CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुल्हन को पौने 14 लाख का तोहफा दे करी शादी, 2 महीने बाद दूसरे शहर जाने लगी दुल्हन, करती थी महंगे डिमांड, जब खुला राज तो दूल्हे ने पकड़ लिया माथा, जिसे बताया दर्द वो बोले – “बच के रहना रे बाबा..!”

दुल्हन को पौने 14 लाख का तोहफा दे करी शादी, 2 महीने बाद दूसरे शहर जाने लगी दुल्हन, करती थी महंगे डिमांड, जब खुला राज तो दूल्हे ने पकड़ लिया माथा, जिसे बताया दर्द वो बोले – “बच के रहना रे बाबा..!”

By Newsdesk Admin
29/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 29 नवंबर। एक शख्स दुल्हन की तलाश में मैचमेकिंग एजेंसी के पास पहुंचा, वहां उसे जिस लड़की की तस्वीर दिखाई गई, वह देखते ही पसंद आ गई। पसंद भी इतनी कि लड़के ने उसके लिए अपनी पूरी जेब खाली कर दी हालांकि शादी के दो महीने बाद ही लड़की ने अपना ऐसा रंग दिखाया कि लड़के के होश उड़ गए।

जी हां, किसी ने ठीक ही कहा है कि किसी भी चीज को लेकर बेताबी ठीक नहीं होती और जब बात शादी-ब्याह की हो तब तो कदम और भी सोच समझकर उठाने चाहिए। आखिर यह जिंदगी भर साथ निभाने वाला रिश्ता जो होता है। लेकिन इसी शादी को लेकर बेताबी एक शख्स को भारी पड़ गई। यह शख्स दुल्हन की तलाश के लिए मैचमेकिंग एजेंसी के पास पहुंचा था, वहां उसे जिस लड़की की तस्वीर दिखाई गई, वह देखते ही पसंद आ गई। पसंद भी इतनी कि लड़के ने उसके परिवार को रिझाने के लिए करीब 13.75 लाख रुपये का तोहफा भी दिया।

धूमधाम से शादी हुई फिर शादी के बाद कुछ ऐसा हुआ, जो इस युवक ने सपने में भी नहीं सोचा था। शादी के दो महीने बाद ही उसकी नई नवेली दुल्हन बार-बार शहर से बाहर जाने लगी। इसके साथ ही वह उस पर घर और कार खरीदने का दबाव भी डालने लगी। फिर एक दिन अचानक वह घर से बाहर गई तो लौटी ही नहीं। उस शख्स ने अपनी पत्नी को बहुत ढूंढा लेकिन मानो वह गायब ही हो गई। ऐसे में वह उस एजेंसी के पास गया जिसने उसकी शादी करवाई थी लेकिन पाया कि वह मैरीज कंपनी बंद हो चुकी है।

इस मुसीबत से गुजरने वाला वह अकेला नहीं था। पतासाजी पर ज्ञात हुआ कि चीन में ऐसी ही शादी कराने वाली कई फर्जी कंपनियां हैं। ये कंपनियां शादी के लिए बेताब अविवाहित पुरुषों को फंसाकर ठगी कर रही हैं। इसके लिए महिलाओं को दुल्हन बनाकर उनके सामने पेश किया जाता था। इनमें से कुछ महिलाओं ने तो इस तरह के फर्जी विवाह के जरिये कुछ ही महीनों में 35 लाख रुपये (3,00,000 युआन) तक कमा लिए हैं।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार हुआगुओयुआन इलाके के एक पुलिस स्टेशन में एक साल में मैट्रिमोनियल फ्रॉड के 180 मामले दर्ज हुए हैं। ये मैट्रिमोनियल कंपनियां देश भर के छोटे शहरों से अविवाहित पुरुषों को खोजती थीं और अविवाहित महिलाओं को भर्ती करती थीं। इन महिलाओं में से ज़्यादातर तलाकशुदा और कर्ज में डूबी हुई थीं। उन्हें रूपये कमाने के लिए इस घोटाले का हिस्सा बनने के लिए राजी किया जाता था। महिलाओं को पुरुषों से दुल्हन के रूप में मिलवाया जाता था और जब वे शादी के लिए राजी हो जाते थे तो उन्हें एजेंसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने और अपनी दुल्हन की कीमत के रूप में लाखों युआन का भुगतान करने के लिए कहा जाता था हालांकि शादी के तुरंत बाद दुल्हन अक्सर भाग जाती थीं, गायब हो जाती थीं या फिर अलग-अलग तरीकों से पुरुषों पर तलाक का दबाव डालती थीं। इस तरह की शादी को ‘फ्लैश वेडिंग’ कहा जाता है।

इस जालसाजी के जरिये एक महिला ने तीन महीनों में इसी तरह की कई फ्लैश मैरिज करके 3,00,000 युआन (35 लाख रुपये) कमा लिए हैं। उसने पिछले साल दिसंबर में एक क्लाइंट के साथ शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद जल्द ही तलाक के लिए अर्जी दे दी। उसने दुल्हन की कीमत वापस नहीं की और उसे उस व्यक्ति की संपत्ति का एक हिस्सा भी दे दिया गया, जिसमें उसके लिए खरीदी गई एक कार भी शामिल थी। तलाक के बाद महिला एक नया पति खोजने के लिए और डेट्स पर जाती रही। नकली एजेंसियों में से एक में एक पूर्व कस्टमर सर्विस रिप्रजेंटेटिव ने खुलासा किया कि पुरुष ग्राहकों को ठगने में कोई कमी नहीं की। उसने कहा कि हमें पुरुष ग्राहकों के सोर्स की बिल्कुल भी चिंता नहीं है। देश भर में बहुत से लोग हैं, हम हर दिन 40 से 50 उम्मीदवारों में से ब्लाइंड डेट के लिए एक पुरुष ग्राहक का चयन कर सकती हैं।

Woman Self Immolation Case Durg: कोर्ट आदेश की कार्रवाई के दौरान महिला कांग्रेस नेता ने लगाई आग, इलाज के दौरान मौत
Knife attack in Chunari Yatra : भिलाई में चुनरी यात्रा के दौरान मारपीट, चाकूबाजी कर भागे आरोपी, घिरा थाना
‘PoK लेने का मौका छोड़ा’, AAP ने गोरखपुर में लगाए पोस्टर, बीजेपी के विरोध में किया प्रदर्शन
दर्दनाक खबर दुर्ग संभाग की : भैया को राखी बांध लौट रही बहन की सड़क दुर्घटना में मौत, ट्रक की चपेट से हुआ हादसा
Good News for Chhattisgarh : रक्षाबंधन से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है ये तोहफा, इतने प्रतिशत बढ़ सकता है DA
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gariaband School Video
Gariaband School Video : स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

गरियाबंद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय की बड़ी घोषणा

कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के…

Takhatpur Road Accident
Takhatpur Road Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

मुंगेली-पथरिया मोड़ के पास देर रात हुए भीषण…

Marigold Farming
Marigold Farming : धान छोड़ गेंदा की खेती से बदली किस्मत, गरियाबंद के किसान ने कमाए 2 लाख रुपये, अब दूसरे भी ले रहे प्रेरणा

गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड के ग्राम कसेकेरा…

Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित
Headmaster Misconduct Case : जांजगीर के स्कूल में प्रधान पाठक पर गंभीर आरोप, FIR के बाद निलंबित

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?