CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग में म्यूल अकाउंट से 1.88 करोड़ की ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में म्यूल अकाउंट से 1.88 करोड़ की ठगी, 11 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
17/04/2026
Share

सीजी भास्कर 17 अप्रैल

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने म्यूल खातों के जरिए संचालित संगठित साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस नेटवर्क के माध्यम से 1 करोड़ 88 लाख 67 हजार 554 रुपए की ठगी की गई थी। यह कार्रवाई भारत सरकार के गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर की गई।

जांच में 250 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों की पड़ताल की गई। इनमें कर्नाटका बैंक, स्टेशन रोड दुर्ग के 111 खाते और फेडरल बैंक, दक्षिण गंगोत्री सुपेला के 105 खाते प्रमुख थे। इन खातों का उपयोग देशभर में हुई ऑनलाइन ठगी की रकम को ट्रांसफर करने और अवैध लाभ कमाने के लिए किया जा रहा था।

म्यूल खातों के जरिए साइबर ठगी का संगठित नेटवर्क सक्रिय

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने जानबूझकर अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराया था। ठगी की गई रकम इन म्यूल खातों में जमा की जाती थी, जिसे बाद में अलग-अलग तरीकों से निकालकर आपस में बांट लिया जाता था। यह संगठित गिरोह लंबे समय से म्यूल खातों का उपयोग कर सक्रिय था।

मोहन नगर–सुपेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मोहन नगर और सुपेला पुलिस की संयुक्त टीम ने इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें शिवधर साहू, गोविंदा डहरिया, साहिल टेम्बेकर, धर्मेन्द्र सिंह, एस. त्रिमोला, प्रदीप कुमार उइके, भोजराज प्रजापति, हेमंत कुमार साहू, सन्नी चौहान, प्रिया सिंह और आरती मारकण्डे शामिल हैं।

कई धाराओं में केस दर्ज, मुख्य सरगनाओं की तलाश जारी

इस पूरे मामले में थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 07/2025 और थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 32/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(4), 318(4) और 61(2)(क) के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य खाताधारकों और मुख्य सरगनाओं की तलाश में जुटी हुई है।

पासबुक और दस्तावेज जब्त, बड़े खुलासों की संभावना

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, बैंक पासबुक और खातों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। इनसे आगे की जांच में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। साल 2026 के पहले चार महीनों में ही ऐसे मामलों में 150 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Janani Suraksha Yojana : 50 हजार महिलाओं को तीन महीने से नहीं मिली सहायता राशि, फंड मंत्रालय में अटका
बड़ी खबर : 1 अप्रैल से 19 शहरों में 47 शराब दुकानें होंगी बंद, शराब बिक्री पर 🚫 रोक, नई शराब नीति में ‘लो अल्कोहलिक बेवरेज बार’
छत्तीसगढ़ : 62 पंचायतों के सरपंचों ने किया चक्काजाम, इन मांगों पर अड़े प्रदर्शनकारी
Bharatmala Project Investigation : भारतमाला जांच ने पकड़ी रफ्तार, धमतरी में ठेकेदार के घर EOW की दबिश
Public Policy and Governance Program : MBA इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरू, मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का लाभ

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DA Increase :  दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों…

Indian Auto Industry
Indian Auto Industry :  पेट्रोल कारों से हट रहा ग्राहकों का ध्यान, अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बढ़ा जोर

भारत में कार खरीदने वालों की पसंद तेजी…

Mangal Bhawan Rent
Mangal Bhawan Rent :  मंगल भवन का किराया 5 से बढ़ाकर 12 हजार रुपये, भाजयुमो ने की कमी की मांग

नंदिनी-अहिवारा में नगर पालिका परिषद के मंगल भवन…

Indian Auto Industry
Khammar Pakut Reservoir Fish Farming : जलाशय में मछली पालन से आदिवासी समिति की बल्ले-बल्ले, 75 क्विंटल बेचकर कमाए 7.50 लाख

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जलाशय (Khammar Pakut…

Ola Electric Notice Chhattisgarh : 3,000 गाड़ियां पंजीयन के इंतजार में! सब्सिडी अटकी, परिवहन विभाग ने कंपनी को थमाया नोटिस
Ola Electric Notice Chhattisgarh : 3,000 गाड़ियां पंजीयन के इंतजार में! सब्सिडी अटकी, परिवहन विभाग ने कंपनी को थमाया नोटिस

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric Notice Chhattisgarh)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?