CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Inter-state gang thieves busted : भिलाई में चोर गिरोह का पर्दाफाश, दिन में फेरी वाला बनकर करते थे रेकी फिर सूने मकानों के चटकाते थे ताले, Video

Inter-state gang thieves busted : भिलाई में चोर गिरोह का पर्दाफाश, दिन में फेरी वाला बनकर करते थे रेकी फिर सूने मकानों के चटकाते थे ताले, Video

By Newsdesk Admin
19/05/2026
Share
Bhilai Crime News

 

Contents
  • Inter-state gang thieves busted : 63.50 लाख के सोने और नगदी के साथ मेरठ से 2 आरोपी गिरफ्तार
  • दुर्ग-भिलाई के अलावा नवा रायपुर, बिलासपुर और जबलपुर में भी दबिश
  • सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिला सुराग
  • फेरीवाला बनकर करते थे रेकी, रायपुर में बनाया था ठिकाना
  • चोरी का सोना खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार : Inter-state gang thieves busted
  • अन्य राज्यों में भी फैला था नेटवर्क, टीमें रवाना

Inter-state gang thieves busted : 63.50 लाख के सोने और नगदी के साथ मेरठ से 2 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग-भिलाई के अलावा नवा रायपुर, बिलासपुर और जबलपुर में भी दबिश

सीजी भास्कर, 19 मई। दुर्ग और भिलाई के नेहरू नगर इलाके में दिनदहाड़े हो रही चोरियों की वारदातों को चुनौती के रूप में लेते हुए दुर्ग पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरोह के मुख्य सरगना सहित चोरी का माल खरीदने वाले एक ज्वेलर्स संचालक को गिरफ्तार किया है। (Inter-state gang thieves busted)

आपको बता दें कि आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना (कीमत 60 लाख रुपये) और 3.50 लाख रुपये नगद, कुल 63.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

सैकड़ों CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिला सुराग

लगातार हो रही चोरियों के बाद दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सुपेला थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण शुरू किया।

घटनास्थलों के आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को आरोपियों का पुख्ता सुराग मिला। इसके बाद पुलिस टीम को तत्काल मेरठ और दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

मेरठ और भोपाल पुलिस के सक्रिय सहयोग से दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी हासीम खान को हिरासत में लिया।

फेरीवाला बनकर करते थे रेकी, रायपुर में बनाया था ठिकाना

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी हासीम खान ने अपने बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। आरोपियों ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए बिलासपुर से एक एक्टिवा गाड़ी सीजी 10 एके 4136 खरीदी थी। गिरोह के सदस्य रायपुर के मोदहापारा में किराए का मकान लेकर रह रहे थे।

Bhilai Crime News

वे दिन में दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और नवा रायपुर की गलियों में कपड़ा और कालीन (गलीचा) बेचने वाले फेरीवाले बनकर घूमते थे। इस दौरान जिस घर के मेन गेट पर ताला लटका मिलता, उसे ये अपना निशाना बनाते थे। वारदात के वक्त एक आरोपी बाहर निगरानी (रेकी) करता था और दूसरा घर के अंदर घुसकर तिजोरी साफ कर देता था। (Inter-state gang thieves busted)

चोरी का सोना खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार : Inter-state gang thieves busted

आरोपी हासीम खान की निशानदेही पर पुलिस ने मेरठ के ‘सलीम ज्वेलर्स‘ के संचालक सलीम खान को भी गिरफ्तार किया है।

आरोपी हासीम चोरी का सारा सोना इसी सुनार को बेचता था। पुलिस ने सुनार के पास से चोरी का पूरा माल और नगदी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में हासीम खान (24 वर्ष) निवासी- श्याम नगर रोड, शालीमार गार्डन मेरठ, सलीम खान (28 वर्ष) ज्वेलर्स संचालक निवासी शिवालकास, मेरठ शामिल हैं।

 

खबर यह भी – https://youtu.be/aMOQFFIBUlY?si=3J_JBMmICnmhtLJM

अन्य राज्यों में भी फैला था नेटवर्क, टीमें रवाना

पूछताछ में आरोपियों ने दुर्ग-भिलाई के आलावा बिलासपुर (तिफरा), नवा रायपुर और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी चोरी की कई बड़ी वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

दुर्ग पुलिस के मुताबिक – गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर कैंप कर रही है। जल्द ही कुछ और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

 

विडियो देखिए – https://youtube.com/shorts/W6LcKPnB5mY?si=sccMaEmN5FL2YWIJ

CM योगी आदित्यनाथ Action Mode पर : यूपी में 28 चकबंदी अधिकारियों पर गिरी गाज
Ganja Smuggling Case Surguja : ग्रैंड विटारा में भरा था 56 किलो गांजा, रातभर की कार्रवाई के बाद ऐसे पकड़े गए तस्कर
रायपुर: 9 मामलों का हिस्ट्रीशीटर सट्टा खिलाते गिरफ्तार, 6 सटोरिए भी दबोचे गए…
विधायक रिकेश की पहल पर मुख्यमंत्री ने तत्काल की घोषणा, प्रभावित 62 परिवारों को मिलेगी 6-6 हजार राहत राशि
उज्जैन में सीएम ने सिंहस्थ तैयारियों की समीक्षा की: डॉ. मोहन यादव बोले– कुंभ सिर्फ MP नहीं, विश्व की भी शान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Husband turned into a beast
शराब के नशे में पति बना हैवान : पत्नी की हत्या कर फरार, दो मासूम बच्चों से छीना मां का साया

सीजी भास्कर, 19 मई। छत्तीसगढ़ के Sarguja जिले…

Baloda Bazar fire incident : अमित बघेल की हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज

सीजी भास्कर​, 19 मई। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के…

Encroachment Action : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर किया विरोध

सीजी भास्कर, 19 मई। धमतरी जिले में मंगलवार…

IND vs AFG : अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया में हलचल, कई बड़े खिलाड़ियों की जगह पर मंडराने लगा खतरा

सीजी भास्कर, 19 मई। आईपीएल खत्म होने के…

White Bear : अचानक सड़क पर दिखा सफेद भालू, लोगों में मची अफरा तफरी, हमले के बाद इलाके में बढ़ी दहशत

सीजी भास्कर, 19 मई। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Job Placement Camp 2026: राजधानी रायपुर में 5 दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव शुरू, 500+ पदों पर सीधी भर्ती

20/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

कश्मीर मॉडल पर नक्सलियों के खिलाफ नई रणनीति, चार राज्यों की फोर्स मिलकर करेगी निर्णायक कार्रवाई

05/09/2025
CG Police News
अपराधछत्तीसगढ़

CG Police News : स्पा संचालक से वसूली का आरोप, गृह मंत्री सख्त, एएसपी के निलंबन के निर्देश

21/01/2026
घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

खाना खा रहा था परिवार, तभी गिरी बिजली, पल भर में धधक उठा घर, सब कुछ जल कर खाक

15/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?