CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Big cyber fraud in Bhilai : ऑस्ट्रेलिया गए कंपनी डायरेक्टर की लगाई DP, अकाउंटेंट से ठगे 20 लाख, ऐसे खुला राज

Big cyber fraud in Bhilai : ऑस्ट्रेलिया गए कंपनी डायरेक्टर की लगाई DP, अकाउंटेंट से ठगे 20 लाख, ऐसे खुला राज

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

ऑटोमोबाइल कंपनी के अकाउंटेंट को चकमा देकर जालसाजों ने बैंक खाता कराया साफ, पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 23 मई। भिलाई में शातिर साइबर ठगों ने एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कंपनी को अपना निशाना बनाते हुए 20 लाख की मोटी रकम पार कर दी है। जालसाजों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया। उन्होंने कंपनी के डायरेक्टर की तस्वीर का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल बनाई और सीधे कंपनी के अकाउंटेंट को झांसे में ले लिया। (Big cyber fraud in Bhilai)

Contents
  • ऑटोमोबाइल कंपनी के अकाउंटेंट को चकमा देकर जालसाजों ने बैंक खाता कराया साफ, पुलिस जांच में जुटी
  • विदेश यात्रा का उठाया फायदा, ऐसे बदला पैंतरा : Big cyber fraud in Bhilai
  • 48 लाख की और डिमांड की, तब जाकर खुला राज : Big cyber fraud in Bhilai
  • पुलिस ने दर्ज किया केस, कानूनी कार्रवाई शुरू

इतना ही नहीं अगले दिन ठगों की भूख और बढ़ी तथा उन्होंने लाखों रुपयों की और मांग की, तब जाकर इस पूरी धोखाधड़ी का भंडाफोड़ हुआ।

ऑटोमोबाइल कंपनी के अकाउंटेंट को चकमा देकर जालसाजों ने बैंक खाता कराया साफ, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता यश बत्रा जो कि साईंराम व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, ने मामले की विस्तृत जानकारी पुलिस को दी है। इस कंपनी के ऑटोमोबाइल शोरूम भिलाई, दुर्ग, रायपुर और राजनांदगांव जैसे बड़े शहरों में संचालित होते हैं। यश बत्रा के आलावा उनके माता-पिता श्रीचंद बत्रा और ज्योति बत्रा भी कंपनी में डायरेक्टर पद पर हैं।

इस कंपनी के सभी वित्तीय लेन-देन और बैंक खातों की जिम्मेदारी पिछले 13 वर्षों से उनके अनुभवी अकाउंटेंट उमेश पटेल संभाल रहे हैं। आमतौर पर कंपनी में किसी भी बड़े भुगतान से पहले सभी डायरेक्टर्स की आपसी सहमति ली जाती है, जिसके लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप भी बना हुआ है। इसी व्यवस्था का फायदा उठाने के लिए ठगों ने सही समय का इंतजार किया।

विदेश यात्रा का उठाया फायदा, ऐसे बदला पैंतरा : Big cyber fraud in Bhilai

यश बत्रा के पिता श्रीचंद बत्रा हाल ही में अपनी बहन से मुलाकात करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे। इसी दौरान साइबर अपराधियों ने इस मौके का फायदा उठाया।

21 मई की दोपहर करीब सवा 3 बजे अकाउंटेंट उमेश पटेल के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया। इस नंबर पर डायरेक्टर श्रीचंद बत्रा की फोटो लगी हुई थी। मैसेज भेजने वाले ने खुद को डायरेक्टर बताते हुए एचडीएफसी बैंक खाते की जानकारी साझा की और उसे कंपनी के एसबीआई करंट अकाउंट में बेनिफिशियरी के तौर पर तुरंत जोड़ने को कहा।

अकाउंटेंट ने इसे अपने असली बॉस का आदेश समझा और बिना किसी अतिरिक्त वेरिफिकेशन के बताए गए खाते में 20 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिए। यह ट्रांजैक्शन उसी शाम करीब पौने 5 बजे पूरा हुआ।

48 लाख की और डिमांड की, तब जाकर खुला राज : Big cyber fraud in Bhilai

साइबर ठगों ने 20 लाख मिलने के ठीक अगले दिन यानि 22 मई को उन्होंने उसी नंबर से दोबारा मैसेज किया। इस बार उन्होंने 48 लाख और ट्रांसफर करने की मांग की। लगातार इतनी बड़ी रकम मांगे जाने पर अकाउंटेंट को कुछ संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दूसरे डायरेक्टर यश बत्रा को दी। यश ने बिना वक्त गंवाए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद अपने पिता को फोन मिलाया।

बातचीत में पिता ने साफ किया कि उन्होंने किसी भी तरह के पेमेंट का कोई निर्देश नहीं दिया है। इसके बाद कंपनी प्रबंधन के होश उड़ गए और उन्हें समझ आ गया कि वे एक बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार हो चुके हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस, कानूनी कार्रवाई शुरू

ठगी का एहसास होते ही कंपनी प्रबंधन ने तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भिलाई के वैशाली नगर थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात मोबाइल नंबर और संबंधित बैंक खाताधारक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीकृत कर लिया है और साइबर सेल की मदद से ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

Gariaband Police Operation Nishchay : 27 टीमों की 119 ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 147 लीटर शराब जब्त, 26 आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling : गांजा तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, दो कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त
‘भइया सांस फूल रही कुछ करो…’, अग्निकांड में जान गंवाने वाले छात्र ने भाई को किया था आखिरी मैसेज
CG खबर : होटल में पार्टी के बीच मामूली बात पर भिड़ गए दो गुट, जमकर मारपीट में दो घायल, एक के सिर में गंभीर चोट, देखिए विडियो
US ने छत्तीसगढ़ को बताया हाई रिस्क एरिया: 6 राज्यों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भूपेश बोले– क्या यही है अमृत काल?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Transfer Order Case : केस में नया ट्विस्ट: 2 RMA की तबीयत बिगड़ी, साइबर सेल ने 2 और संदिग्धों को लिया हिरासत में

Fake Transfer Order Case :इस मामले में पुलिस…

High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
High Court Promotion Order : पुलिसकर्मी की पदोन्नति पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में पदोन्नति (High…

Social Media Comment Dispute
Social Media Comment Dispute : युवा कांग्रेस और गौ सेवा रक्षक टीम में मारपीट, FIR दर्ज

Social Media Comment Dispute : विवाद की शुरुआत…

Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र
Rikesh Sen Rakhi Celebration  : 11 हजार से अधिक बहनों ने विधायक रिकेश सेन को बांधा रक्षा सूत्र

लोकांगन परिसर में 11 हजार से अधिक बहनें…

Bhilai Road Accident
Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक

Bhilai Road Accident :पुलिस ने मामला दर्ज कर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?