CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Love Jihad…..सलीम ने संजू बन दिल्ली की युवती को प्रेम जेल में फंसाया, गर्भवती होने पर दी दर्दनाक मौत

Love Jihad…..सलीम ने संजू बन दिल्ली की युवती को प्रेम जेल में फंसाया, गर्भवती होने पर दी दर्दनाक मौत

By Newsdesk Admin
26/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। दिल्ली में युवक ने हिंदू बनकर युवती को प्यार के जाल में फंसाया और गर्भवती होने के बाद जब युवती ने शादी के लिए कहा तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शुक्रवार को पीजीआईएमएस रोहतक में डॉक्टरों के बोर्ड ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया।

आपको बता दें कि दिल्ली के नांगलोई के मनीष ने गुरूवार सुबह पुलिस स्टेशन में अपनी बहन 20 वर्षीय सोनिया उर्फ सोनी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी बहन पड़ोस में रहने वाले सलीम उर्फ संजू के साथ रिलेशन में थी। सलीम उर्फ संजू ने मुस्लिम होने के बावजूद सोनी को हिंदू युवक बनकर अपने प्रेम जाल में फंसाया था। मनीष के मुताबिक रविवार को सलीम अपने 2 दोस्तों पंकज और सोहित उर्फ रितिक के साथ सोनिया को जबरन घर से ले गया था। इसके बाद सोनी का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सलीम उर्फ संजू अपने दोस्त पंकज के साथ गली में घूमता हुआ मिला। दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि सोनिया की हत्या कर दी गई है और शव को रोहतक के मदीना गांव में खेतों में दबा दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस मदीना गांव पहुंची और सोनिया के शव को बाहर निकाला। शव साढ़े 4 फुटे गहरे गड्ढे में खोदकर दबाया गया था। मृतका के चेहरे पर धारदार हथियार और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे चोट के निशान मिले हैं। रोहतक पुलिस और एफएसएल टीम ने नमूने एकत्रित कर शव को नांगलोई पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद शुक्रवार को पीजीआईएमएस रोहतक में मृतका पोस्टमार्टम हुआ। सलीम उर्फ संजू और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि तीसरा साथी फरार है। युवती को चोट मारने के बाद मोबाइल फोन के चार्जर से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि करीब डेढ़ साल पहले सलीम ने अपना नाम संजू बताकर सोनिया को प्रेम जाल में फंसाया था। इसी बीच सोनिया गर्भवती भी हो गई। गर्भवती होने के कारण वह सलीम उर्फ संजू पर शादी करने का दवाब बना रही थी जबकि सलीम शादी से इनकार कर रहा था। ऐसे में सलीम ने सोनिया उर्फ सोनी को हत्या की साजिश रच दी। 20 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन सोनी को घूमाने के बहाने घर से बुलाया फिर पंकज और रितिक के साथ कार में लेकर चल पड़ा। कार में ही सलीम और उसके दोस्तों ने सोनी का गला दबाकर हत्या कर दी। दरअसल सलीम का साथी रितिक सोनीपत जिले के गांव कथूरा का रहने वाला है और रोहतक के मदीना गांव का भांजा है। सोनी की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए रितिक मदीना के सुनसान खेतों में ले आया और तीनों ने खेत में गड्ढा खोदकर शव को गाड़ दिया और वापस नांगलोई आ गए।

धूसी बांध टूटा, डेरा बाबा नानक के पास के गांवों-शहरों में घुसा नदी का पानी
सदन में क्यों भड़क उठी आतिशी? बोलीं- भाजपा के विधायकों का विधानसभा में गाली-गलौज ठीक नहीं
Chhattisgarh Local Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 दिन का अवकाश घोषित, इन जिलों के कलेक्टरों ने जारी किए आदेश
बड़ी खबर : सिरफिरे आशिक का कारनामा 🛑 युवती को मारी गोली, मौत 🛑 उसकी मां पर फायरिंग कर हुआ फरार 🛑 मामला “वन साईड Love”
Death due to lack of blood : जिला अस्पताल दुर्ग में युवती की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

Jagdalpur Knife Attack
Jagdalpur Knife Attack : चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Jagdalpur Knife Attack :आम नागरिकों से भी अपील…

CEO Action on Development Works : सीईओ ने वेतन रोका, अधिकारियों को थमाए नोटिस

CEO Action on Development Works : निरीक्षण के…

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?