CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 27 साल का सूखा खत्म, ऑस्ट्रेलिया को हरा कर साउथ अफ्रीका बना टेस्ट चैम्पियन, मार्करम की यादगार सेंचुरी

27 साल का सूखा खत्म, ऑस्ट्रेलिया को हरा कर साउथ अफ्रीका बना टेस्ट चैम्पियन, मार्करम की यादगार सेंचुरी

By Newsdesk Admin 14/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। साउथ अफ्रीका ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र (2023-25) का खिताब जीत लिया है। लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित फाइनल में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया।

मुकाबले में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने खेल के चौथे दिन (14 जून) लंच से पहले हासिल कर लिया।

 साउथ अफ्रीका ने 27 साल बाद आईसीसी खिताब जीता है. इससे पहले उसने अपना पहला आईसीसी खिताब 1998 (विल्स इंटरनेशनल कप) में जीता था।

आपको बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनाी पहली पारी में 212 और दूसरी पारी में 207 रन बनाए। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका की पहली पारी 138 रनों पर सिमटी थी. पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 74 रनों की लीड मिली थी।

टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 70 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया था। यहां से एडेन मार्करम और कप्तान टेम्बा बावुमा ने क्रीज पर खूंटा गाड़ दिया।

दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 147 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसने साउथ अफ्रीका का काम आसान कर दिया। इस साझेदारी के दौरान मार्करम ने 11 चौके की मदद से 101 गेंदों पर शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का आठवां शतक रहा।

मार्करम ऐसे पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने आईसीसी इवेंट के फाइनल मे शतक जड़ा।

दूसरी ओर टेम्बा बावुमा भी हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझने के बावजूद बेहतरीन पारी खेलने में कामयाब रहे। बावुमा ने 134 गेंदों पर 66 रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। बावुमा को विपक्षी कप्तान पैट कमिंस ने चलता किया।

ट्रिस्टन स्टब्स कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने। यहां से मार्करम और डेविड बेडिघम ने पांच विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी करके साउथ अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचा। जब साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 6 रन बनाने थे, तब मार्करम आउट हुए। मार्करम को जोश हेजलवुड ने चलता किया. मार्करम ने 207 गेंदों पर 136 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे।

साउथ अफ्रीका का दूसरी पारी में स्कोर कार्ड

बल्लेबाजविकेटरन
एडेन मार्करमकैच ट्रेविस हेड, बोल्ड जोश हेजलवुड136
रयान रिकेल्टनकैच एलेक्स कैरी, बोल्ड मिचेल स्टार्क6
वियान मुल्डरकैच मार्नस लाबुशेन, बोल्ड मिचेल स्टार्क27
टेम्बा बावुमाकैच एलेक्स कैरी, बोल्ड पैट कमिंस66
ट्रिस्टन स्टब्सबोल्ड मिचेल स्टार्क8
डेविड बेडिंघमनाबाद 
काइल वेरेननाबाद 

विकेट पतन: 9-1 (रयान रिकेल्टन, 2.1 ओवर), 70-2 (वियान मुल्डर, 17.4 ओवर), 217-3 (टेम्बा बावुमा, 58.6 ओवर), 241-4 (ट्रिस्टन स्टब्स, 70.3 ओवर), 276-5 ( एडेन मार्करम, 80.6 ओवर)

स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बल्ले से किया कमाल
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की बात करें, तो कंगारू टीम का स्कोर एक समय सात विकेट पर 73 रन हो चुका था। यहां से विकेट कीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क की शानदार बल्लेबाजी के चलते ऑस्ट्रेलिया 207 रनों के स्कोर तक पहुंच सका।

