सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। भिलाई के सुपेला लक्ष्मी मार्केट क्षेत्र में घेराबंदी कर सट्टा संचालित कर रहे एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। (Accused arrested for betting )
मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
सुपेला पुलिस को टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि लक्ष्मी मार्केट स्थित शंकर पारा गली में एक व्यक्ति अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्ने से अंकों के आधार पर लोगों से पैसे लेकर सट्टा खिला रहा है।
पुलिस को देख भागे सटोरिये, एक आरोपी गिरफ्तार : Accused arrested for betting
छापेमारी के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को आता देख वहां मौजूद अन्य लोग भागने में सफल रहे, लेकिन पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
आरोपी गोलू उर्फ सन्नी यादव (29 वर्ष) निवासी कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला से पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन में उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की है, जिसमें सट्टा पट्टी/पर्ची,
नगदी 400 रुपए, डॉट पेन जब्त की है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। (Accused arrested for betting )


