CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh News: सुरक्षाबलों के एक्शन के बीच 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख का था इनाम

Chhattisgarh News: सुरक्षाबलों के एक्शन के बीच 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 26 लाख का था इनाम

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 मार्च। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 9 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया. इन नक्सलियों पर 26 लाख का इनाम घोषित था. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में छह महिलाएं शामिल हैं. सुकमा की एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सली सीआरपीएफ अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने पेश हुए और सरेंडर कर दिया. सरेंडर की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वे नक्सलियों के खोखले और अमानवीय विचारधारा से निराशा हैं और साथी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) मतभेद बढ़ रहे हैं.

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और अंदरुनी इलाकों में पुलिस कैम्प की स्थापना के कारण नक्सली अब बैकफुट पर आ गए हैं. इन नक्सलियों ने नियाद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) योजना से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है. इस योजना के तहत सरकार दूरवर्ती गांवों के विकास का काम कर रही है.

सरेंडर करने वालों में 22 साल का बंडू ऊर्फ बंडी मडकाम शामिल है जो कि पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी की कंपनी 2 का सदस्य है. उसके ऊपर 8 लाख का इनाम घोषित था.

किसी पर 5 लाख तो किसी पर 2 लाख का इनाम

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि इसके अलावा एरिया कमिटी के सदस्य मसे ऊर्प वेट्टी कन्नी (45) और पदम सम्मी (32) पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था. एक महिला और तीन पुरुष सदस्यों पर 2-2 लाख का इनाम घोषित था. बंडू कई नक्सली हमलों में शामिल था जिनमें से एक 2020 में मनपा में घात लगाकर किया गया हमला भी था जिसमें 17 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे.

इन एजेंसियों की सरेंडर में रही अहम भूमिका

सरेंडर करने वाले नक्सली सुरक्षाबलों पर हुए विभिन्न हमलों में शामिल थे. चिंतलनाड़ पुलिस थाने के पुलिसकर्मी, जिला रिजर्व गार्ड, इंटेलिजेंस ब्रांच, सीआरपीएफ और इसकी इकाई कोबरा ने इनके सरेंडर में अहम भूमिका निभाई है. Chhattisgarh News सरेंडर करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये की मदद दिलाई जाएगी. साथ ही सरकार की नीतियों के अनुरूप उनका पुनर्वास कराया जाएगा. बता दें कि बीते साल 2024 में कुल 792 नक्सलियों ने बस्तर क्षेत्र में सरेंडर कर दिया था. सुकमा बस्तर का ही हिस्सा है.

Approach Road Collapse : पहली ही बारिश में बह गई करोड़ों रुपये की एप्रोच सड़क
Ration Card e-KYC Update : प्रदेश में 33 लाख सदस्य अब भी बिना ई-केवाईसी, विभाग करने जा रहा है अब ये काम
Bijapur Bus Viral Video : 500 के छुट्टे पर आदिवासी दंपती से बदसलूकी! VIDEO वायरल होते ही कंडक्टर पर गिरी गाज
Balodabazar Violence Case : सुप्रीम कोर्ट से अमित बघेल को बड़ी राहत, बलौदाबाजार हिंसा मामले में मिली जमानत
Kawasi Lakhma Meeting : सियासी मुलाकातों से गरमाया रायपुर, लखमा पहुंचे भूपेश निवास, कांग्रेस नेताओं से बढ़ी हलचल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Hammer Attack Case
Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, दोनों घायल

Raipur Hammer Attack Case : पुरानी रंजिश को…

Durg Village Road Condition
Durg Village Road Condition : कमर तक पानी और कीचड़ के बीच शव लेकर श्मशान पहुंचे ग्रामीण, 4 किमी सड़क बदहाल

Durg Village Road Condition :कलेक्टर ने कहा कि…

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?