सीजी भास्कर, 03 मई : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबलों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है। खासतौर पर Royal Challengers Bengaluru के दो बड़े मैचों को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
10 और 13 मई को हाई-वोल्टेज मुकाबले
10 मई को Royal Challengers Bengaluru का मुकाबला Mumbai Indians से होगा, आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि टिकट केवल Royal Challengers Bengaluru के आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही खरीदे जा सकते हैं। किसी भी फर्जी लिंक या अनजान वेबसाइट से टिकट खरीदने से बचने की सलाह दी गई है। जिसके टिकट आज से उपलब्ध हो गए हैं।
वहीं 13 मई को Kolkata Knight Riders के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टिकट बुकिंग कल से शुरू होगी। दोनों ही मुकाबले बेहद रोमांचक माने जा रहे हैं और फैंस के बीच भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि टिकट केवल Royal Challengers Bengaluru के आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही खरीदे जा सकते हैं। किसी भी फर्जी लिंक या अनजान वेबसाइट से टिकट खरीदने से बचने की सलाह दी गई है।
एम-टिकट और क्यूआर कोड से एंट्री आसान
इस बार स्टेडियम में एंट्री को आसान बनाने के लिए एम-टिकट और क्यूआर कोड सिस्टम लागू किया गया है। इससे दर्शकों को लंबी लाइनों से राहत मिलेगी। वहीं रायपुर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और टिकटों की कालाबाजारी व ऑनलाइन धोखाधड़ी पर नजर रखी जा रही है।


