CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ में जब्त 700 हाईवा रेत हो गई गायब….‼️😳 कलेक्टर ने SDM को नोटिस दे मांगा स्पष्टीकरण 🛑 खनिज महकमे की जानकारी बगैर निजी हाथों को रेत उठाव के दिए आदेश….❓

छत्तीसगढ़ में जब्त 700 हाईवा रेत हो गई गायब….‼️😳 कलेक्टर ने SDM को नोटिस दे मांगा स्पष्टीकरण 🛑 खनिज महकमे की जानकारी बगैर निजी हाथों को रेत उठाव के दिए आदेश….❓

By Newsdesk Admin
20/06/2024
Share
Oplus_131072


सीजी भास्कर, 20 जून। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अंतर्गत डोंगरगढ़ ब्लॉक के मुड़पार इलाके में एक गांव में सैकड़ों हाईवा जब्त रेत को एकाएक मौके से गायब कर दिया गया है। डोंगरगढ़ एसडीएम ने पहले रेत को अवैध बताकर जब्त किया, फिर उसके बाद रेत मालिकों के सामने नहीं आने पर एसडीएम ने इस सैकड़ों हाईवा रेत को निजी हाथों को सौंप दिया। एसडीएम के इस फरमान से प्रशासन भी हैरान है।
वहीं दूसरी तरफ राजनांदगांव कलेक्टर संजय अग्रवाल ने लाखों रुपए के रेत को निजी हाथों में सौंपने के मामले में कड़ा रूख अख्तियार किया है। उन्होंने एसडीएम उमेश पटेल को नोटिस जारी कर पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।
आपको बता दें कि बिना रॉयल्टी जमा किए राजनांदगांव शहर के रहने वाले एक कारोबारी ने इस जब्त रेत को उठा लिया है। एसडीएम ने बकायदा आदेश जारी कर रेत के उठाव के लिए राजनांदगांव के प्रतीक अग्रवाल और बेलगांव के रहने वाले लेखराम साहू को रेत उठाव के आदेश दिए थे।
गौरतलब हो कि डोंगरगढ़ ब्लॉक के मुड़पार में गर्मी के दौरान रेत डंप करने का काम किया गया था। तकरीबन 7 से 8 सौ ट्रिप हाईवा रेत डंप होने की जानकारी के बाद एसडीएम ने छापामार कार्रवाई कर रेत को पहले जब्त किया। उसके बाद रेत मालिकों की पतासाजी की गई। इस प्रशासनिक प्रक्रिया के बाद एकाएक एसडीएम ने विधिवत आदेश कर प्रतीक अग्रवाल और सत्ता से जुड़े लेखराम साहू को रेत सौंपने की जिम्मेदारी सौंप दी। बताया जा रहा है कि एसडीएम ने रेत उठाव के दौरान दो गांव के कोटवारों को भी तैनात रखा। अब सवाल यह उठ रहा है कि 7 से 8 सौ ट्रिप हाईवा रेत अचानक कहां गायब हो गई। समूचे मामले में एसडीएम ने जब्त रेत के संबंध में खनिज विभाग को भी जानकारी देना जरूरी नहीं समझा जबकि रेत उठाव के लिए दी गई प्रतिलिपि में खनिज विभाग को विधिवत रूप से सूचित करना था। खनिज विभाग का नियम यह है कि गौण खनिजों के जब्ती से लेकर नीलामी की प्रक्रिया में विभाग को सूचित करने का प्रावधान है। चर्चा यह भी है कि सप्लायरों ने डंप रेत को बाजार में महंगे दाम पर बेच दिया है। इससे राज्य सरकार को लाखों रुपए के राजस्व से हाथ धोना पड़ गया।
विदित हो कि सत्तारूढ़ भाजपा के ही कुछ नेताओं ने पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री और स्पीकर तक एसडीएम की शिकायत भी की है। डोंगरगढ़ ब्लॉक में अवैध रेत को जब्त करने के बाद निजी हाथों में सौंपने के मामले को लेकर लगातार जांच की मांग उठ रही है।

मिस्ड कॉल से नंदकुमार की बीजेपी सदस्यता पर भूपेश बघेल का तंज, देखना है कि सदस्यता वेरीफाई होगी या नहीं, मामले में भाजपा के मंत्री का महत्वपूर्ण बयान
Friend stabbed to death in Raipur : बहन से बातचीत के शक में हुआ विवाद
Tribal Sports Talent : अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला
CM Vishnu Dev Sai’s visit to Dhamtari today : आज धमतरी और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रिटायर्ड ASI शशीकांत दुबे का निधन, आज अंतिम संस्कार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान
Ambikapur News : खेलते-खेलते दो साल के मासूम ने मुंह में डाल लिया पटाखा, अंदर ही हुआ धमाका! खून बहने से चली गई जान

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र…

दुर्ग की मतदाता सूची जारी, पुरुषों से 6,556 ज्यादा हैं महिला वोटर्स

दुर्ग जिले में विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची…

Driver Association
Driver Association :  प्रशासन और ड्राइवर संगठन के बीच बनी सहमति, शांतिपूर्ण तरीके से रखी जाएंगी मांगें

जिला प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग के वरिष्ठ…

Operation Baaz
Operation Baaz :  ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की कार्रवाई, 30 पौवा शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

मुंगेली जिले में अवैध शराब के कारोबार पर…

Illegal Liquor
Illegal Liquor :  दृष्टि हेल्पलाइन की सूचना पर पुलिस की दबिश, 433 पाव देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अवैध शराब की बिक्री पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?