CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 17 Naxals surrender : जवानों का भय, 17 खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

17 Naxals surrender : जवानों का भय, 17 खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

By Newsdesk Admin
13/03/2025
Share
17 Naxals surrender
17 Naxals surrender

सीजी भास्कर, 13 मार्च । बस्तर के गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय 17 नक्सलियों (17 Naxals surrender) ने हिंसा का रास्ता छोड़कर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में 24 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सली शामिल हैं। इनमें DVCM, ACM, मिलिशिया प्लाटून कमांडर, जनताना सरकार अध्यक्ष, डीएकेएमएस अध्यक्ष, पार्टी सदस्य और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

DVCM दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी ज्योति ताती (ACM) के साथ आत्मसमर्पण किया। इन पर लंबे समय से कई संगीन अपराध दर्ज थे। वर्ष 2025 में अब तक 65 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, 137 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं और 56 नक्सली अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए हैं।

छत्तीसगढ़ पुलिस के नक्सल उन्मूलन अभियान, छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर 17 नक्सलियों ने 13 मार्च को आत्मसमर्पण किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और शासन की पुनर्वास योजनाओं से प्रभावित होकर ये सभी समाज की मुख्यधारा में लौटे (17 Naxals surrender) हैं।

इनामी नक्सली जो हुए सरेंडर (17 Naxals surrender)


दिनेश मोडियम उर्फ बदरू मोडियम (DVCM) – 8 लाख
ज्योति ताती उर्फ कला मोडियम (ACM) – 5 लाख
दुला कारम (ACM/गंगालूर एलओएस कमांडर) – 5 लाख
भीमा कारम (मिलिशिया प्लाटून ए सेक्शन कमांडर) – 1 लाख
शंकर लेकाम (जनताना सरकार अध्यक्ष) – 1 लाख
सोमा कारम (डीएकेएमएस अध्यक्ष) – 1 लाख
मंगू कड़ती (मिलिशिया प्लाटून कमांडर) – 1 लाख
मोती कारम (केएएमएस अध्यक्ष) – 1 लाख
अरविंद हेमला उर्फ आयतू हेमला (पार्टी सदस्य) – 1 लाख
इसके अलावा अन्य 8 नक्सली भी संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके हैं।

अत्याचार से परेशान होकर लौटे मुख्यधारा में (17 Naxals surrender)

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि संगठन में भेदभावपूर्ण व्यवहार, शीर्ष नेतृत्व द्वारा ग्रामीणों के शोषण और लगातार बढ़ती पुलिस दबिश के कारण उन्होंने आत्मसमर्पण का निर्णय लिया। DVCM दिनेश मोडियम ने बताया कि संगठन के बड़े नेता आदिवासी युवाओं को बहला-फुसलाकर भर्ती करते हैं और उन्हें हिंसा के लिए मजबूर किया जाता है। जो भी विरोध करता है, उसे जन-अदालत में मौत की सजा दी जाती है।

सरकार की पुनर्वास नीति बनी प्रेरणा (17 Naxals surrender)

छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति ने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया है। सरकार द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता, रोजगार और पुनः बसने की सुविधा दी जा रही है। आत्मसमर्पण करने वालों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

पुलिस की अपील : हिंसा छोड़ें, विकास से जुड़ें

बीजापुर के एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत नौकरी, घर, आर्थिक सहायता और पुनर्वास योजनाएं दी जा रही हैं, जिससे नक्सली प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सभी नक्सलियों से अपील की कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों और अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जिएं।

बस्तर में नक्सलवाद के अंत की ओर एक और कदम (17 Naxals surrender)

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आत्मसमर्पण का यह सिलसिला बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। लगातार हो रहे आत्मसमर्पण से नक्सली संगठन कमजोर हो रहे हैं और आने वाले समय में और भी कई नक्सली सरेंडर कर सकते हैं।

नक्सल उन्मूलन अभियान में डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, एसटीएफ, कोबरा और केरिपु बलों की विशेष भूमिका रही। पुलिस और सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास कार्यों की गति तेज हो रही है, जिससे ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिल रही है। आत्मसमर्पित नक्सलियों ने अपने साथियों से हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील की है।

‘थप्पड़बाज’ हुआ वायरल, बीच सड़क महिला को 30 थप्पड़ मारना पड़ा भारी, भाई ने एक पटखनी में किया ढेर..
Woman Murder : चोरी के शक में महिला की बेरहमी से पिटाई, मौत के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी; आरोपी गिरफ्तार
Woman Body Found Raipur : सुबह की सैर में दिखा खौफनाक मंजर, तालाब किनारे पेड़ से लटकी मिली अज्ञात महिला
गर्लफ्रेंड बना रही थी शादी का दबाव, प्रेमी ने कर दिया मर्डर, 24 घंटे के भीतर दुर्ग पुलिस ने दबोचा
Drunk Driving Crackdown Bhilai : नशे में स्टेयरिंग थामने वाले 24 चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?