CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba Dial 112 saved lives : दो लोगों की जान बचाई, कई मामलों में दी मदद

Korba Dial 112 saved lives : दो लोगों की जान बचाई, कई मामलों में दी मदद

By Newsdesk Admin
28/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 28 मई। कोरबा में छत्तीसगढ़ सरकार की डायल 112 सेवा आम लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान, 112 की एक ही गाड़ी ने 22 घटनाओं में शामिल होकर मिसाल कायम की। इस दौरान टीम ने दो लोगों की जान भी बचाई। (Korba Dial 112 saved lives)

यह 112 वाहन कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर, कोतवाली और सीएसईबी चौकी क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहा। डायल 112 में तैनात आरक्षक प्यारे लाल भारद्वाज (833), आरक्षक तेज प्रकाश अजय (614), चालक मल्लू सिंह और चालक सूर्या साहू ने टीम भावना के साथ काम किया।

सबसे गंभीर मामलों में से एक रात 8 से 10 बजे के बीच सामने आया। शराब के नशे में एक पति-पत्नी आपस में लड़ रहे थे। बीच-बचाव करने आए पड़ोसी को पति ने बुरी तरह घायल कर दिया। 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, घायल को अस्पताल पहुंचाया और उसकी जान बचाई(Korba Dial 112 saved lives)। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घर में रोज रात पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती है।

इमलीडुग्गु फाटक के पास लूटपाट की सूचना पर भी 112 की टीम तत्काल पहुंची। वहीं, ओवर ब्रिज के नीचे हुए एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। 112 टीम ने समय पर पहुंचकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि थोड़ी देर और होती तो उसकी जान जा सकती थी। इस प्रकार, 112 ने दो अलग-अलग मामलों में लोगों की जान बचाई

कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 112 सेवा का भरपूर लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कई सरकारी सेवाएं केवल औपचारिकता करती हैं, लेकिन 112 सूचना मिलते ही तीव्र गति से घटनास्थल पहुंचती है। (Korba Dial 112 saved lives)

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि कोतवाली क्षेत्र में केवल एक 112 गाड़ी है, जो लगातार कॉल अटेंड कर रही है। उन्होंने दुर्घटना के दो मामलों में पीड़ितों की जान बचने और लूट, मारपीट, सड़क दुर्घटना तथा पारिवारिक विवादों में 112 की भूमिका को सराहनीय बताया।स्थानीय लोगों का कहना है कि रात-बेरात जब कोई मदद नहीं करता, तब 112 ही सबसे पहले पहुंचती है। 24 घंटे में 22 कॉल अटेंड करना इस सेवा की प्रभावशीलता को दर्शाता है। पुलिस के जवान बिना थके लोगों की मदद में जुटे हुए हैं।

Surajpur Murder Case : युवती की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने प्रेमी को दबोचा
आंधी-बारिश से बिलासपुर बेहाल, जलभराव और बिजली संकट से जनजीवन प्रभावित
पाक नागरिकों के वीजा पर रोक, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश, CCS मीटिंग में कई बड़े फैसले
Fire breaks out in Hamar Clinic building : अहम दस्तावेज जलकर नष्ट
CM VISHNUDEO SAI ON BHUPESH BAGHEL : बिट्‌टू की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश में वाकयुद्ध…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?