CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Ganja Smuggling Case : कार के गुप्त चेंबर में छिपाकर ला रहे थे गांजा, दुर्ग पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा Video

Durg Ganja Smuggling Case : कार के गुप्त चेंबर में छिपाकर ला रहे थे गांजा, दुर्ग पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा Video

By Newsdesk Admin
01/06/2026
Share
Durg Ganja Smuggling Case
Durg Ganja Smuggling Case

सीजी भास्कर, 1 जून। कुम्हारी थाना पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से 14.5 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजा छिपाने के लिए वाहन के चारों दरवाजों में विशेष गुप्त चेंबर तैयार कर रखे थे, जिसे पुलिस ने बारीकी से जांच कर खोज निकाला। (Durg Ganja Smuggling Case)

Contents
  • दरवाजों के अंदर बनाया था हाईटेक छिपाव : Durg Ganja Smuggling Case
  • उड़ीसा से लाकर भिलाई-दुर्ग में बेचने की थी तैयारी
  • 17.77 लाख रुपये की सामग्री जब्त
  • एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई : Durg Ganja Smuggling Case

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक क्रेटा कार में अवैध गांजा महासमुंद और रायपुर होते हुए दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में बिक्री के लिए लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया।

Durg Ganja Smuggling Case
Durg Ganja Smuggling Case

दरवाजों के अंदर बनाया था हाईटेक छिपाव : Durg Ganja Smuggling Case

जांच के दौरान पुलिस ने क्रेटा कार क्रमांक सीजी 04 एचएक्स 6908 को रोक कर तलाशी ली। प्रारंभिक निरीक्षण में वाहन से गांजे की गंध आने पर टीम ने गहन जांच की। इस दौरान पता चला कि तस्करों ने वाहन के चारों दरवाजों के अंदर खाली जगह को गुप्त चेंबर में बदल दिया था। चेंबरों में गांजा भर कर ऊपर से फाइबर शीट चिपका दी गई थी, जिससे सामान्य जांच में इसका पता नहीं चल सकता था।

पुलिस ने दरवाजों को खोलकर तलाशी ली और कुल 14.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

उड़ीसा से लाकर भिलाई-दुर्ग में बेचने की थी तैयारी

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान तीरथा ठेला (36 वर्ष) निवासी नुआपाड़ा उड़ीसा और किशन जगत (35 वर्ष) निवासी कुम्हारी जिला दुर्ग के रूप में बताई। दोनों ने स्वीकार किया कि गांजा उड़ीसा के कंधमाल क्षेत्र से खरीदकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में अवैध बिक्री के लिए लाया जा रहा था।

https://www.facebook.com/share/r/1CvRhu7UyL/

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इसी तरह गांजा तस्करी कर चुके हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

Durg Ganja Smuggling Case
Durg Ganja Smuggling Case

17.77 लाख रुपये की सामग्री जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.5 किलोग्राम गांजा, क्रेटा कार, नगद 22 हजार रुपये और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई : Durg Ganja Smuggling Case

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा। मामले में अन्य तस्करों और सप्लायरों की भूमिका की भी जांच जारी है।

अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई: तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, 25 मकान ढहाए गए
कांग्रेस ने संविधान की ऐसी-तैसी कर दी, मुस्लिम अध्यक्ष क्यों नहीं बनाया, हिसार में बोले पीएम मोदी
Ganeshotsav Security : त्योहारों के बीच नंदिनी पुलिस अलर्ट, रात में पंडालों और बाजारों में गश्त तेज
छठी कार्यक्रम में विवाद बना खूनी झगड़ा: युवक ने तलवार से बुजुर्ग का गला काटा
Anvay Dravid Selected in India U-19 Team : राहुल द्रविड़ के बेटे अनवय श्रीलंका दौरे पर पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड
Vaishali Nagar Development Works : वैशाली नगर में विकास को रफ्तार देंगे रिकेश सेन, 9.41 करोड़ से संवरेंगे 37 वार्ड

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र (Vaishali Nagar Development Works)…

Mahamra Anicut Robbery
Mahamra Anicut Robbery : महमरा एनीकट में मछुआरे से लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत महमरा एनीकट के पास…

Community Hall
Community Hall : जांजगीर नैला, चांपा और नवागढ़ में बनेंगे सामुदायिक भवन, 30 लाख रुपये मंजूर

जांजगीर चांपा विधानसभा क्षेत्र के तीन नगरीय निकायों…

Utai Police
Utai Police : सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

सेलूद–धरसा मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को…

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?