CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पति की मौत का सदमा : दूसरे दिन फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

पति की मौत का सदमा : दूसरे दिन फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम

By Newsdesk Admin
21/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति की करंट लगने से मौत के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति की अचानक मौत से महिला गहरे सदमे में थी और दो दिन बाद उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। एक ही घर से लगातार दो दिनों में दो अर्थियां उठने से ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। (The shock of husband’s death.)

Contents
  • कमरे में फंदे पर लटकती मिली महिला
  • दो दिन में उठीं दो अर्थियां : The shock of husband’s death.

करंट लगने से हुई थी पति की मौत : The shock of husband’s death.

जानकारी के मुताबिक, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी रामनारायण केंवट खेती-किसानी का काम करता था। 17 मई को वह घर में मोटर पंप चालू कर रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब चार साल पहले उसकी शादी सुनीता बाई केंवट से हुई थी। पति की मौत के बाद से सुनीता काफी गुमसुम रहने लगी थी और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं कर रही थी।

कमरे में फंदे पर लटकती मिली महिला

बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान सुनीता ने अपने कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारकर बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

दो दिन में उठीं दो अर्थियां : The shock of husband’s death.

पति की मौत के बाद परिवार पहले से ही सदमे में था। वहीं पत्नी की आत्महत्या की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार परिवार के घर पहुंचे। पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि पति की मौत करंट लगने से हुई थी, जबकि पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

“Politics intensifies over Hasdeo : 7 लाख पेड़ों की कटाई पर मंत्री श्याम बिहारी का पलटवार, बोले- NOC भूपेश सरकार ने दी थी”
CG Promotion News : खनिज संसाधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, तीन भौमिकीविद बने उप संचालक
Bee Attack : पहाड़ी पर रिसर्च कर रही टीम पर अचानक टूटा मधुमक्खियों का झुंड, जान बचाने के लिए भागे वैज्ञानिक
Chhattisgarh Coal Scam Court Notice: EOW अधिकारियों को कोर्ट का नोटिस, झूठे विवरण का आरोप
Bilaspur Madgaon Special Train : बिलासपुर–मडगांव के बीच 20 दिसंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन, चार फेरे में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Black Marketing Action
Fertilizer Black Marketing Action : कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन! 275 बोरी यूरिया जब्त, किसानों से खिलवाड़ करने वालों को सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ…

School Uniform Quality
School Uniform Quality : स्कूल गणवेश की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा दावा, 100% जांच के बाद ही हो रही सप्लाई

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Shyama Prasad Mukherjee Statue
Shyama Prasad Mukherjee Statue : छत्तीसगढ़ के 32 शहरों में लगेंगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाएं

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ सरकार ने…

Dumartarai Wholesale Market Phase 2
Dumartarai Wholesale Market Phase 2 : आज मुख्यमंत्री साय करेंगे डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 का लोकार्पण

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bilaspur Conversion Row
Bilaspur Conversion Row : IMA सभा भवन में मतांतरण के आरोप पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने FIR की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  शहर के सीएमडी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?