CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Insurance investment scam : बीमा में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 38.30 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Insurance investment scam : बीमा में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 38.30 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 20 मई। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने बीमा पॉलिसी और इलेक्ट्रॉनिक सामान में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 38 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। (Insurance investment scam)

Contents
  • परिवार के नाम पर कराया निवेश, फिर किया खेल
  • दस्तावेज मांगने पर दी जान से मारने की धमकी : Insurance investment scam
भिलाई में बीमा के नाम पर बड़ी ठगी

बीमा एजेंट बनकर किया संपर्क : Insurance investment scam

पुलिस के अनुसार भिलाई निवासी प्रार्थी संतोष कुमार ने 17 मई को थाना भिलाई भट्ठी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वर्ष 2022 में बीमा पॉलिसी की अवधि पूर्ण होने पर वह सिविक सेंटर स्थित बीमा कार्यालय गया था। इसी दौरान स्वयं को बीमा एजेंट बताने वाले आरोपी के देवा सहायम ने उससे संपर्क किया और अधिक लाभ देने वाली पॉलिसी का झांसा दिया।

परिवार के नाम पर कराया निवेश, फिर किया खेल

आरोपियों ने प्रार्थी और उसके परिवारजनों के नाम पर बीमा कराने के बहाने अलग-अलग किस्तों में चेक और ऑनलाइन माध्यम से 31.30 लाख रुपये ले लिए। इसके अलावा सुपर बाजार से करीब 7 लाख रुपये के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदवाकर उसे अधिक लाभ में बेचने का लालच दिया गया।

इस तरह आरोपियों ने कुल 38.30 लाख रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

दस्तावेज मांगने पर दी जान से मारने की धमकी : Insurance investment scam

जब प्रार्थी ने बीमा संबंधी दस्तावेज मांगे तो आरोपी लगातार टालमटोल करते रहे। आरोप है कि इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने के रवि कुमार (29 वर्ष) और के राजेश कुमार (26 वर्ष) निवासी सेक्टर-6, वर्तमान पता सेक्टर-7 भिलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

फिलहाल मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

भिलाई गोलीकांड का फरारी “डॉगी” नागपुर से गिरफ्तार 🛑 भिलाई लेकर पहुंची पुलिस, पूछताछ जारी 🛑 अमित जोश की सरगर्मी से हो रही तलाश
प्रेम में अंधी पत्नी: पति ने नहीं पिया अनार का जूस तो सांभर में मिलाया जहर…
Sub-inspector recruitment exam today : 104 केंद्रों पर 34 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
The director backtracked after taking the advance : विवादित जमीन पर करोड़ों का लोन लेने का आरोप
25 वें वसुंधरा सम्मान से सम्मानित होंगे राहुल देव, 14अगस्त को भिलाई में रजत जयंती समारोह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Social Boycott Case
Dhamtari Social Boycott Case : 2 साल से सामाजिक बहिष्कार झेल रहा साहू परिवार, 31 लोगों का हुक्का-पानी बंद

Dhamtari Social Boycott Case : मामले को लेकर…

Raipur Trainee SI Suspended
Raipur Trainee SI Suspended : अवैध वसूली के आरोप में ट्रेनी SI पर गिरी गाज, SP ने किया निलंबित

Raipur Trainee SI Suspended : मामले को गंभीर…

Fake Number Plate
Fake Number Plate : फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था आरोपी, दूसरे वाहन मालिक को कट रहे थे चालान और टोल

दूसरे वाहन के पंजीयन क्रमांक का दुरुपयोग कर…

Country-Made Pistol
Country-Made Pistol : देशी कट्टा लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा और राउंड बरामद

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के उड़िया बस्ती स्थित लक्ष्मी…

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?