CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आपातकाल के 50 साल: भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, 26 जून को मीसाबंदियों का होगा सम्मान..

आपातकाल के 50 साल: भाजपा मनाएगी संविधान हत्या दिवस, 26 जून को मीसाबंदियों का होगा सम्मान..

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 जून |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने ने इस बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आपातकाल में पीड़ित प्रदेश के ऐसे समस्त लोकतंत्र सेनानी सत्याग्रहियों (मीसाबंदियों) को 26 जून को अपने आवास पर आमंत्रित कर सम्मानित करने की घोषणा की है।

इस अवसर पर ‘आपात्‌काल का काला इतिहास’ और ‘संविधान हत्या दिवस’ पर प्रबुद्ध वक्त्ताओं के भाषण होंगे व काले अध्याय पर पुस्तिका का विमोचन भी होगा।

उपासने ने बताया कि आपातकाल के दौरान संविधान की अवहेलना की गई। केवल भारत माता की जय के नारे लगाने पर लोगों को 21 महीने तक जेल में रखा गया। उपासने ने कहा कि वह खुद 19 साल की उम्र में इसके शिकार हुए थे।

आपातकाल की पृष्ठभूमि बताते हुए उपासने ने कहा कि न्यायालय के आदेश से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पद से हटा दिया गया था। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया था। इसके बाद विपक्ष के दबाव को नजरअंदाज करते हुए रातोंरात आपातकाल लगा दिया गया।

आपातकाल में लाखों विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को मीसा और डीआईआर कानून के तहत जेल में डाला गया। उन्हें न तो न्यायालय जाने का अधिकार था और न ही जमानत का। समाचार पत्रों पर सेंसरशिप लगा दी गई। सरकार विरोधी खबरें छापने वाले अखबारों की मशीनें सील कर दी गईं और पत्रकारों व संपादकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्कूल-कॉलेजों में होगी निबंध प्रतियोगिता

आपातकाल को लेकर स्कूल व कॉलेजों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्कूली के छात्र–छात्राओं का विषय होगा “संविधान हत्या दिवस कितना प्रासंगिक?”

विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिए “आपात्‌काल कभी विस्मृत न हो?” निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विजेताओं को दोनों स्तरों पर 31 21 व 11 हजार रुपए के नगद पुरस्कार एवं सारगर्भित निबंधों को प्रोत्साहन पुरस्कार तथा महाविद्यालय व विद्यालयों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

Smart Meter Electricity Monitoring : स्मार्ट मीटर से हर 30 मिनट में बिजली खपत की जानकारी
मोबाइल के धमाके से दहला अस्पताल, मरीज के पैंट में फटा फोन, दहशत में भागे लोग
ITM यूनिवर्सिटी में छात्रों में मारपीट, बस में हुए झगड़े का बदला लेने 4 छात्रों ने 2 को पीटा, हवाई फायरिंग भी की
PRSU Faculty Recruitment: 18 विषयों में शुरू हुई फैकल्टी बहाली, विश्वविद्यालय ने तय की अंतिम तिथि
भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने छावनी क्षेत्र का किया दौरा, नवनिर्मित पीएचसी भवन का अवलोकन कर बोले – “स्वास्थ्य केंद्र निर्मित होने से काफी लोगों को मिलेगी राहत”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Toxic Advance Booking
Toxic Advance Booking : रिलीज से पहले ही टॉक्सिक का धमाका, 6.7 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई

बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक रिलीज से पहले ही बॉक्स…

Kainchi Dham Bridge
Kainchi Dham Bridge : कैंची धाम में बन रहा ॐ आकार का पुल क्यों बना विवाद की वजह, डिजाइन से लेकर ऊंचाई तक उठे सवाल

कैंची धाम में निर्माणाधीन ॐ आकार के पुल…

Koffee With Karan
Koffee With Karan : कॉफी विद करण 9 में अकेले नजर आएंगे सलमान खान, पहली बार होगा ऐसा खास एपिसोड

बॉलीवुड के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण…

Car Fire
Car Fire : पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी दो कारें बनी आग का गोला, समय रहते बुझीं लपटें, बड़ा हादसा टला

पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर सोमवार को उस वक्त…

SIR Controversy
SIR Controversy : एसआईआर पर चिदंबरम का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बोले- करीब 10 करोड़ लोग वोटिंग से हो सकते हैं वंचित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी.…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?