CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 12 साल छोटे प्रेमी ने की विधवा की हत्या:कोरबा के SECL कॉलोनी में बच्चों के साथ रहती थी; 2 साल से था अवैध संबंध…

12 साल छोटे प्रेमी ने की विधवा की हत्या:कोरबा के SECL कॉलोनी में बच्चों के साथ रहती थी; 2 साल से था अवैध संबंध…

By Newsdesk Admin 27/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 फरवरी।

कोरबा में विधवा महिला की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका सीमा पटेल (42 साल) ओमपुर स्थित SECL के विभागीय कॉलोनी में रहती थी। 12 साल छोटे प्रेमी को इस मामले में आरोपी बनाया गया है। बुधवार रात खून से लथपथ हालत में महिला के बच्चे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

मामला रजगामार चौकी का है। पति की मौत हो के बाद सीमा का अफेयर 2 साल से एक युवक गुमा उरांव (29 साल) के साथ चल रहा था। खाना खाने के बाद दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और गुमा ने उसकी हत्या कर दी।

दोनों के बीच अवैध संबंध

जानकारी के मुताबिक, महिला SECL कॉलोनी के मकान नंबर एम-763 में रहती थी और आरोपी गुमा प्रगति नगर का रहने वाला था। पति की मृत्यु के बाद से गुमा का सीमा के घर पर आना-जाना था और दोनों के बीच अवैध संबंध थे।

कब्जे के मकान में रहती थी महिला

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सीमा के पति की मौत 2 साल पहले किसी बीमारी से हुई थी। उसका पति प्राइवेट जॉब में काम करता था। दोनों ने SECL कॉलोनी के मकान में कब्जा जमा रखा था। पति की मौत के बाद भी महिला अपने बच्चों के साथ उसी घर में रहती थी।

घटना के बाद अस्पताल लेकर गए बच्चे

सीमा पटेल के दो बच्चे 18 साल की बेटी और 16 साल का लड़का है। उनके बच्चों को भी अपनी मां के अवैध संबंध के बारे में पता था। घटना की रात तीनों अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। बेटी को जानकारी थी कि गुमा उरांव घर आया हुआ है। बेटी को एहसास हुआ तो रात ढाई बजे मां के कमरे में गई जहां वह खून से लतपथ हालत में पड़ी मिली। दोनों बच्चे उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

सीएसईपी भूषण एक्का ने बताया कि, वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर गियर बॉक्स का हिस्सा टूट कर गिरा, बड़ी जनहानि टली

बारिश में हेडफोन लगाए युवक की खुले तार से करंट लगने से मौत

तेंदुए का आतंक: किसान के घर घुस पालतू कुत्ते का शिकार, 5 दिन में दूसरी वारदात

रायपुर VIP रोड पर भीषण हादसा : थार डिवाइडर और पेड़ से टकराई, 5 सवार घायल, 2 गंभीर

Newsdesk Admin 27/02/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article नगर निगम की नई परिषद का शपथ ग्रहण: सीएम साय पहुंचे, मंत्रियों और विधायकों की रही मौजूदगी..
Next Article मनेंद्रगढ़: सरकारी अस्पताल में गर्भवती को नहीं मिला बेड, कुर्सी पर बैठाकर किया इलाज, दर्द से कराहती रही महिला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यसामाजिकसांस्कृतिक

सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो

20/08/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट के भीतर गियर बॉक्स का हिस्सा टूट कर गिरा, बड़ी जनहानि टली

20/08/2025
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

बारिश में हेडफोन लगाए युवक की खुले तार से करंट लगने से मौत

20/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

तेंदुए का आतंक: किसान के घर घुस पालतू कुत्ते का शिकार, 5 दिन में दूसरी वारदात

20/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?