सीजी भास्कर 30 अप्रैल I Rajasthan Royals के कप्तान Riyan Parag को ड्रेसिंग रूम के अंदर ई-सिगरेट (Vaping) करना भारी पड़ गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे ई-सिगरेट से कश लेते नजर आए थे। (Big action against Riyan Parag in IPL)
क्या मिली सजा? : Big action against Riyan Parag in IPL
इस मामले में अब कार्रवाई करते हुए IPL प्रबंधन ने रियान पराग की मैच फीस में 25% की कटौती कर दी है। इसके अलावा उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिया गया है।
IPL 2026 में यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी को Vaping के लिए सजा मिली है।
भारत में पहले से बैन है Vaping
भारत में ई-सिगरेट यानी Vaping पर साल 2019 से ही प्रतिबंध लागू है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) के नियमों के अनुसार भी सीमित जगहों को छोड़कर स्मोकिंग और Vaping पूरी तरह प्रतिबंधित है।
ड्रेसिंग रूम जैसे संवेदनशील क्षेत्र में ऐसा करना नियमों का सीधा उल्लंघन माना गया। (Big action against Riyan Parag in IPL)
पहले भी खिलाड़ी रहे हैं विवाद में
रियान पराग पहले खिलाड़ी नहीं हैं जो स्मोकिंग को लेकर चर्चा में आए हों। इससे पहले
Aaron Finch (2020)
AB de Villiers (SA20 लीग)
भी ऐसे मामलों में सुर्खियों में रह चुके हैं।


