CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sand Mafia Action : अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त, तोड़ा गया रैम्प

Sand Mafia Action : अवैध रेत माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, दो ट्रैक्टर जब्त, तोड़ा गया रैम्प

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share
Sand Mafia Action
Sand Mafia Action

सीजी भास्कर, 25 मई : बलौदाबाजार जिले में अवैध रेत उत्खनन (Sand Mafia Action) और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने रविवार को छापेमार कार्रवाई करते हुए रेत से भरे दो वाहनों को जब्त किया। साथ ही नदी तक पहुंचने वाले अवैध रैम्प को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया।

Contents
  • शिवनाथ नदी में चल रहा था अवैध उत्खनन
  • नियमों के तहत जब्त किए गए वाहन
  • जेसीबी से काटा गया अवैध रैम्प

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जिले में लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ संकेत दिया जा रहा है कि अवैध उत्खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शिवनाथ नदी में चल रहा था अवैध उत्खनन

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनि निरीक्षक द्वारा रविवार को सरखोर तहसील लवन स्थित शिवनाथ नदी क्षेत्र की जांच की गई। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली और एक अन्य ट्रॉली में अवैध रूप से रेत उत्खनन और परिवहन करते पाया गया।

जब्त किए गए वाहनों (Sand Mafia Action) के क्रमांक सीजी 22 जी 9371 और सीजी 22 एबी 9957 बताए गए हैं। दोनों वाहनों में रेत भरी हुई थी और मौके पर मौजूद लोगों के पास किसी प्रकार के वैध खनिज अनुमति दस्तावेज या अभिवहन पारपत्र नहीं पाए गए।

नियमों के तहत जब्त किए गए वाहन

खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए खान एवं खनिज विकास और विनियमन अधिनियम 1957 की धारा 21(4) तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और छत्तीसगढ़ खनिज खनन परिवहन तथा भंडारण नियम 2009 के तहत दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। जब्त वाहनों को सुरक्षार्थ थाना लवन में खड़ा कराया गया है। विभाग द्वारा अवैध उत्खनन का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

जेसीबी से काटा गया अवैध रैम्प

प्रशासन ने केवल वाहन जब्ती (Sand Mafia Action) तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी बल्कि नदी तक पहुंचने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया। अवैध उत्खनन रोकने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से नदी पहुंच मार्ग यानी रैम्प को काटकर अवरुद्ध कर दिया गया ताकि दोबारा वहां से रेत निकासी न हो सके। जिले में लगातार बढ़ रही कार्रवाई के बीच प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध रेत उत्खनन करने वालों पर आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

सक्ती में लिफ्ट मांगने के बहाने लूट:सब्जी खरीदने जा रहे युवक से 5300 रुपए छीने, 2 आरोपी गिरफ्तार…
Jagdalpur Central Jail : फरार आरोपी 3 महीने बाद गिरफ्तार
Census 2027 Digital India : जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला: सीएम साय बोले – एक भी व्यक्ति या परिवार नहीं छूटना चाहिए
BJP Yuva Morcha : युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों का वैशाली नगर मंडल में भव्य स्वागत
Land Sold On Name Of Dead Woman: तीन साल पहले मर चुकी महिला के नाम पर बेच दी जमीन, सूरजपुर में हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?