CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Nautapa 2026 : 9 दिन तक तपेगी धरती, जानें कब से शुरू हो रहा नौतपा

Nautapa 2026 : 9 दिन तक तपेगी धरती, जानें कब से शुरू हो रहा नौतपा

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई : देशभर में भीषण गर्मी (Nautapa 2026) का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने पहले ही (Heatwave) को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इसी बीच 25 मई से नौतपा (Nautapa 2026) की शुरुआत होने जा रही है, जो 2 जून तक चलेगा। मान्यता है कि इन नौ दिनों में सूर्य की तपिश सबसे अधिक होती है और धरती आग की तरह तपने लगती है।

Contents
  • क्या होता है नौतपा
  • कृषि और मानसून से भी जुड़ा है संबंध
  • धार्मिक दृष्टि से भी खास महत्व
  • इन बातों का रखें खास ध्यान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नौतपा (Nautapa 2026) के दौरान कई राज्यों में भीषण गर्मी, तेज लू और तापमान में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

क्या होता है नौतपा

‘नौतपा’ (Nautapa 2026) का अर्थ नौ दिनों की तीव्र गर्मी से माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ज्येष्ठ मास में सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा शुरू होता है। इस साल 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है और भीषण गर्मी महसूस होती है।

कृषि और मानसून से भी जुड़ा है संबंध

नौतपा (Nautapa 2026) को केवल गर्मी से जोड़कर नहीं देखा जाता, बल्कि इसका कृषि और मानसून से भी गहरा संबंध माना जाता है। मान्यता है कि नौतपा जितना अधिक तपता है, मानसून उतना ही बेहतर होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक तेज गर्मी के कारण समुद्र का पानी तेजी से गर्म होता है, जिससे बादल बनने की प्रक्रिया तेज होती है और अच्छी बारिश की संभावना बढ़ जाती है। इससे खरीफ फसलों को फायदा मिलता है।

धार्मिक दृष्टि से भी खास महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं और सूर्य के प्रभाव के कारण इन दिनों गर्मी अधिक महसूस होती है। नौतपा के दौरान सूर्य देव की पूजा और जल अर्पित करने की परंपरा भी है। तांबे के पात्र में जल, गुड़, चावल, रोली और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करना शुभ माना जाता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

नौतपा (Nautapa 2026) के दौरान लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है। घर से बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें और दोपहर की तेज धूप से बचें। बासी भोजन से परहेज करें और हल्का व ताजा भोजन लें। जरूरतमंदों को शरबत, सत्तू, ठंडा पानी, फल और पंखे दान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है।

इसके अलावा पशु-पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करना भी पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नौतपा के दौरान विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है।

 

Flood Monitoring : मानसून अलर्ट पर सरकार सख्त, 1 जून से हर जिले की होगी रोज मॉनिटरिंग
Damage caused by storm and rain in Tongpal : बिजली और संचार व्यवस्था प्रभावित
Cold Wave Death in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में ठंड से 22 दिन में दूसरी मौत, बुजुर्ग की गई जान
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, बिजली गिरने का खतरा भी बरकरार
Chhattisgarh monsoon delay : जगदलपुर समेत कई शहरों में फिर चढ़ा पारा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

MP Sub Engineer Bharti 2026
MP Sub Engineer Bharti 2026: एमपीईएसबी ने 1700 सब इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, 12 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?