CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Breaking : आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पति-पत्नी फांसी पर मिले, दो बच्चे मृत

Durg Breaking : आर्य नगर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पति-पत्नी फांसी पर मिले, दो बच्चे मृत

By Newsdesk Admin
22/05/2026
Share
Durg Breaking
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 22 मई। दुर्ग स्थित Mohan Nagar थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। (Durg Breaking)

Contents
  • अलग-अलग कमरों में मिले शव : Durg Breaking
  • आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव की आशंका
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा : Durg Breaking
Durg police
दहल गया दुर्ग: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45 वर्ष), उनकी पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष), पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) एवं पुत्र यशांत साहू (11 वर्ष) के रूप में हुई है। मौके पर पति-पत्नी फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले, जबकि दोनों बच्चे घर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

अलग-अलग कमरों में मिले शव : Durg Breaking

पुलिस के मुताबिक जब घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया गया, तब चारों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दंपति ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या की और इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पूरे मोहल्ले में शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है।

आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव की आशंका

प्रारंभिक पूछताछ में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार पिछले कुछ समय से तनाव में था।

पुलिस को आशंका है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक परेशानियों के चलते यह खौफनाक कदम उठाया गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी आत्महत्या के पीछे की वजहों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा : Durg Breaking

 

पुलिस ने चारों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है। वहीं घर से मिले साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच की जा रही है। परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ जारी है।

 

Durg Breaking

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। (Durg Breaking)

Durg Breaking
दर्दनाक हादसे से दहला दुर्ग 

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र किया गया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। (Durg Breaking)

पुलिस ने में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

DEO कार्यालय में शराब पी कर अभद्र व्यवहार, सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी निलंबित, वीडियो वायरल
Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत
‘नेताओं की खाल मोटी होनी चाहिए’, शिवराज बनाम कांग्रेस नेता तन्खा के केस में SC की टिप्पणी
Big Breaking : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए फ्रंटफुट पर खेल रहे कांग्रेसी अब बैकफुट पर सिमटे, निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर सहित मारपीट करने वाले कांग्रेसी पार्षद पर भी FIR दर्ज, जरूर देखें MLA रिकेश सेन की घटना को लेकर प्रतिक्रिया का विडियो
Hathi Ka Video : जेसीबी को देखकर गुस्से में आ गया हाथी, एक ही धक्के में हवा में उड़ाया, देखें वीडियो

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?