CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhupesh Baghel : मोदी सरकार पर भूपेश का हमला, बोले-धीरेंद्र शास्त्री से निकलवा लो पेट्रोल सस्ता करने की पर्ची!

Bhupesh Baghel : मोदी सरकार पर भूपेश का हमला, बोले-धीरेंद्र शास्त्री से निकलवा लो पेट्रोल सस्ता करने की पर्ची!

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए महंगाई, कानून व्यवस्था और युवाओं की नाराजगी को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। बिलासपुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता महंगाई से परेशान है, लेकिन सरकार केवल सलाह देने में व्यस्त है।

Contents
  • धीरेंद्र शास्त्री और रामभद्राचार्य पर भी टिप्पणी
  • युवाओं में सरकार के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा
  • कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा
  • अडानी निवेश को लेकर भी साधा निशाना

भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जनता को पेट्रोल बचाने और सोना नहीं खरीदने की सलाह देते हैं, जबकि खुद लगातार विदेश दौरों पर जा रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब पीएम मोदी “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ वाले प्रधानमंत्री” बन गए हैं।

धीरेंद्र शास्त्री और रामभद्राचार्य पर भी टिप्पणी

पूर्व मुख्यमंत्री ने कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और रामभद्राचार्य का जिक्र करते हुए भी सरकार पर व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि जनता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान है, ऐसे में “रामभद्राचार्य अपने चेले धीरेंद्र शास्त्री से पेट्रोल-डीजल के दाम कम कराने की पर्ची निकलवा लें।

युवाओं में सरकार के खिलाफ बढ़ रहा गुस्सा

भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने सूरजपुर मामले का जिक्र करते हुए कहा कि बिना हथियार बरामद हुए भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं में सरकार के खिलाफ नाराजगी लगातार बढ़ रही है और “कॉकरोच जनता पार्टी” जैसे समूह उसी गुस्से का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में चल रही व्यवस्था से युवा संतुष्ट नहीं हैं। मैनेज कर कितना भी चुनाव जीत लें, लेकिन युवाओं में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।

कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कवर्धा में आदिवासी महिला से गैंगरेप, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में महिला की आत्महत्या और मरवाही में सराफा कारोबारी की लूट के बाद हत्या जैसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है और प्रदेश में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

अडानी निवेश को लेकर भी साधा निशाना

उन्होंने उद्योगपति गौतम अडानी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके मित्र अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश कर रहे हैं, जबकि देश की जनता महंगाई से जूझ रही है।

 

Asaduddin Owaisi Bihar Election: ओवैसी बोले – हमने सिर्फ 6 सीटें मांगी थीं, अब बिहार देखेगा BJP की B टीम कौन है
NEET Update : संसद Monsoon Session में राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिक्षा मंत्री, बोले- “रिमोट से सरकार चलाने वालों, मुझे आपके सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं”
CG Cabinet Meeting 2026 : CM Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में कल होगी अहम कैबिनेट बैठक, बड़े फैसलों पर बन सकती है सहमति
Seva Sankalp Abhiyan Bhilai : जनभागीदारी से सेवा कार्यों को व्यापक बनाएंगे- विधायक रिकेश सेन
भिलाई निगम में खेला शुरू, तीन पार्षदों ने पाला बदला , कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Garba Event Controversy
Durg Garba Event Controversy : दुर्ग में गरबा कार्यक्रम के दौरान बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष से धक्का-मुक्की!

Durg Garba Event Controversy : स दौरान एक…

Bilaspur Minor Driving Accident
Bilaspur Minor Driving Accident : नाबालिग की कार ने बाइक सवार इंजीनियर को मारी टक्कर, केस दर्ज!

Bilaspur Minor Driving Accident : सवाल उठ रहा…

Electric Shock Death
Electric Shock Death : फसल बचाने के लिए खेत में बिछाया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

Electric Shock Death : घटना से परिवार में…

Drug Smuggling Accused Escapes : इलाज के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागा तस्करी का आरोपी

Drug Smuggling Accused Escapes : अस्पताल के सीसीटीवी…

Archery Competition
Archery Competition : मुंगेली के दूजे लाल का राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन, जिले का बढ़ाया मान

पीएमश्री बी.आर. साव उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?