CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव की जिम्मेदारी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 4 नेता: अमरजीत और शैलेश पांडेय बने ऑब्जर्वर

बिहार चुनाव की जिम्मेदारी में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 4 नेता: अमरजीत और शैलेश पांडेय बने ऑब्जर्वर

By Newsdesk Admin 30/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 जून |

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने राज्य के लिए 58 ऑब्जर्वर (निरीक्षक) नियुक्त किए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ के 4 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ से जिन नेताओं को बिहार चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाया गया है, उनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, संगठन से जुड़े नेता दीपक मिश्रा और वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर बघेल का नाम शामिल है।

कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने सौंपी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने इन सभी नेताओं को बिहार के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर बूथ मैनेजमेंट सुनिश्चित करने और स्थानीय कार्यकर्ताओं को एकजुट कर कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का कार्य सौंपा गया है।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान ने इन नेताओं को उनके पिछले चुनावी अनुभव, सांगठनिक पकड़ और जमीनी सक्रियता को देखते हुए बिहार जैसी रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राज्य में जिम्मेदारी दी है। पार्टी का लक्ष्य है कि बिहार में अपनी स्थिति को मजबूत करते हुए विपक्षी दलों को कड़ी चुनौती दी जा सके।

उम्मीदवारों की घोषणा में ऑब्जर्वर की भूमिका अहम

बिहार में कांग्रेस महागठबंधन का हिस्सा है। आने वाले चुनाव में सीटों के तालमेल, उम्मीदवारों की घोषणा और प्रचार रणनीति जैसे कार्यों में ऑब्जर्वर की भूमिका अहम होगी। यही कारण है कि पार्टी ने अनुभव और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए पूरे देश से नेताओं की नियुक्ति की है।

बताया जा रहा है कि सभी 58 ऑब्जर्वर जल्द ही बिहार का दौरा करेंगे। अपने-अपने क्षेत्र में संगठनात्मक समीक्षाएं शुरू करेंगे। इससे न केवल कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलेगी, बल्कि चुनाव पूर्व गठबंधन की रणनीति को भी जमीन पर उतारने में मदद मिलेगी।

You Might Also Like

Food Processing Bhilai: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जल्द आएंगे भिलाई, विधायक रिकेश से वैशाली नगर में खाद्य प्रसंस्करण और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Letter Hanuman Temple Raipur: ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ में लिखी जाती है किस्मत, आस्था का अनोखा संगम

Hanuman Jayanti Celebration: भक्ति में डूबा शहर, हर मंदिर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Pandri Market Traffic Jam: 19 दुकानें खुलते ही फिर थमा शहर, सड़क बनी पार्किंग जोन

Amit Jogi Surrender Order: जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर का दिया निर्देश

Newsdesk Admin 30/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Food Processing Bhilai: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जल्द आएंगे भिलाई, विधायक रिकेश से वैशाली नगर में खाद्य प्रसंस्करण और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Food Processing Bhilai : भिलाई के वैशाली नगर…

Letter Hanuman Temple Raipur: ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ में लिखी जाती है किस्मत, आस्था का अनोखा संगम

Letter Hanuman Temple Raipur : रायपुर शहर में…

Hanuman Jayanti Celebration: भक्ति में डूबा शहर, हर मंदिर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

राजधानी में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर श्रद्धा…

Pandri Market Traffic Jam: 19 दुकानें खुलते ही फिर थमा शहर, सड़क बनी पार्किंग जोन

रायपुर के व्यस्त पंडरी कपड़ा बाजार में एक…

Amit Jogi Surrender Order: जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर का दिया निर्देश

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में आज…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़देश-दुनियाभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

Food Processing Bhilai: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जल्द आएंगे भिलाई, विधायक रिकेश से वैशाली नगर में खाद्य प्रसंस्करण और विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

02/04/2026
छत्तीसगढ़धर्म

Letter Hanuman Temple Raipur: ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ में लिखी जाती है किस्मत, आस्था का अनोखा संगम

02/04/2026
छत्तीसगढ़धर्म

Hanuman Jayanti Celebration: भक्ति में डूबा शहर, हर मंदिर में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

02/04/2026
छत्तीसगढ़धर्म

Pandri Market Traffic Jam: 19 दुकानें खुलते ही फिर थमा शहर, सड़क बनी पार्किंग जोन

02/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?