CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वैशाली नगर में पहुंचा 2000 किलो करेला, 25 वर्ष से वितरण करवाते रहे हैं MLA रिकेश सेन

वैशाली नगर में पहुंचा 2000 किलो करेला, 25 वर्ष से वितरण करवाते रहे हैं MLA रिकेश सेन

By Newsdesk Admin 24/08/2025
Share

विधानसभा में तीज व्रत रखने वाली माताओं बहनों के लिए करेला

करेले के एक-एक किलो के बने पैकेट, दो हजार किलो की खेप रवाना

सीजी भास्कर, 24 अगस्त। पिछले 25 वर्षों से तीजा पर्व के लिए करेला का नि:शुल्क वितरण कर रहे वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन इस वर्ष लगभग 2 टन करेला मंगवा चुके हैं।

Contents
विधानसभा में तीज व्रत रखने वाली माताओं बहनों के लिए करेलाकरेले के एक-एक किलो के बने पैकेट, दो हजार किलो की खेप रवाना
वैशाली नगर विधानसभा में वार्ड वार्ड होते हुए घर घर यह करेला तीजहारीन महिलाओं के लिए पहुंच रहा है। इसके आलावा विधायक कार्यालय से भी करेला वितरण किया जा रहा है।

आपको बता दें कि तीजा के पर्व पर करेले को विशेष महत्व दिया जाता है, खास तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य में जहाँ “करू भात” की परंपरा है।

उपवास से पूर्व करेला के प्रयोग के दो मुख्य कारण हैं – पहला, करेला खाने से निर्जला व्रत के दौरान प्यास नहीं लगती है क्योंकि यह शरीर में तरल पदार्थ का उत्सर्जन करता है और दूसरा, करेले की कड़वाहट को मन की शुद्धता और शांत करने के लिए एक प्रतीक माना जाता है। करेले की कड़वाहट को मानसिक शुद्धता से जोड़ा जाता है।

तीज में “करू भात” की यह परंपरा सिखाती है कि कड़वे अनुभव या वस्तुएं भी मन को शांत कर सकती हैं। तीजा का व्रत निर्जला यानि बिना पानी पिए रखा जाता है।

https://www.facebook.com/share/v/14GsVzWPtwA

करेले में पानी की मात्रा होती है जो व्रत के दौरान प्यास लगने से रोकती है। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए तीज व्रत करती हैं।

चिकित्सकीय गुण के रूप में करेला शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद भी करता है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि 25 साल हो गए लगातार जब मैं पार्षद था तब से लेकर आज तक तीजा के पहले करेला का वितरण करता हूं।

तीजा के दौरान अचानक करेला महंगा होने से तिजहारिन माता बहनों को "करू भात" खिलाना बड़ा मुश्किल हो जाता है। अभी मार्केट में करेला 50 से 80 रूपये किलो हो गया है। 

इसलिए एक एक किलो का पैकेट हम पूरे वैशाली नगर विधानसभा में पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को व्रत पूर्व माता बहनों को करू भात खाना है, तो उससे पहले करेला हम घर घर तक पहुंचवा रहे हैं।

सभी माता बहनें जिस उद्देश्य के साथ तीजा का उपवास रख रही हैं। उनका यह अनुष्ठान अवश्य फलदायी हो, यही ईश्वर से कामना करते हुए विधायक रिकेश सेन ने वार्डवार घर-घर व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए एक-एक किलो करेला का पैकेट रवाना किया है।

You Might Also Like

Bastar Literacy Mission 2026: अधूरी पढ़ाई से नई शुरुआत तक, बस्तर में फिर जगी सीखने की लौ

Imran Khan Judiciary Row 2026: जेल से इमरान का बड़ा हमला, ‘जजों ने बेच दिया जमीर’ बयान से मचा सियासी भूचाल

Manendragarh Chunri Yatra 2026: 801 मीटर आस्था की डोर, ‘जय माता दी’ से गूंज उठा पूरा शहर

Nirei Mata Temple Navratri 2026: साल में सिर्फ 5 घंटे खुला दरबार, पहाड़ियों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Raigarh Municipal Action 2026: ड्यूटी से गायब ड्राइवरों पर निगम का डंडा, 2 कर्मचारी सेवा से बाहर

Newsdesk Admin 24/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Literacy Mission 2026: अधूरी पढ़ाई से नई शुरुआत तक, बस्तर में फिर जगी सीखने की लौ

सीजी भास्कर 23 मार्च Bastar Literacy Mission 2026…

Tatiri Song Controversy 2026: ‘टटीरी’ गाने पर बड़ी कार्रवाई, 857 लिंक हटे, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सख्ती बढ़ी

Tatiri Song Controversy 2026 : Haryana में सिंगर…

Imran Khan Judiciary Row 2026: जेल से इमरान का बड़ा हमला, ‘जजों ने बेच दिया जमीर’ बयान से मचा सियासी भूचाल

Imran Khan Judiciary Row 2026 : Imran Khan…

Budgam Iran Support 2026: बडगाम में इंसानियत के नाम पर दान, विधायक ने एक महीने की सैलरी देने का किया ऐलान

Budgam Iran Support 2026 : Budgam में एक…

New York Airport Crash 2026: रनवे पर टकराए विमान और फायर ट्रक, अफरा-तफरी में 2 की मौत, 70+ घायल

New York Airport Crash 2026 : LaGuardia Airport…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Bastar Literacy Mission 2026: अधूरी पढ़ाई से नई शुरुआत तक, बस्तर में फिर जगी सीखने की लौ

23/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Imran Khan Judiciary Row 2026: जेल से इमरान का बड़ा हमला, ‘जजों ने बेच दिया जमीर’ बयान से मचा सियासी भूचाल

23/03/2026
छत्तीसगढ़

Manendragarh Chunri Yatra 2026: 801 मीटर आस्था की डोर, ‘जय माता दी’ से गूंज उठा पूरा शहर

23/03/2026
छत्तीसगढ़धर्म

Nirei Mata Temple Navratri 2026: साल में सिर्फ 5 घंटे खुला दरबार, पहाड़ियों में उमड़ा आस्था का सैलाब

23/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?