स्टार्क ने 136 गेंदों पर 58* रन बनाए, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। वहीं एलेक्स कैरी ने 5 चौके की मदद से 50 गेंदों पर 43 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके. जबकि लुंगी एनगिडी को तीन सफलताएं प्राप्त हुईं।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी का स्कोरकार्ड: (207/10, 65 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
मार्नस लाबुशेनकैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन22
उस्मान ख्वाजाकैच काइल वेरेने, बोल्ड कगिसो रबाडा6
कैमरन ग्रीनकैच वियान मुल्डर, बोल्ड कगिसो रबाडा0
स्टीव स्मिथLBW लुंगी एनगिडी13
ट्रेविस हेडबोल्ड वियान मुल्डर9
ब्यू वेबस्टरLBW लुंगी एनगिडी9
एलेक्स कैरीLBW कगिसो रबाडा43
पैट कमिंसबोल्ड लुंगी एनगिडी6
मिचेल स्टार्कनाबाद58*
नाथन लायनLBW कगिसो रबाडा2
जोश हेजलवुडकैच केशव महाराज, बोल्ड एडेन मार्करम17

विकेट पतन: 28-1 (उस्मान ख्वाजा, 10.2 ओवर), 28-2 (कैमरन ग्रीन, 10.4 ओवर), 44-3 (मार्नस लाबुशेन, 17.5 ओवर), 48-4 (स्टीव स्मिथ, 18.5 ओवर), 64-5 (ब्यू वेबस्टर, 22.6 ओवर), 66-6 (ट्रेविस हेड, 23.4 ओवर), 73-7 (पैट कमिंस, 24.5 ओवर), 134-8 (एलेक्स कैरी, 38.2 ओवर), 148-9 (नाथन लायन, 42.4 ओवर), 207-10 (जोश हेजलवुड, 64.6 ओवर)

पहली पारी में  कमिंस के आगे ढेर हुए अफ्रीकी बल्लेबाज
पहली पारी में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा. नतीजतन साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 138 रनों पर ही सिमट गई. डेविड बेडिंघम ने साउथ अफ्रीकी टीम के लिए सबसे ज्यादा 45 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल रहे. वहीं कप्तान टेम्बा बावुमा ने चार चौके और एक सिक्स की मदद से 84 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली.. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने छह विकेट झटके थे, वहीं मिचेल स्टार्क को दो सफलताएं प्राप्त हुईं.

साउथ अफ्रीका की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (138/10, 57.5 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
एडेन मार्करमबोल्ड मिचेल स्टार्क0
रयान रिकेल्टनकैच उस्मान ख्वाजा, बोल्ड मिचेल स्टार्क16
वियान मुल्डरबोल्ड पैट कमिंस6
टेम्बा बावुमाकैच मार्नस लाबुशेन, बोल्ड पैट कमिंस36
ट्रिस्टन स्टब्सबोल्ड जोश हेजलवुड2
डेविड बेडिंघमकैच एलेक्स कैरी, बोल्ड पैट कमिंस45
काइल वेरेनेLBW पैट कमिंस13
मार्को जानसेनकॉट एंड बोल्ड पैट कमिंस0
केशव महाराजरन आउट7
कगिसो रबाडाकैच ब्यू वेबस्टर, बोल्ड पैट कमिंस1
लुंगी एनिगडीनाबाद0*

विकेट पतन: 0-1 (एडेन मार्करम, 0.6 ओवर), 19-2 (रयान रिकेल्टन, 8.4 ओवर), 25-3 (वियान मुल्डर, 15.2 ओवर), 30-4 (ट्रिस्टन स्टब्स, 20.2 ओवर), 94-5 (टेम्बा बावुमा, 39.2 ओवर), 126-6 (काइल वेरेने, 51.3 ओवर), 126-7 (मार्को जानसेन, 51.6 ओवर), 135-8 (डेविड बेडिंघम, 55.2 ओवर), 138-9 (केशव महाराज, 56.5 ओवर), 138-10 (कागिसो रबाडा , 57.1 ओवर)

रबाडा के ‘पंजे’ ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में समेटा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए थे. ब्यू वेबस्टर ने सबसे ज्यादा 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 11 चौके शामिल रहे. वहीं पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के बल्ले से 66 रन निकले. स्मिथ ने अपनी पारी में 10 चौके लगाए. साउथ अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके, जबकि खब्बू पेसर मार्को जानसेन को तीन सफलताएं हासिल हुईं. स्पिन गेंदबाजों केशव महाराज और एडेन मार्करम ने भी एक-एक विकेट चटकाया.

