सीजी भास्कर, 20 मई। नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 15 से 17 जून तक फ्रांस में आयोजित होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी को इस वैश्विक बैठक में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण भेजा है। फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की। (Modi Trump latest meeting)
भारत की भूमिका पर G7 देशों का जोर : Modi Trump latest meeting
G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत के वैश्विक योगदान की सराहना की गई। मंत्रियों ने कहा कि बड़े मैक्रोइकोनॉमिक मुद्दों, अंतरराष्ट्रीय साझेदारी और वैश्विक सहयोग में भारत की भूमिका लगातार मजबूत हो रही है। पीएम मोदी की मौजूदगी को समिट के लिए अहम माना जा रहा है।
मोदी और ट्रंप की मुलाकात पर नजर
इस समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। ऐसे में करीब 16 महीने बाद पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों नेताओं की संभावित बैठक को लेकर अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा है।
मिडिल ईस्ट और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा : Modi Trump latest meeting
बैठक के दौरान मिडिल ईस्ट के हालात और होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर भी विस्तार से बातचीत हुई। देशों ने क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई।
व्हाइट हाउस ने ट्रंप की मौजूदगी की पुष्टि की
व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि राष्ट्रपति ट्रंप फ्रांस में होने वाले G7 समिट में शामिल होंगे। समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ट्रेड, जरूरी मिनरल सप्लाई, इमिग्रेशन और ग्लोबल सिक्योरिटी जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
AI और ट्रेड पर रहेगा खास फोकस : Modi Trump latest meeting
अमेरिका इस समिट में AI टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने, चीन के जरूरी मिनरल सप्लाई चेन पर दबदबे को कम करने और वैश्विक व्यापार सहयोग को मजबूत करने पर जोर देगा। साथ ही ड्रग ट्रैफिकिंग और गैर-कानूनी इमिग्रेशन जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल रहेंगे।


