CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hindi Paper Leak : 12वीं हिंदी पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 हजार रुपए में बेचता था प्रश्नपत्र

Hindi Paper Leak : 12वीं हिंदी पेपर लीक का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 3 हजार रुपए में बेचता था प्रश्नपत्र

By Newsdesk Admin
11/05/2026
Share
Hindi Paper Leak
Hindi Paper Leak

सीजी भास्कर, 11 मई : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं हिंदी परीक्षा (Hindi Paper Leak) के प्रश्नपत्र लीक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर अपराध शाखा और कोतवाली थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले के मुख्य आरोपी वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छात्रों से पैसे लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने और डिजिटल साक्ष्य मिटाने का आरोप है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 12वीं हिंदी परीक्षा (Hindi Paper Leak) का प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोतवाली थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त मध्य जोन के निर्देशन में विशेष जांच दल का गठन किया गया। जांच के दौरान पता चला कि पेपर लीक से जुड़े लोग मोबाइल चैट, सोशल मीडिया रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को मिटाने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद साइबर विशेषज्ञों की मदद से डिलीट किए गए आंकड़ों को दोबारा प्राप्त किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने 50 से अधिक छात्रों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसके बाद मुख्य आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वेणु जंघेल छात्रों से 3 हजार रुपए लेकर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराता था। आरोपी बेमेतरा जिले के ग्राम बरसरा का निवासी है और रायपुर के गोकुल नगर क्षेत्र में रह रहा था। मामला सामने आने के बाद से वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को नष्ट करने की कोशिश भी की थी।

पुलिस ने आरोपी (Hindi Paper Leak) की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लगातार डिजिटल निगरानी, तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे बिलासपुर से गिरफ्तार किया गया। चार दिन की रिमांड के दौरान आरोपी ने पेपर लीक नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर कई अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

BMW Crash : आरोपी गगनप्रीत 19 KM दूर अस्पताल क्यों ले गई घायलों को, रिश्तों का राज आया सामने
Gurugram Murder : तीन महीने पहले हुई थी शादी, अचानक गायब हुई पत्नी का राज खुलते ही दहल उठा गुरुग्राम
Ganja Smuggling : रायपुर में गांजा तस्करी पर सख्त फैसला, 14 किलो नशे के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को 5 साल की सजा
Indore Police Viral Reel ; इंदौर की पुलिस लाइन में ‘शो-ऑफ’ बनी मुसीबत, रील वायरल होते ही तीन सवारी, शराब और यूनिफॉर्म ने बढ़ाई बेचैनी—विभाग ने भेजा नोटिस
Absconding accused arrested in attempt to murder case : वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?