Shroff Firing Case
Tiger Shroff Firing Case : टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में पुलिस को मिला अहम सुराग, विले पार्ले स्टेशन के पास मिली हमलावरों की बाइक

Tiger Shroff Firing Case : आरोपियों की पहचान,…

रायगढ़ में हाथियों का उत्पात, 14 किसानों की फसलें बर्बाद; जिले में 85 हाथियों की मौजूदगी

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में जंगली…

सोनभद्र में भाजपा विधायक का WhatsApp अकाउंट हैक, परिचितों से मांगे पैसे; साइबर थाने में FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भाजपा विधायक भूपेश…

Child Observation Home Escape Case
Child Observation Home Escape Case : कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, 8 करोड़ के भवन की सुरक्षा पर उठे सवाल

Child Observation Home Escape Case : कोरबा में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?