CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग जिले में 3-3 मर्डर ने उड़ाई पुलिस महकमे की नींद, एक आरोपी गिरफ्तार, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस

दुर्ग जिले में 3-3 मर्डर ने उड़ाई पुलिस महकमे की नींद, एक आरोपी गिरफ्तार, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस

By Newsdesk Admin 08/12/2024
Share

भिलाई नगर, 08 दिसंबर। दुर्ग जिले में 24 घंटे के भीतर एक महिला समेत तीन लोगों की हत्या की गई। महिला के साथ हत्या के पूर्व बलात्कार की आशंका जताई जा रही है। अब तक केवल एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शेष दोनों मामले में आरोपियों का पता नहीं चला है। पुलिस की अलग-अलग टीम आरोपियों की खोजबीन में जुटी है।

महिला की हत्या के मामले में पुलिस हत्या की वारदात को स्वीकार कर रही है, लेकिन बलात्कार की पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा होगा लेकिन महिला के शरीर पर जिस तरह से चोट के निशान और जिस स्थिति में शव पड़ा था उसे देखने से लग रहा है कि महिला के साथ हैवानियत की गई है।

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि महिला की पहचान उर्मिला हिरवानी के रूप में हुई है। उतई के ग्राम अचानकपुर की रहने वाली उर्मिला दिमागी रूप से कमजोर थी। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। डॉ. मोहन पटेल ने जांच की है। महिला के शव को उतई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। डॉ. मोहन पटेल ने बताया कि घटना स्थल से शव अस्पताल लाया जा चुका था। इसके बाद जांच करने पहुंचा। महिला के हाथ पैर और घुटने में चोट के निशान है।

वहीं शुक्रवार रात करीब 11 बजे केनाल रोड खुर्सीपार के पास मिनी माता नगर निवासी लोकेश बंजारे (28 वर्ष) अपने घर पर था। बेरला से अपनी बहन के घर आए आरोपी अजय यादव (23 वर्ष) से उसकी पहचान थी। अजय यादव लोकेश को अपने साथ केनाल रोड के पास ले गया। जमकर शराब पिलाई। फिर सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी। सीएसपी पाटिल ने बताया कि लोकेश बंजारे बिजली कंपनी में ठेका श्रमिक था। घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। इसमें अन्य आरोपी भी हो सकते हैं। आरोपी की मां पहले से अपनी बेटी के घर आई थी। बाद में आरोपी बेरला से आकर अपनी बहन के घर रुका था। मां और बेटी को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पकड़ा जाएगा।

उतई थाना ग्राम मर्रा में शुक्रवार की रात गांव के कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। उसमें त्रिलोकी ठाकुर (38 वर्ष) और मनीराम यादव (37 वर्ष) शामिल थे। जुआ के बीच 500 रुपए के लेनदेन को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। त्रिलोकी अपने रूपये मांग रहा था। मनीराम उसे बाद में देने की बात कर रहा था। त्रिलोकी ने झगड़ा के दौरान उसे मार दिया। तब मानीराम तैश में आकर घर गया और बांस का डंडा लेकर आया। तब तक जुआ बंद हो गया था। त्रिलोकी जुआं स्थल से थोड़ी दूर पहुंच गया था। इधर मनीराम पहुंचा और बास से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे त्रिलोकी जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टीआई विपिन रंगारी ने बताया कि आरोपी मनीराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।

You Might Also Like

बिलासपुर में स्कूल में चाकूबाजी: मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दो छात्र घायल

12 दिन बाद सुलझी गुत्थी: ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी UP में सुरक्षित मिलीं

अर्चना के बाद अब ज्योति लापता, रायपुर से ली ट्रेन… 3 दिन से पता नहीं

दिल्ली के 50+ स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी : आया ईमेल, पुलिस अलर्ट

शेरनी बनी मां रीमा, नन्ही बेटी को बचाने जंगली जानवर से भिड़ी, दहशत में गांव

TAGGED: bhilai, Breaking news, Chhattisgarh, crime news, india, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 08/12/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article घर में मातम, परिजनों ने साधी चुप्पी, 18 साल का लड़का फंदे से लटका, मामला प्रेम प्रसंग का
Next Article भाई की हत्या के बाद बहन पर बयान नहीं देने बना रहे दबाव, सोशल मीडिया में बदनाम करने मिल रही धमकी, डरी युवती ने कहा – “मुझे मार डालेंगे”

You Might Also Like

अन्यअपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

बिलासपुर में स्कूल में चाकूबाजी: मामूली विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, दो छात्र घायल

20/08/2025
अजब-गजबघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगफीचर्डराज्य

12 दिन बाद सुलझी गुत्थी: ट्रेन से लापता अर्चना तिवारी UP में सुरक्षित मिलीं

20/08/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

अर्चना के बाद अब ज्योति लापता, रायपुर से ली ट्रेन… 3 दिन से पता नहीं

20/08/2025
अपराधदेश-दुनियाराज्यशिक्षा

दिल्ली के 50+ स्कूलों को बम से उड़ाने का धमकी : आया ईमेल, पुलिस अलर्ट

20/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?