CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जन्माष्टमी देखने मंदिर गई थीं 2 लड़कियां, पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस, गांव में पसरा मातम

जन्माष्टमी देखने मंदिर गई थीं 2 लड़कियां, पेड़ से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस, गांव में पसरा मातम

By Newsdesk Admin 27/08/2024
Share


सीजी भास्कर, 27 अगस्त। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में जिन दो लड़कियों की लाश पेड़ से लटकी मिली उनमें से एक 15 वर्ष तो दूसरी 18 की थी। आपको बता दें कि कल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दोनों पास के एक मंदिर में गई थीं और‌ आज सुबह उनका शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद में दो लड़कियों का शव पेड़ से लटका मिला है।

परिजनों ने बताया कि दोनों लड़कियां कल शाम को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में गई थीं लेकिन उसके बाद से वो नहीं लौटीं। आज सुबह दोनों का शव आम के पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका मिला है। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और एक SIM कार्ड बरामद किया है जो किसी एक लड़की का हो सकता है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।

गौरतलब हो कि पूरा मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगौतीपुर का है। जिन दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले उनमें से एक लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दोनों पास के एक मंदिर में गई थीं। बीच में बारिश होने के कारण दोनों रात करीब 9 बजे घर आ गईं। बारिश रुकने पर रात को वो फिर मंदिर गई थीं। कार्यक्रम रात 1 बजे खत्म हुआ, जब काफी देर तक दोनों नहीं लौटीं तो घर वालों ने तलाश शुरू की। एक बच्चे ने बताया कि दोनों उनकी चाची के घर सो गई हैं, हम वहां गए लेकिन वहां कोई नहीं था। हमारे कई रिश्तेदार वहां रहते हैं इसलिए हमें लगा कि बच्चियां किसी के घर सो गई होंगी और सुबह लौट आएंगी। आज सुबह लड़की के पिता को किसी परिचित से जानकारी मिली की आम के बगीचे में किसी की लाश लटकी मिली है। लड़की के पिता सुबह करीब 6 बजे आम के बगीचे में गए। लड़कियां फंदे से लटकी हुई थीं। उन्होंने कहा कि किसी ने हमारी बच्चियों की हत्या कर दी है और पेड़ से लटका दिया है।

You Might Also Like

Bilaspur Kidnapping Case: युवक ने खुद किया अपहरण की कॉल, पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी

AAP Bihar Candidate List: बिहार चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 11 उम्मीदवार मैदान में

Viral Instagram Reels Threat: सरगुजा में चाकू मारने की धमकी वाली रील, जेल पहुंचते ही बदमाश फूट-फूटकर रोया

Rajgir International Cricket Stadium: बिहार को मिला पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, अब होंगे IPL से लेकर टेस्ट तक के मैच

Gariyaband Naxal Surrender: तीन सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की नीति का बड़ा असर

Newsdesk Admin 27/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Kidnapping Case: युवक ने खुद किया अपहरण की कॉल, पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर | Bilaspur Kidnapping Case:…

AAP Bihar Candidate List: बिहार चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 11 उम्मीदवार मैदान में

सीजी भास्कर 6 अक्टूबर AAP Bihar Candidate List:…

SSC Head Constable Recruitment 2025
SSC Head Constable Recruitment 2025: सेलेक्ट होने पर मिलेगी 81,100 तक सैलरी, देखें पदों का ब्योरा और योग्यता

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर 2025। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन…

Viral Instagram Reels Threat: सरगुजा में चाकू मारने की धमकी वाली रील, जेल पहुंचते ही बदमाश फूट-फूटकर रोया

सीजी भास्कर, 06 अक्टूबर | Viral Instagram Reels…

Abu Dhabi Airport Viral Video
Abu Dhabi Airport Viral Video: 15 पत्नियां, 30 बच्चे और 100 नौकर के साथ पहुंचे अफ्रीकी राजा

सीजी भास्कर, 6 सितंबर। सोशल मीडिया पर इन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bilaspur Kidnapping Case: युवक ने खुद किया अपहरण की कॉल, पिता से 10 लाख की फिरौती मांगी

06/10/2025
देश-दुनियाराजनीतिराज्य

AAP Bihar Candidate List: बिहार चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 11 उम्मीदवार मैदान में

06/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Viral Instagram Reels Threat: सरगुजा में चाकू मारने की धमकी वाली रील, जेल पहुंचते ही बदमाश फूट-फूटकर रोया

06/10/2025
खेलदेश-दुनिया

Rajgir International Cricket Stadium: बिहार को मिला पहला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, अब होंगे IPL से लेकर टेस्ट तक के मैच

06/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?