CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Action taken against junk shops in Raipur : 6 कबाड़ी संचालकों से स्क्रैप जब्त

Action taken against junk shops in Raipur : 6 कबाड़ी संचालकों से स्क्रैप जब्त

By Newsdesk Admin
26/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 26 मई। रायपुर में चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कबाड़ी दुकानों और यार्ड संचालकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया। नॉर्थ जोन पुलिस ने खमतराई, गुढ़ियारी और उरला थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 6 कबाड़ी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस दौरान करीब 38 हजार रुपए का स्क्रैप और अन्य सामग्री जब्त की गई। (Action taken against junk shops in Raipur)

Contents
  • वाहनों समेत स्क्रैप सामग्री जब्त
  • बीएनएस और बीएनएसएस के तहत केस दर्ज : Action taken against junk shops in Raipur

अलग-अलग इलाकों में पुलिस की दबिश : Action taken against junk shops in Raipur

पुलिस उपायुक्त नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और एसीपी उरला पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में टीमों ने कई कबाड़ी दुकानों और यार्डों में छापेमारी की। खमतराई थाना क्षेत्र के रावांभाठा में विजय टंडन और अवध राम नवरंगे की दुकानों से लोहे के पाइप, तार और स्क्रैप बरामद किया गया।

वहीं गुढ़ियारी इलाके में गिरधारी साहू और आदर्श गोयल के यहां भारी मात्रा में लोहे का स्क्रैप जब्त किया गया। उरला थाना क्षेत्र के मेटल पार्क स्थित एक यार्ड से लोहे के पाइप और सरिया भी बरामद किए गए।

वाहनों समेत स्क्रैप सामग्री जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्क्रैप सामग्री के साथ परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों को भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि चोरी के मामलों में कबाड़ी नेटवर्क की भूमिका को देखते हुए लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चोरी का सामान खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

बीएनएस और बीएनएसएस के तहत केस दर्ज : Action taken against junk shops in Raipur

पुलिस ने सभी 6 कबाड़ी संचालकों के खिलाफ बीएनएस और बीएनएसएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति चोरी का सामान बेचने पहुंचे तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस का कहना है कि शहर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और अवैध स्क्रैप कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।

दुर्ग जिले के सरकारी अस्पताल में इलाज छोड़ मुर्गा पार्टी कर रहे थे डॉक्टर और स्टॉफ, देखिए वायरल वीडियो, CHMO ने कहा – जांच कर रहे, सख्त कार्रवाई होगी
थानों में जब्त शराब रखने के लिए अब जगह नहीं, 2.5 करोड़ की शराब पर छत्तीसगढ़ में चला पुलिस का बुलडोजर, देखिए विडियो
Rahul Gandhi Chhattisgarh Tour : दौरे से पहले सियासी तकरार तेज, रमन सिंह और भूपेश बघेल आमने-सामने
Guest Teacher Protest : दुर्ग में अतिथि शिक्षकों के धरने पर पुलिस कार्रवाई, टेंट हटाया
Paddy Procurement Negligence : धान उपार्जन में लापरवाही पर स दो पटवारी निलंबित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

MP Sub Engineer Bharti 2026
MP Sub Engineer Bharti 2026: एमपीईएसबी ने 1700 सब इंजीनियर पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू, 12 सितंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25 हजार से ज्यादा पद, बिना परीक्षा मेरिट से होगा चयन

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (India…

DMRC Recruitment 2026
DMRC Recruitment 2026 : बिना लिखित परीक्षा नौकरी, 72,600 वेतन, 15 सितंबर अंतिम तिथि

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC Recruitment 2026) ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?