सीजी भास्कर, 25 दिसंबर। दुर्ग पुलिस ने अवैध नशा कारोबारियों और नशे की सामग्री मुहैया कराने वालों के खिलाफ क्रमिक अभियान चला रखा है। एसपी जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी सुखनंदन राठौर और सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी के निर्देशन में नशे से जुड़े व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना वैशाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत नशे से जुड़े लोग जो नशाखोरों को पीने पिलाने की सामग्री मुहैया कराते हैं, ऐसे लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आरोपियों में किरण कुमार रात्रे पिता प्रकाश रात्रे (30 वर्ष) निवासी कैम्प-1 वृंदा नगर दशहरा मैदान के पास भिलाई, सूरज वर्मा पिता बालेश्वर वर्मा (30 वर्ष) निवासी घासीदास नगर समता चौक थाना जामुल, पूजा कौर पति रमेश कुमार (39 वर्ष), लखविन्दर सिंह पिता करनाल सिंह (34 वर्ष) निवासी वृंदा नगर दशहरा मैदान के पास भिलाई, चंदन सिंह मंगेड़ा पिता स्व. जसविन्दर सिंह (32 वर्ष) निवासी कैम्प-1 अर्जुन नगर कुष्णा किराना स्टोर्स के पास थाना वैशाली नगर, ओमकार निषाद पिता नरेश निषाद (20 वर्ष) निवासी जवाहर नगर इंदिरा गांधी कॉलेज के पास थाना वैशाली नगर के विरूद्ध धारा 170/126, 135 (2) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुये जेल दाखिल कराया गया है।
नशेड़ियों को पीने पिलाने की सामग्री मुहैया कराने वाली महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार, वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई

You Might Also Like
Newsdesk Admin
ताजा खबरें
Middle East War Statement: विधानसभा पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, ईरान के समर्थन में दिया बड़ा बयान
Middle East War Statement : जम्मू-कश्मीर की पूर्व…
Durg Fire Incident: रात के अंधेरे में भड़की आग, 4 दुकानों का सबकुछ राख…
Durg Fire Incident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…
Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव
सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…
Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए
राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…
Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत
महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

