CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » एक ही परिवार के 23 लोग ट्रिपल मर्डर केस में हुए गिरफ्तार, लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फावड़ा से तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद बनी वजह

एक ही परिवार के 23 लोग ट्रिपल मर्डर केस में हुए गिरफ्तार, लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और फावड़ा से तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, जमीन विवाद बनी वजह

By Newsdesk Admin 12/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। ट्रिपल मर्डर के मामले में पुलिस ने 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जमीन को लेकर युवक और उसके माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया था। गिरफ्तार किए गए सभी एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

आपको बता दें कि यह पूरा मामला प्रतापपुर के सूरजपुर खड़गवां चौकी अंतर्गत ग्राम केरता का है, जहां शुक्रवार की दोपहर कुछ लोगों ने लाठी-डंडे, टांगी, फावड़ा से तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। घटना के समय बसंती टोप्पो पति माघेराम टोप्पो, पुत्र सुरेश टोप्पो, नरेश टोप्पो व मजदूरों के साथ ट्रैक्टर लेकर गांव के डुबकापारा स्थित खेत में जोताई करने गई हुई थी। इसी दौरान उसके रिश्तेदार राजकुमार, मंधारी राम, रोवन, बाबूलाल, सियाराम समेत 20 से अधिक लोग वहां पहुंच गए। वर्षों पुराने जमीन विवाद और उक्त जमीन पर अपना हक जताते हुए टांगी, फावड़ा, लाठी- डंडे से हमला कर दिया था। आरोपियों ने बेरहमी से महिला और उसके परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। एक साथ तीन लोगों की हत्या करने के मामले में पुलिस ने ग्राम केरता डुबकापारा के 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 62 वर्षीय राजकुमार आ. स्व. फगना राम, 60 वर्षीय मंधारी राम आ. स्व. फगना राम, 48 वर्षीय रामधनी आ. नानसाय, 60 वर्षीय बिहारी आ. नानसाय, 50 वर्षीय रोवन आ. नानसाय, 58 वर्षीय सियाराम आ. नानसाय, 70 वर्षीय धरमसाय आ. स्व. फगना राम, 45 वर्षीय अनुकलाल आ. चुखूल, 35 वर्षीय उजेन्द्र उर्फ उजर आ. राजकुमार, 29 वर्षीय बिरेन्द्र टोप्पो आ. धरमसाय, 30 वर्षीय प्रदीप टोप्पो आ. सियाराम टोप्पो, 30 वर्षीय नरेन्द्र टोप्पो आ. मंधारीराम, 37 वर्षीय सम्मू आ. बाबुलाल, 26 वर्षीय महाजन टोप्पो आ. मटुकधारी, 26 वर्षीय दिवालसाय टोप्पो आ. रोवन, 32 वर्षीय कमलेश टोप्पो आ. सियाराम टोप्पो, 46 वर्षीय अमेन्द्र कुमार आ. मंधारी, 23 वर्षीय प्रकाश टोप्पो उर्फ डेगु आ. सियाराम, 32 वर्षीय गुंजा राम, 37 वर्षीय रामप्रसाद टोप्पो आ. बिहारी, 60 वर्षीय बाबूलाल आ. पंचन, 52 वर्षीया बुच्ची उर्फ बैशाखो पति मंधारी टोप्पो, 22 वर्षीया जसिंता टोप्पो पति प्रदीप टोप्पो के नाम शामिल हैं।

You Might Also Like

CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद हटाए गए पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा होंगे नए CP

रोज की बेइज्जती से थक गया हूं, अब…SBI क्लर्क लापता- मचा हड़कंप

24 AC कमरे, जिम, स्पा सुविधाओं वाली क्रूज सेवा UP में, जल्द शुरुआत

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नदी किनारे कच्ची शराब फैक्ट्री ध्वस्त

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: विधवा बहू को ससुर से मिलेगा भरण-पोषण

TAGGED: Breaking news, crime news, india, police, Tripal murder mistry
Newsdesk Admin 12/01/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG खबर : सपरिवार कुंभ शाही स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे छग कांग्रेस विधायक की गाड़ी का हुआ भयानक एक्सीडेंट, पत्नी बेटियों सहित 7 लोग थे सवार, घायल सीएचसी में भर्ती
Next Article CG खबर : बेख़ौफ बदमाश कार से उतरे, युवक को लाठी डंडे से जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, आज कोतवाली थाना क्षेत्र की घटना, ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता

You Might Also Like

ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद हटाए गए पुलिस कमिश्नर, IPS सतीश गोलचा होंगे नए CP

21/08/2025
घटना दुर्घटनादेश-दुनियाराज्य

रोज की बेइज्जती से थक गया हूं, अब…SBI क्लर्क लापता- मचा हड़कंप

21/08/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाधर्मफीचर्डराज्य

24 AC कमरे, जिम, स्पा सुविधाओं वाली क्रूज सेवा UP में, जल्द शुरुआत

21/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नदी किनारे कच्ची शराब फैक्ट्री ध्वस्त

21/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?