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी का स्कोरकार्ड: (242/10, 56.4 ओवर)

बल्लेबाजविकेटरन
उस्मान ख्वाजाकैच डेविड बेडिंघम, बोल्ड कगिसो रबाडा0
मार्नस लाबुशेनकैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन17
कैमरन ग्रीनकैच एडेन मार्करम, बोल्ड कगिसो रबाडा4
स्टीव स्मिथकैच मार्को जानसेन, बोल्ड एडेन मार्करम66
ट्रेविस हेडकैच काइल वेरेने, बोल्ड मार्को जानसेन11
ब्यू वेबस्टरकैच डेविड बेडिंघम, बोल्ड कगिसो रबाडा72
एलेक्स कैरीबोल्ड केशव महाराज23
पैट कमिंसबोल्ड कगिसो रबाडा1
मिचेल स्टार्कबोल्ड कगिसो रबाडा1
नाथन लायनमार्को जानसेन0
जोश हेजलवुडनाबाद0*

व‍िकेट पतन: 12-1 (उस्मान ख्वाजा, 6.3 ओवर), 16-2 (कैमरन ग्रीन, 6.6 ओवर), 46-3 (मार्नस लाबुशेन, 17.6 ओवर), 67-4 (ट्रेविस हेड, 23.2 ओवर), 146-5 (स्टीव स्मिथ, 41.6 ओवर), 192-6 (एलेक्स कैरी, 51.1 ओवर), 199-7 (पैट कमिंस, 52.4 ओवर), 210-8 (वेबस्टर, 54.4 ओवर), 211-9 (नाथन लायन, 55.5 ओवर), 212-10 (मिचेल स्टार्क, 56.4 ओवर).

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक 101 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 54 मुकाबलों में जीत हासिल की. जबकि साउथ अफ्रीका ने भी 26 मैच जीते. दोनों देशों के बीच 21 मुकाबले ड्रॉ पर छूटे. यानी आंकड़ों में कंगारू टीम का पलड़ा भारी रहा है।

WTC फाइनल में ऑस्ट्रेल‍िया की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड. 

WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

You Might Also Like

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज

Chhattisgarh Temperature Drop: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, रातों में बढ़ेगी ठंड

Car Accident from Wedding Return : बारात से लौटते वक्त मौत बनकर आई रफ्तार, कोरबा-चांपा मार्ग पर 2 की जान गई

Newsdesk Admin 14/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rape With Minor
Rape With Minor : खाना खिलाने का झांसा देकर मासूम को कार में बैठाया, दरिंदगी की कोशिश, CCTV से दबोचा गया आरोपी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में…

All Weather Operation Approval
All Weather Operation Approval : अब मौसम नहीं बनेगा बाधा, बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की हरी झंडी

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। भारत सरकार के नागर…

OBC Development Chhattisgarh
OBC Development Chhattisgarh : जन अपेक्षाओं के अनुरूप ही होंगे विकास कार्य, बजट का पूरा उपयोग जरूरी: मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 06 भास्कर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की…

PMKVY Success Story
PMKVY Success Story : कौशल से मिली पहचान, प्रशिक्षण ने बदली दिशा, आलोक घृतलहरे बने आत्मनिर्भर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। युवाओं को रोजगार और…

Street Vendor Success Story
Street Vendor Success Story : ठेले से दिल्ली की दीर्घा तक का सफर, स्वनिधि योजना ने बदली लोरमी के फल विक्रेता की तक़दीर

सीजी भास्कर, 06 फरवरी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Child Sexual Assault Case: कोरबा में भरोसे का कत्ल, 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

SDM Appointment Dispute Takhatpur: अधिवक्ताओं का प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख, पूर्णकालिक एसडीएम की मांग तेज

06/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Temperature Drop: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज, रातों में बढ़ेगी ठंड

06/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?