सीजी भास्कर, 17 मई। चलती ट्रेन के बी-1 कोच में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कोच में उस समय करीब 68 यात्री सफर कर रहे थे। (Fire in express train)
घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया और सुरक्षा के
मद्देनजर ओवरहेड बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। (68 passengers were evacuated safely)
रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
कोटा रेलवे के पीआरओ रविंद्र लखवारा ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित दूसरे कोचों में शिफ्ट कर उनकी यात्रा जारी रखने की व्यवस्था की गई है। (Fire in express train) आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। (68 passengers were evacuated safely)



