CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हर घंटे जलाया जा रहा यूनियन कार्बाइड का 135 किलो कचरा, हर घंटे 500 लीटर डीजल की खपत..

हर घंटे जलाया जा रहा यूनियन कार्बाइड का 135 किलो कचरा, हर घंटे 500 लीटर डीजल की खपत..

By Newsdesk Admin 01/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 1 मार्च ।

धार जिले के पीथमपुर स्थित रामकी संयंत्र में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे के निष्पादन की प्रक्रिया के तहत शनिवार को भी इंसीनरेटर में कचरा जलाया गया। शुक्रवार दोपहर तीन बजे से शुरू हुई कचरे के निष्पादन की पहले चरण की प्रक्रिया में लगातार 74 घंटे यानी सोमवार शाम पांच बजे तक 10 टन कचरे को जलाया जाना है।

  • इसी कड़ी में शनिवार शाम सात बजे तक 3780 ग्राम कचरे का निष्पादन किया गया। एक घंटे में 135 किलोग्राम कचरे का निष्पादन किया जा रहा है।
  • निष्पादन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों की निगरानी में किया जा रहा है।
  • मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियों के अनुसार, रासायनिक तत्व खत्म करने के लिए अब तक निष्पादित कचरे के साथ करीब 3240 किलोग्राम चूने का मिश्रण किया गया।
  • फ्लू गैसेस की सफाई के लिए 3.6 टन चूना, 1.8 टन एक्टीवेटेड कार्बन और 24 किलोग्राम सल्फर का भी उपयोग किया गया।

विरोध जारी, काली पट्टी बांध धरने पर बैठीं महिलाएं

  • कचरा निष्पादन की प्रक्रिया शुरू होने का पीथमपुर में अभी भी विरोध किया जा रहा है।
  • हालांकि पुलिस बल तैनात होने की वजह से शनिवार को पूरे दिन शांति बनी रही।
  • इस बीच महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर कुछ महिलाओं ने सिर पर काली पट्टी बांधकर धरना दिया।
  • महिलाएं हाथ में भीमराव आंबेडकर का फोटो लेकर बैठी थीं।
  • करीब एक घंटे बैठने के बाद पुलिसकर्मियों ने सभी को समझाया तो कुछ तो चली गईं, कुछ बैठी ही रहीं।

You Might Also Like

रेड अलर्ट: अगले 7 दिन भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

बॉडी बना रहे हैं, लेकिन किडनी का ध्यान नहीं! युवाओं में बढ़ता हाई प्रोटीन का खतरनाक ट्रेंड

सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत…

NRI अरविंदर बहल आज ब्लू ओरिजिन की स्पेस फ्लाइट से भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान – जानिए मिशन NS-34 की पूरी डिटेल

“शहीदों का खून सस्ता या क्रिकेट का खेल महंगा?” – प्रियंका चतुर्वेदी का केंद्र सरकार पर सवाल

Newsdesk Admin 01/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article उत्तर प्रदेश के तीन गांजा तस्करों को 15-15 साल की सजा..
Next Article छतरपुर में ट्रैक्टर-थ्रेसर पलटने से लगी आग, दो युवक जिंदा जले..

You Might Also Like

देश-दुनियामौसम

रेड अलर्ट: अगले 7 दिन भारी बारिश और बिजली गिरने की आशंका, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

03/08/2025
देश-दुनियास्वास्थ्य

बॉडी बना रहे हैं, लेकिन किडनी का ध्यान नहीं! युवाओं में बढ़ता हाई प्रोटीन का खतरनाक ट्रेंड

03/08/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो नहर में गिरी, 11 की दर्दनाक मौत…

03/08/2025
देश-दुनिया

NRI अरविंदर बहल आज ब्लू ओरिजिन की स्पेस फ्लाइट से भरेंगे अंतरिक्ष की उड़ान – जानिए मिशन NS-34 की पूरी डिटेल

03/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?