CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सावधान….भिलाई में मोबाईल की तरह टू व्हीलर गाड़ियां चोरी बाद पुर्जा पुर्जा बिक रही हैं कबाड़ में, डिसेबल-असेंबल का एक बड़ा गिरोह ऐसे कामों में सक्रिय

सावधान….भिलाई में मोबाईल की तरह टू व्हीलर गाड़ियां चोरी बाद पुर्जा पुर्जा बिक रही हैं कबाड़ में, डिसेबल-असेंबल का एक बड़ा गिरोह ऐसे कामों में सक्रिय

By Newsdesk Admin
07/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 नवंबर। भिलाई दुर्ग क्षेत्र में इन दिनों टू व्हीलर गाड़ियां धड़ल्ले से चोरी हो रही हैं। गाड़ी चोरी होने के लगभग 5 से 7 दिन बाद अमूनन शहर के सभी थाने एफआईआर करने को राजी होते हैं। चोरी के कुछ दिनों तक शहर भर में अपनी गाड़ी तलाशते पीड़ित खुद दिखाई देता है। पतासाजी बाद थक हार लगभग 5 दिन बीत जाने के बाद उसकी चोरी हुई गाड़ी की एफआईआर पुलिस दर्ज करती है।

जब्त वाहन थाना में ही सड़ गल रहे, जो नहीं मिले वो तफ्तीश के नाम पर फाइलों में “कबाड़”

आपको बता दें कि जहां दुर्ग जिले के सभी थानों में जब्त हजारों दुपहिया वाहन जहां खड़े खड़े सड़ गल कबाड़ हो एक बड़ी जगह घेरे हुए पड़े हैं वहीं सैकड़ों चोरी हुए वाहन अब तक तफ्तीश के नाम पर फाईलों में ही दबे पड़े हैं। तीन से चार महीनों में जब पुलिस एकाध वाहन चोर पकड़ती है तो उससे जब्त दो से चार वाहनों की पतासाजी कर बाकायदा वाहन मालिकों को तलाशना पड़ता है क्योंकि सभी जब्त वाहनों की एफआईआर लिखी गई हो, यह भी जरूरी नहीं। अमूमन यह भी देखा गया है कि वाहन चोरी के मामले बेमन से रोजनामचा में भी दर्ज कर पुलिस जल्द पतासाजी कर खबर करेंगे की घुट्टी पिला वाहन मालिक को घर भेज देती है। टू व्हीलर और मोबाईल चोरी के कुछ मामलों में तो यहां तक देखा गया है कि इनके जब्त होने के बाद पुलिस दावेदारों को बाकायदा खोजती है और फिर उनकी आनन फानन एफआईआर दर्ज करने के एक दो दिन बाद चोरी का खुलासा करती रही है। खैर, थाना में बल की कमी कही जाए या फिर इच्छाशक्ति का अभाव कुल मिलाकर ढर्रा वही पुराना ही है।

500 रूपये में इंजन सहित खुल रही गाड़ियां, फिर जोड़ तोड़ कर सेकंड हैंड बिकी बाजार में

जब टू व्हीलर गाड़ियां चोरी के एक से दो दिन के भीतर गुपचुप ढंग से महज 500 रूपये में‌ डिसेबल कर अलग अलग पार्ट्स के साथ कबाड़ी के गोदाम पहुंच जा रही हैं तो फिर चोरी के वाहन पुलिस बरामद करे भी तो कैसे? यकीनन एफआईआर लिखने में हीला हवाला करने की एक वजह यह भी हो सकती है। कुछ समय पहले ही गौतम नामक एक युवक की स्कूटर क्रमांक सीजी 07 बीएम 0387 चोरी हुई। पीड़ित तीन से चार दिन विभिन्न सायकल स्टैंड से लेकर शहर के हर बाजार में अपनी एक्टिवा तलाशता रहा। वह थाने भी गया मगर वहां रोजनामचा रजिस्टर में वाहन की डिटेल दर्ज कर उसे भेज दिया गया। कुछ दिनों बाद गौतम को अपनी एक्टिवा स्कूटर की सीट एक कबाड़ में मिली। सूचना मिलते ही छावनी पुलिस भी तफ्तीश में यहां पहुंची तो मालूम हुआ कि सुंदरलाल नामक मिस्त्री ने 500 रूपये लेकर पूरी स्कूटर को इंजन समेत पुर्ज़ा पुर्जा कर दिया। मिस्त्री तक यह गाड़ी कोई राजकुमार नामक व्यक्ति लेकर आया था। एक्टिवा खोल कर उसके पार्ट्स कबाड़ी को बेच दिए गए। खबर यह भी है कि बसंत टाकीज़ क्षेत्र से लगा एक पूरा बाजार है जहां अलग अलग पार्ट्स असेंबल कर सेकंड हैंड गाड़ियां हाथों हाथ बेच दी जा रही हैं। लंबे समय से भिलाई दुर्ग क्षेत्र में डिसेबल और असेंबल का एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। चोरी और छीने गए मोबाईल की तर्ज पर ही टू व्हीलर गाड़ियां भी कुछ इसी तरह मार्केट में खपाई जा रही हैं। चोरी के मोबाइल हों या गाड़ियां, इनके अलग अलग पार्ट्स भी कबाड़ी के गोदाम पहुंच वहां से जरूरत के मुताबिक बेच दिए जा रहे हैं। टू व्हीलर मैकेनिक भी कुछ कम कीमत का हवाला दे ओरिजनल पार्ट्स के नाम पर ऐसे चोरी के डिसेबल माल आसानी से खपा रहे हैं।

डिप्टी सीएम अरूण साव ने MLA रिकेश के प्रस्ताव पर 86 महत्वपूर्ण कार्यों के लिए वैशाली नगर विधानसभा को 325 करोड़ की दी सौगात, कहा – “अपने मार्गदर्शन में कराएं गुणवत्तापूर्ण विकास”
बातचीत बंद की तो रात 10 बजे लड़की के घर जा पहुंचा युवक और लगा डंडे से लड़की को पीटने, मामला भिलाई के कैम्प-2 का
Breaking News : बुरे फंसे बीईओ-Principal साहब, स्कूल में बच्चों से धुलवाए बर्तन, तीन Teacher निलंबित, 6 को हटाया, BEO और प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस
Noida Flat Ceiling Collapse : 1 करोड़ के फ्लैट में छत से गिरा मलबा, बाल-बाल बचा बच्चा; VIDEO वायरल
संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने भाजपा का गौरव अभियान-पुरषोत्तम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस

अफगानिस्तान टी20 सीरीज (Afghanistan T20 Series) के लिए…

Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो
Jhiram Valley Case : 31 अगस्त को NIA कोर्ट का फैसला, सिंहदेव बोले- जिम्मेदारी तय हो

बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड (Jhiram Valley Case) मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?