CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cut government spending : अफसरों के दौरे कम, अब ऑनलाइन बैठकों पर जोर

Cut government spending : अफसरों के दौरे कम, अब ऑनलाइन बैठकों पर जोर

By Newsdesk Admin
17/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ते सरकारी खर्चों पर नियंत्रण लगाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों, कलेक्टरों और विभागाध्यक्षों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों का उद्देश्य सरकारी खर्च कम करना, संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन लाना है। (Cut government spending)

Contents
  • ऑनलाइन मीटिंग और डिजिटल कामकाज पर फोकस
  • पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य होने लगी : Cut government spending

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेंगे।

वाहनों और ईंधन खर्च में कटौती : Cut government spending

सरकार ने सरकारी वाहनों के उपयोग को सीमित करने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री, मंत्रियों, निगम-मंडलों और आयोगों के काफिलों में गाड़ियों की संख्या घटाई जाएगी। केवल जरूरी वाहनों को ही अनुमति मिलेगी, जिससे पेट्रोल-डीजल और रखरखाव पर होने वाले खर्च में कमी आएगी।

वाहन पूलिंग व्यवस्था भी लागू की जाएगी। यानी एक ही दिशा में जाने वाले अधिकारी अलग-अलग गाड़ियों के बजाय एक साथ सफर करेंगे। इसके अलावा सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने की तैयारी भी शुरू की जा रही है।

ऑनलाइन मीटिंग और डिजिटल कामकाज पर फोकस

वित्त विभाग ने अधिकारियों को फिजिकल बैठकों की जगह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन मीटिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। कार्यालय समय समाप्त होने के बाद लाइट, पंखे, एसी और कंप्यूटर बंद रखना अनिवार्य किया गया है।

इसके साथ (Cut government spending) ही फाइलों और दस्तावेजों के प्रिंटआउट कम करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को PDF, PPT और ई-ऑफिस के जरिए काम करने के लिए कहा गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रशिक्षण में भी iGOT कर्मयोगी पोर्टल के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जाएगा।

पेट्रोल पंपों की स्थिति सामान्य होने लगी : Cut government spending

राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंपों की स्थिति अब सामान्य होती दिखाई दे रही है। शनिवार को लोगों को करीब 10 मिनट इंतजार के बाद पेट्रोल-डीजल मिल रहा था। शुक्रवार तक जहां 53 पेट्रोल पंप ड्राय थे, वहीं शनिवार को यह संख्या घटकर 11 रह गई।

प्रशासन और पेट्रोलियम कंपनियों ने दावा किया है कि अब जिले के सभी 326 पेट्रोल पंपों पर नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। कलेक्टर की सख्ती के बाद डिपो से देर रात तक तीन शिफ्टों में टैंकरों के जरिए सप्लाई की गई। जिला खाद्य नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

रायपुर में महिला आरक्षण पर गरजी BJP, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जनआक्रोश रैली
Durg Murder Case :  मोमोज के बाद मौत — 6 साल बड़ी प्रेमिका की हत्या, शव जलाया; शादी के दबाव से प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश
चरित्र पर शक में पति ने पत्नी की हत्या की, सिर काटकर गांव में घूमता रहा
Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश
रायपुर के अस्पताल में गार्ड पर मरीजों की ड्रिप संभालने का आरोप, वीडियो वायरल; डॉक्टर ने बताया गलत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Mother Daughter Murder Case
Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद

Surajpur Mother Daughter Murder Case :अब कोर्ट ने…

Bhilai Chemical Factory Fire
Bhilai Chemical Factory Fire : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले; 2 टैंकर खाक

Bhilai Chemical Factory Fire : फिलहाल आग लगने…

Raipur INDIA Bloc Protest
Raipur INDIA Bloc Protest : INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, वोट चोरी और SIR पर उठाएंगे सवाल

Raipur INDIA Bloc Protest : रिपोर्ट के मुताबिक,…

Jio Poor Network Compensation : Jio के खराब नेटवर्क पर कंपनी को ₹14 हजार मुआवजे का आदेश, ऑनलाइन पढ़ाई हो रही थी प्रभावित

Jio Poor Network Compensation : 7 अक्टूबर 2026…

Alprazolam Tablets
Alprazolam Tablets :  नेवई डैम के पास नशीली दवाएं बेचता युवक गिरफ्तार, 274 अल्प्राजोलम टेबलेट, आईफोन व 1.09 लाख कैश जब्त

नेवई पुलिस ने नेवई डैम क्षेत्र में घेराबंदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?