CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मप्र में 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे जारी : 5वीं में 92.70% और 8वीं में 90.02% छात्र हुए पास

मप्र में 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे जारी : 5वीं में 92.70% और 8वीं में 90.02% छात्र हुए पास

By Newsdesk Admin 28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न परीक्षाओं के परिणाम शुक्रवार दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए गए। राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल पर रिजल्ट जारी किया। इस वर्ष कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70% और कक्षा 8वीं का 90.02% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है।

Contents
मप्र में 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे जारी, 23 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षाबालिकाओं ने मारी बाजीटॉप 10 जिलेऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्टजल्द होगी पुन: परीक्षा23 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षालीक-प्रूफ परीक्षा प्रक्रिया

मप्र में 5वीं और 8वीं बोर्ड के नतीजे जारी, 23 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

बालिकाओं ने मारी बाजी

कक्षा 5वीं में बालिकाओं का पास प्रतिशत 94.12% और बालकों का 91.38% रहा। वहीं, कक्षा 8वीं में बालिकाओं का पास प्रतिशत 91.72% और बालकों का 88.41% रहा।

टॉप 10 जिले

कक्षा 5वीं: शहडोल, चंबल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, सागर, भोपाल।
कक्षा 8वीं: नरसिंहपुर, अलीराजपुर, रीवा, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, डिंडोरी, बड़वानी, मंदला।

ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट

विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक परीक्षा परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट www.rskmp.in/result.aspx पर देख सकते हैं।

जल्द होगी पुन: परीक्षा

जो विद्यार्थी असफल रहे हैं, उनके लिए जल्द ही पुनः परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। उन्हें केवल उन विषयों की परीक्षा देनी होगी, जिनमें वे असफल हुए हैं।

23 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

इस वर्ष कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं में 1 लाख से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 23 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें 11.17 लाख विद्यार्थी कक्षा 5वीं और 11.68 लाख विद्यार्थी कक्षा 8वीं के थे।

लीक-प्रूफ परीक्षा प्रक्रिया

परीक्षा का आयोजन पारदर्शी और लीक-प्रूफ तरीके से किया गया। प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग प्रश्न पत्र तैयार किए गए और मूल्यांकन प्रक्रिया को मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन किया गया।

राज्य शिक्षा केंद्र संचालक हरजिंदर सिंह ने सफल परीक्षा आयोजन के लिए शिक्षकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

You Might Also Like

Bhilai Chemical Leak: पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं, सुरक्षा लापरवाही पर उठे बड़े सवाल

Ghar Wapsi Korba: हनुमंत कथा में 583 लोगों की वापसी का दावा, धीरेंद्र शास्त्री का धर्मांतरण पर बड़ा बयान

Financial Year Changes 2026: जेब पर असर या राहत? टोल महंगा, टैक्स आसान, छत्तीसगढ़ में बड़ी राहत

Rape Case Verdict: गवाही में विरोधाभास, 20 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने आरोपी को दी राहत

TET Mandatory Rule: 80 हजार शिक्षकों पर लटका करियर का संकट, नौकरी बचाने की नई परीक्षा

Newsdesk Admin 28/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Marriage Bureau Scam: राजनांदगांव में 2286 लड़कियों की फोटो से ठगी का जाल, फर्जी प्रोफाइल बनाकर वसूले लाखों

सीजी भास्कर 1 अप्रैल (Fake Marriage Bureau Scam)…

Naxalism Free India: नक्सलवाद से मुक्ति पर रमन सिंह का पत्र, अमित शाह को बताया ‘साध्य पुरुष’

(Naxalism Free India) को लेकर विधानसभा अध्यक्ष Raman…

Naxal Politics Clash: छत्तीसगढ़ में नक्सल मुद्दे पर सियासी संग्राम, भूपेश के ‘सबूत’ पर रमन सिंह का तीखा पलटवार

(Naxal Politics Clash) को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति…

Chhattisgarh Liquor Price List 2026: छत्तीसगढ़ में शराब की नई दरें लागू, विदेशी शराब सस्ती, बीयर महंगी

(Chhattisgarh Liquor Price List 2026) के तहत राज्य…

New Financial Rules 2026: 1 अप्रैल से बदली आपकी जेब की गणित, टैक्स राहत के साथ बैंकिंग-टिकट नियम सख्त

New Financial Rules 2026 के साथ 1 अप्रैल…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राज्यशिक्षा

TET Mandatory Rule: 80 हजार शिक्षकों पर लटका करियर का संकट, नौकरी बचाने की नई परीक्षा

31/03/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

CBSE CG Board Dispute: CBSE पढ़ाई, CG बोर्ड परीक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव से जवाब तलब

30/03/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

CGPSC Prelims Success Students : निःशुल्क कोचिंग से 20 छात्रों ने CGPSC प्री में मारी बाजी, कांकेर बना प्रेरणा केंद्र

26/03/2026
छत्तीसगढ़शिक्षा

Ramen Deka Meeting Students : राज्यपाल रमेन डेका से वनांचल के बच्चों की मुलाकात, प्रतिभा से प्रभावित होकर 5-5 हजार देने की घोषणा

26/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?