CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » HC RTE Admission Negligence : RTE दाखिले पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव तलब

HC RTE Admission Negligence : RTE दाखिले पर हाईकोर्ट सख्त, शिक्षा सचिव तलब

By Newsdesk Admin
08/05/2026
Share
HC RTE Admission Negligence
HC RTE Admission Negligence

सीजी भास्कर, 08 मई : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत निजी स्कूलों (HC RTE Admission Negligence) में होने वाले दाखिलों में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि प्रदेश के 387 स्कूलों में प्रवेश के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इनमें राज्य के कई प्रतिष्ठित और बड़े निजी स्कूल भी शामिल हैं।

Contents
  • चीफ जस्टिस ने पूछा- क्या सरकार कुछ छिपा रही है
  • कहीं शून्य तो कहीं सिर्फ एक आवेदन
  • ऑनलाइन पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश

चीफ जस्टिस ने पूछा- क्या सरकार कुछ छिपा रही है

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच ने सरकार के हलफनामे पर हैरानी जताते हुए तीखे सवाल किए। कोर्ट ने पूछा कि क्या वाकई गरीब बच्चे बड़े स्कूलों में शिक्षा प्राप्त नहीं करना चाहते या फिर राज्य सरकार तथ्यों को छिपाने की कोशिश कर रही है। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा सचिव को 10 जुलाई तक विस्तृत शपथ पत्र के साथ जवाब पेश करने का सख्त निर्देश दिया है।

कहीं शून्य तो कहीं सिर्फ एक आवेदन

जनहित याचिका (HC RTE Admission Negligence) पर सुनवाई के दौरान सरकार ने बताया कि न केवल 387 स्कूलों में आवेदन शून्य हैं, बल्कि 366 स्कूल ऐसे भी हैं जहां सीटों की तुलना में आवेदनों की संख्या बेहद कम है। कोर्ट ने इस पर टिप्पणी करते हुए पूछा कि यदि किसी स्कूल में सीटों के मुकाबले महज एक या दो आवेदन आए हैं, तो क्या वहां की शिक्षा व्यवस्था और प्रक्रिया में कोई बड़ी खामी है?

ऑनलाइन पारदर्शी व्यवस्था बनाने के निर्देश

हाई कोर्ट (HC RTE Admission Negligence) ने प्रशासनिक सुस्ती पर चिंता जताते हुए स्पष्ट किया कि नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद दाखिला प्रक्रिया का अधर में लटकना हजारों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निम्नलिखित निर्देश दिए हैं। RTE के तहत आवंटित सभी सीटों की जानकारी ऑनलाइन सार्वजनिक की जाए।

प्रत्येक स्कूल की कुल तय सीटों और उनमें हुए वास्तविक दाखिलों का पूरा ब्यौरा पेश किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों का लाभ पात्र बच्चों को मिले। हाई कोर्ट ने याद दिलाया कि कानूनन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में आरक्षण अनिवार्य है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Madai Mela 2026 : बस्तर के 84 गांवों के देवी देवता लाएंगे इस बार क्या नया चमत्कार
Bilaspur E-Bus Service: दिसंबर से 15 रूट पर दौड़ेंगी 50 ई-बसें, 419 किमी दायरे में जुड़ेंगे गांव-कस्बे
Chhattisgarh Budget 2026-27 Preview: सीएम से मिले वित्त मंत्री, साय बोले—जन-आकांक्षाओं को साधेगा बजट
Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी
बस्तर-सरगुजा में आज बारिश के आसार, राजनांदगांव में पारा 42 पार; रायपुर-बिलासपुर में गर्मी, अंबिकापुर ठंडा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Fake Liquor Case
Surajpur Fake Liquor Case : ब्रांडेड शराब में मिलावट का आरोप, सूरजपुर में 2500 नकली ढक्कन और 200 रैपर बरामद

Surajpur Fake Liquor Case :विभाग की ओर से…

Manikpur Mine Expansion Protest
Manikpur Mine Expansion Protest : मानिकपुर खदान विस्तार की जनसुनवाई में विरोध, ग्रामीणों ने मुआवजा और रोजगार की मांग उठाई

Manikpur Mine Expansion Protest : जनसुनवाई में ग्रामीणों…

Korba Police Operation Aaghat
Korba Police Operation Aaghat : गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का एक्शन, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई

Korba Police Operation Aaghat : पुलिस ने बताया…

Kanker Waterlogging
Kanker Waterlogging : जलभराव का जायजा लेने पहुंचे सांसद भोजराज नाग, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Kanker Waterlogging : सांसद ने लोगों से यातायात…

Asian Games 2026
Asian Games 2026 : महिला कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, लगातार 5वीं बार मिला मेडल

Asian Games 2026 : महिला कबड्डी के गोल्ड…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?