CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बंधक बना चलती एंबुलेंस में 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बहन और जीजा भी शामिल, एंबुलेंस ड्राइवर व हेल्पर गिरफ्तार, पुलिस का दावा फरार दो आरोपी भी जल्द होंगे हिरासत में

बंधक बना चलती एंबुलेंस में 16 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, बहन और जीजा भी शामिल, एंबुलेंस ड्राइवर व हेल्पर गिरफ्तार, पुलिस का दावा फरार दो आरोपी भी जल्द होंगे हिरासत में

By Newsdesk Admin 29/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 नवंबर। नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 108 एंबुलेंस के अंदर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक और पीड़िता के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

डीआईजी रीवा रेंज साकेत पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 16 वर्षीया नाबालिग पीड़िता हनुमना क्षेत्र में स्थित अपने ननिहाल आई थी। 22 नवंबर को अपनी ममेरी बहन और जीजा के साथ उसने घूमने का प्लान बनाया। सभी 108 एंबुलेंस में सवार होकर घूमने निकले। रास्ते में ममेरी बहन एंबुलेंस से उतरकर चली गई।

एंबुलेंस में पीड़िता, जीजा, ड्राइवर और उसका हेल्पर मौजूद था। जिसके बाद वे एंबुलेंस में घूमने निकल गए। आरोपियों ने पीड़िता को बंधक बना लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। पूरी रात लड़की को बंधक बनाए रखने के बाद आरोपियों ने अगले दिन सुबह उसे सड़क किनारे फेंक कर भाग गए ।

घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और अपनी मां को इसकी जानकारी दी। लेकिन बदनामी के डर से एक दो दिन उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। आखिरकार 25 नवंबर को पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस से संपर्क किया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की ममेरी बहन, जीजा, एंबुलेंस ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ दुष्कर्म औऱ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मामले में पुलिस ने एंबुलेंस  ड्राइवर वीरेंद्र चतुर्वेदी और हेल्पर राजेश केवट को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की ममेरी बहन और जीजा फरार हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपी जल्दी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

You Might Also Like

Sanitation Workers : सफाईकर्मियों का 20 हजार रुपये तक मानदेय अब सीधे खाते में, पांच लाख तक इलाज मुफ्त

Canal Repair : परसदा-ताड़ीपार नहर मरम्मत के लिए 4.39 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

Honor Killing : प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने छोटी बहन को नाले में डुबोकर मार डाला

Honor Killing : किशोरी और नवजात की हत्या कर गड्ढे में गाड़े शव, झूठी शान के कारण हुई हत्या, नदी किनारे से बरामद किए गए शव

Illegal Firecrackers : बंद कालेज में चलती मिली पटाखे की फैक्ट्री, प्रबंधक समेत चार हिरासत में, 47 लाख रुपये के पटाखे जब्त

Newsdesk Admin 29/11/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Open School Result
CG Open School Result : हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा अगस्त 2025 का परिणाम घोषित, आंकड़े चौंकाने वाले

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल,…

Sanitation Workers
Sanitation Workers : सफाईकर्मियों का 20 हजार रुपये तक मानदेय अब सीधे खाते में, पांच लाख तक इलाज मुफ्त

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। वाल्मीकि जयंती की पूर्व…

Canal Repair
Canal Repair : परसदा-ताड़ीपार नहर मरम्मत के लिए 4.39 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर। राज्य शासन ने रायगढ़…

Ranji Trophy
Ranji Trophy : करुण नायर की टीम में हुई वापसी, इंग्लैंड में खराब प्रदर्शन के बाद रहेंगी नजरें

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। भारतीय बल्लेबाज करुण नायर…

Honor Killing
Honor Killing : प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने छोटी बहन को नाले में डुबोकर मार डाला

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई…

You Might Also Like

Sanitation Workers
देश-दुनिया

Sanitation Workers : सफाईकर्मियों का 20 हजार रुपये तक मानदेय अब सीधे खाते में, पांच लाख तक इलाज मुफ्त

07/10/2025
Canal Repair
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Canal Repair : परसदा-ताड़ीपार नहर मरम्मत के लिए 4.39 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

06/10/2025
Honor Killing
अपराध

Honor Killing : प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने छोटी बहन को नाले में डुबोकर मार डाला

06/10/2025
Honor Killing
अपराध

Honor Killing : किशोरी और नवजात की हत्या कर गड्ढे में गाड़े शव, झूठी शान के कारण हुई हत्या, नदी किनारे से बरामद किए गए शव

06/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?