CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bastar Naxal Operation : जंगलों में छिपे ‘नक्सली खजाने’ की तलाश तेज, सैटेलाइट-रडार से चल रहा हाईटेक ऑपरेशन

Bastar Naxal Operation : जंगलों में छिपे ‘नक्सली खजाने’ की तलाश तेज, सैटेलाइट-रडार से चल रहा हाईटेक ऑपरेशन

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share
Bastar Naxal Operation
Bastar Naxal Operation

सीजी भास्कर, 28 मई : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की हाईटेक निगरानी और सुरक्षा बलों के बड़े अभियान के बीच बस्तर (Bastar Naxal Operation) में अब नक्सलियों के छिपाए गए ‘गुप्त खजाने’ को बाहर निकालने की कार्रवाई तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां जंगलों के भीतर जमीन में दबाए गए हथियार, विस्फोटक और करोड़ों रुपये की नकदी खोजने में जुटी हैं।

Contents
  • ISRO सैटेलाइट और रडार से हो रही निगरानी
  • नक्सलियों की ‘डंप पॉलिसी’ का खुलासा
  • आखिरी डेटोनेटर तक आपरेशन जारी रहेगा
  • अब भी बड़ा खतरा बना है ‘गड़ा हुआ नक्सलवाद’

सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों द्वारा जमीन के भीतर छिपाए गए करीब 200 करोड़ रुपये के हथियार, बारूद और कैश की तलाश की जा रही है। पिछले तीन महीनों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 8 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के अत्याधुनिक हथियार और नकदी बरामद की है।

ISRO सैटेलाइट और रडार से हो रही निगरानी

इस ऑपरेशन (Bastar Naxal Operation) में इसरो के ‘RISAT-2B’ सैटेलाइट की मदद ली जा रही है। यह सैटेलाइट घने जंगलों के बीच संदिग्ध खुदाई, नई पगडंडियों और जमीन के तापमान में बदलाव को ट्रैक कर डंप लोकेशन का पता लगा रहा है।

इसके अलावा ड्रोन के जरिए थर्मल स्कैनिंग की जा रही है, जबकि बम निरोधक दस्ते ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार और मेटल डिटेक्टर की मदद से जमीन में दबे हथियार और विस्फोटकों को खोज रहे हैं।

नक्सलियों की ‘डंप पॉलिसी’ का खुलासा

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार नक्सली अपनी लेवी वसूली का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा जमीन में गाड़ देते थे। इसके लिए तीन लेयर वाला सुरक्षा घेरा बनाया जाता था। सबसे ऊपर मिट्टी और कांटेदार झाड़ियां, उसके नीचे आईईडी और सबसे नीचे वॉटरप्रूफ प्लास्टिक में पैक हथियार और कैश रखा जाता था।

हाल ही में आत्मसमर्पण (Bastar Naxal Operation) करने वाले एक बड़े नक्सली लीडर के मोबाइल से 22 गुप्त लोकेशन डिकोड की गई हैं, जिसके बाद यह ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है।

आखिरी डेटोनेटर तक आपरेशन जारी रहेगा

सुंदरराज पी. ने कहा कि जब तक बस्तर की मिट्टी से आखिरी डेटोनेटर और विस्फोटक नहीं निकाल लिया जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल अब केवल नक्सलियों की मौजूदगी खत्म करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उनके पूरे आर्थिक और हथियार नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

अब भी बड़ा खतरा बना है ‘गड़ा हुआ नक्सलवाद’

हालांकि बस्तर में नक्सली नेटवर्क काफी कमजोर पड़ चुका है, लेकिन जमीन में दबे विस्फोटक और हथियार अभी भी बड़ा खतरा बने हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन संसाधनों का इस्तेमाल नए युवाओं को संगठन से जोड़ने और भविष्य में हिंसक गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। यही वजह है कि अब जंगलों में गड़े हुए नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार किया जा रहा है।

 

Sarangarh Education Notice : बड़ी गड़बड़ी, 23 शिक्षक-कर्मचारियों को नोटिस
Bijapur AAP District President Threatens Journalist: पत्रकार ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
मौसम अलर्ट: 17 जिलों में आंधी-बारिश और तेज बिजली गिरने की चेतावनी
Travel scam Chhattisgarh : धार्मिक यात्रा के नाम पर 37 लाख की ठगी, घर में ताला लगाकर भागे आरोपित
Education Review Meeting : गुजरात मॉडल देखकर लौटे स्कूल शिक्षा मंत्री, कल करेंगे विभागीय कामकाज की समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Case
Cyber Fraud Case  : 8.65 करोड़ की साइबर ठगी का फरार आरोपी भिलाई से गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  8.65 करोड़ रुपये…

Khursipar Railway Crossing 
Khursipar Railway Crossing  : खुर्सीपार रेलवे फाटक 14 से 24 जुलाई तक रहेगा बंद

मिडिल लाइन की आवश्यक मरम्मत के चलते खुर्सीपार…

Leopard Rescue
Leopard Rescue : कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  शिकार की तलाश…

Train Accident Bilaspur
Train Accident Bilaspur : स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी बेपटरी, 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद वापस पटरी पर आया वैगन

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : जोनल स्टेशन के…

Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। मछली चोरी की पुरानी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?