CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जाली पासपोर्ट पर 7 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना…नए इमिग्रेशन बिल की बड़ी बातें

जाली पासपोर्ट पर 7 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना…नए इमिग्रेशन बिल की बड़ी बातें

By Newsdesk Admin 18/03/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मार्च सरकार अवैध तरीके से भारत आने वालों पर लगाम लगाने के लिए नया इमिग्रेशन विधेयक ला रही है. अगर ये बिल सदन से पारित हो जाता है तो अवैध पासपोर्ट या फिर वीजा के इस्तेमाल से भारत में दाखिल होने, यहां रहने या फिर यहां से जाने के लिए इनका इस्तेमाल करने पर 7 साल सजा और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना देना होगा.गृह मंत्रालय की तरफ से लाए जा रहे इस विधेयक में यह भी प्रावधान किया गया है कि होटल, विश्वविद्यालय, शिक्षण संस्थान, अस्पताल में आने वाले ऐसे विदेशियों की जानकारी इन संस्थानों को देनी होगी.

ताकि उन लोगों पर नज़र रखने में मदद मिल सके जो अपने वीज़ा की समयसीमा से ज्यादा समय तक यहां रहते हैं.विधेयक की बड़ी बातेंपहला – सभी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन और जहाजों को यात्रियों की सूची और साथ ही सवार लोगों के बारे में अग्रिम जानकारी देनी होगी. 11 मार्च को लोकसभा में पेश किए गए विधेयक के अनुसार, “कोई भी व्यक्ति जो जानबूझकर भारत में प्रवेश करने, रहने या बाहर निकलने के लिए जाली या धोखाधड़ी से हासिल पासपोर्ट, यात्रा दस्तावेज़ या वीज़ा का इस्तेमाल करता है, उसे कम से कम दो साल की सज़ा होगी, जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है और न्यूनतम एक लाख रुपये से लेकर अधिकतम दस लाख रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है”.दूसरा – विधेयक में यह भी कहा गया है कि कोई भी विदेशी व्यक्ति जो वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज के बिना भारत के किसी भी क्षेत्र में प्रवेश करता है तो उसे पांच साल तक की जेल की सजा, पांच लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों देना पड़ सकता है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 1 अप्रैल, 2023 से 31 मार्च, 2024 तक कुल 98 लाख 40 हजार विदेशी भारत आए. नए विधेयक का मकसद इमिग्रेशन को बड़े स्तर पर नियंत्रित करना है. फिलहाल, इस से संबंधित मामलों को चार मौजूदा कानूनों के जरिये देखा-समझा जाता है. इनमें पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम 1920, विदेशियों का पंजीकरण अधिनियम 1939, विदेशियों का अधिनियम 1946, और इमिग्रेशन अधिनियम 2000 है.तीसरा – सरकार की कोशिश इन सभी को निरस्त कर एक कानून लाने की है. सरकार की ये पहल न सिर्फ चीजों को आसान बनाने के लिए है बल्कि इसका मकसद आर्थिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को संतुलित करना भी है.

कानून लागू होने के बाद, चिकित्सा के मकसद, अनुसंधान, रोजगार, मिशनरी कार्य या परियोजनाओं के लिए दीर्घकालिक वीज़ा (180 दिनों से अधिक) पर विदेशियों को अपने आगमन के 14 दिनों के भीतर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण अधिकारी (FRRO) या उपयुक्त विदेशी पंजीकरण अधिकारी (FRO) के पास पंजीकरण कराना होगा. पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे के भीतर ही पंजीकरण कराना होगा.

You Might Also Like

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

BCom LLB Result Controversy: 25.86% रिजल्ट पर बवाल, ‘एब्सेंट’ और जीरो नंबर से भड़के छात्र, यूनिवर्सिटी घिरी

Newsdesk Admin 18/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

Khelo Masters Games 2026 में Chhattisgarh के खिलाड़ियों…

Jaggi murder case Chhattisgar
Jaggi murder case Chhattisgarh : जग्गी केस में अमित जोगी को बेल, अब सबकी नजर हाईकोर्ट पर

सीजी भास्कर, 31 मार्च। छत्तीसगढ़ की सियासत में…

Israel Lebanon conflict
Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

सीजी भास्कर, 31 मार्च। मध्य पूर्व में जारी…

Donald Trump Statement
Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

सीजी भास्कर, 31 मार्च। ईरान को लेकर चल…

Nayanthara Bollywood Debut Success
Nayanthara Bollywood Debut Success : पहले शाहरुख के साथ 1000 करोड़…अब सलमान संग धमाका! कौन है ये साउथ क्वीन?

सीजी भास्कर, 31 मार्च। भारतीय सिनेमा में एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Khelo Masters Games 2026: छत्तीसगढ़ का जलवा, एथलेटिक्स में 82 मेडल के साथ बना दबदबा

31/03/2026
Israel Lebanon conflict
देश-दुनिया

Israel Lebanon conflict : ‘जंग का खौफनाक सच’…लेबनान में फिर गिरे 4 सैनिक, अब तक बढ़ता जा रहा मौत का आंकड़ा

31/03/2026
Donald Trump Statement
देश-दुनिया

Donald Trump Statement : ‘अब खुद लड़ो!’ ट्रंप का बड़ा बयान… ब्रिटेन को सुनाई खरी-खरी, दुनिया में बढ़ा तनाव

31/03/2026
Guru Khushwant Saheb statement
छत्तीसगढ़राजनीति

Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात

31/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?