CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fight in bhilai : भिलाई में बार के बाहर दो भाइयों पर हमला, बीयर बोतल फोड़ी, पटक-पटककर पीटा, Video

Fight in bhilai : भिलाई में बार के बाहर दो भाइयों पर हमला, बीयर बोतल फोड़ी, पटक-पटककर पीटा, Video

By Newsdesk Admin
20/05/2026
Share
Fight in Bhilai

सीजी भास्कर, 20 मई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में शराबियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। Punjab बार में शराब पीने आए लोगों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो कि हिंसक-झड़प में बदल गया और 3 से 4 अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। (Fight in Bhilai)

Contents
  • बड़े के साथ शराब पीने आया था छोटा भाई
  • दोनों भाइयों को आईं चोटें : Fight in Bhilai
  • पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी

आरोपियों ने बीयर की बोतल से दो भाइयों के सिर पर वार किया, इसके बाद धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। Sunday देर रात की घटना का वीडियो अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी एक युवक को घेरकर बेरहमी से मार रहे हैं।

 

विडियो – https://youtube.com/shorts/6AelsrXl6I4?si=R1udLZ90QFQUSTDs

Fight in Bhilai

युवक के जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपियों ने उसके चेहरे पर कई बार लातें मारीं। इतना ही नहीं उसके पैरों पर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान एक युवक जान बचाने के लिए बार के अंदर भागता हुआ नजर आया, जिसके पीछे आरोपी भी बार के अंदर घुस गए। (Fight in Bhilai)

रात करीब 11:30 बजे से लेकर 12 बजे तक बार के बाहर जमकर हंगामा और मारपीट होती रही। हालांकि इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर कर दी गई है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

बड़े के साथ शराब पीने आया था छोटा भाई

दरअसल, ज्ञानेश साहू उर्फ आकाश अपने बड़े भाई आशीष साहू और पप्पू साहू के साथ 18 मई की रात करीब 11:30 बजे पंजाब बार पहुंचे थे। तीनों बार के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आशीष साहू कुछ देर के लिए बार के बाहर चला गया।

बाहर किसी बात को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। कुछ देर बाद वह भागते हुए वापस बार के अंदर पहुंचा। उसके पीछे 3 से 4 अज्ञात युवक भी बार के अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे।

अपने भाई को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे ज्ञानेश साहू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़ितों का आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बीयर की कांच की बोतल और धारदार हथियार से हमला कर दिया।

दोनों भाइयों को आईं चोटें : Fight in Bhilai

हमले में ज्ञानेश साहू के सिर, हाथ, सीने, पीठ और बाएं पैर में चोटें आई हैं। वहीं आशीष साहू के गले के नीचे और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान बार में मौजूद लोगों और आसपास के कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

 

दोनों घायलों ने पुलिस को बताया कि सामने आने पर वे आरोपियों की पहचान कर सकते हैं। वैशाली नगर थाना पुलिस ने ज्ञानेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

पुलिस बोली- आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पंजाब बार में मारपीट की घटना हुई है। ज्ञानेश और उसके चचेरे भाई आशीष साहू शराब पीने बार गए थे। शराब पीकर बाहर निकलने के दौरान उनका कुछ अज्ञात युवकों से विवाद हो गया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में छत्तीसगढ़ के इस नेता का तेजी से बढ़ा नाम, पीएम मोदी और संघ दोनों की हैं पसंद….. चयनित तीन नामों में ही क्या लगेगी अध्यक्ष की मुहर…. पढ़िए पूरी रिपोर्ट
Raipur Knife Murder Case : मामूली विवाद के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या, दो हमलावर फरार
नारायणपुर में 34 मवेशियों को तस्करों से छुड़ाया गया, चार गिरफ्तार
Land Development Rules : विकास की रफ्तार को मिलेगा बल, भूमि नियमों में बड़ा बदलाव
Chhattisgarh Road Accidents: अलग-अलग हादसों में बुझीं तीन जिंदगियां, कोरबा और रायपुर में मातम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?