CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Minimum Support Price Hike  : फसलों के एमएसपी में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सशक्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Minimum Support Price Hike  : फसलों के एमएसपी में वृद्धि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी सशक्त : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

By Newsdesk Admin
14/05/2026
Share
Minimum Support Price Hike 
Minimum Support Price Hike 

सीजी भास्कर, 14 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन वर्ष 2026-27 के लिए 14 खरीफ फसलों (Minimum Support Price Hike) के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि के निर्णय का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

Contents
  • किसानों को मेहनत का मिलेगा उचित मूल्य
  • छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया रिकार्ड
  • केंद्र और राज्य के समन्वय से बढ़ेगी कृषि उन्नति
  • प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री का जताया आभार

किसानों को मेहनत का मिलेगा उचित मूल्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि धान सहित विभिन्न खरीफ फसलों (Minimum Support Price Hike) के एमएसपी में की गई उल्लेखनीय वृद्धि केंद्र सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है। यह निर्णय स्पष्ट करता है कि केंद्र सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित दाम दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों में धान के समर्थन मूल्य में हुई निरंतर बढ़ोतरी ने किसानों के सम्मान, आत्मविश्वास और उनकी समृद्धि को एक नई दिशा प्रदान की है।

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया रिकार्ड

मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रदेश में वर्तमान में देश में सर्वाधिक 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों का ही परिणाम है कि प्रदेश में इस बार रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है और सरकार पर किसानों का भरोसा लगातार बढ़ा है।

केंद्र और राज्य के समन्वय से बढ़ेगी कृषि उन्नति

साय ने कहा कि सरकार किसान कल्याण, कृषि उन्नति और ग्रामीण समृद्धि के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और कृषि क्षेत्र को आधुनिक व मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार बेहतर समन्वय के साथ काम कर रही हैं। एमएसपी में इस वृद्धि से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि वे नई फसलों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित होंगे।

प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों (Minimum Support Price Hike) के हित में लिए गए इस महत्वपूर्ण और दूरदर्शी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस फैसले से देशभर के करोड़ों किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और भारतीय कृषि क्षेत्र को एक नई गति मिलेगी।

 

दरवाजे से अंदर झांक रहे थे खड़गे, नामांकन में प्रियंका गांधी के साथ क्यों नहीं थे ? BJP ने वीडियो जारी कर लगाया दलित अध्यक्ष के अपमान का आरोप
विवादित बयान पर 3 महीने बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक के खिलाफ FIR दर्ज, कोर्ट के आदेश बाद हुई कार्रवाई, 10 जनवरी को न्यायालय में पक्ष रखने बुलावा
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महू में हाईटेक सुविधाओं से युक्त कामधेनु गौ-शाला का किया भूमि-पूजन
Thalapathy Vijay : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे विजय, प्रधानमंत्री से मुलाकात में उठाया बड़ा मुद्दा
प्रधानमंत्री मोदी ने सरकारी मंत्रालयों, विभागों के सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

Rajnandgaon land fraud : सस्ती जमीन का झांसा देकर 3.50 लाख की ठगी

Rajnandgaon land fraud

Rajnandgaon coaching centre safety check : फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा मानकों की जांच

Rajnandgaon coaching centre safety check

Korba elephant attack : कटघोरा में हाथी के हमले से ग्रामीण की दर्दनाक मौत, 18 हाथियों के दल से दहशत

Korba elephant attack

Raigarh snake rescue : कोबरा, रसेल वाइपर और करैत को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

Raigarh snake rescue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?