CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Knife attack on refusal to marry : शादी से इनकार करने पर युवती के पिता पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

Knife attack on refusal to marry : शादी से इनकार करने पर युवती के पिता पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई वारदात

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। बिलासपुर में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने गैरेज में घुसकर युवक के पिता पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। (Knife attack on refusal to marry)

Contents
  • गैरेज में घुसकर किए ताबड़तोड़ 6 वार
  • परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप : Knife attack on refusal to marry 

सरनेम बदलकर शुरू की थी शादी की बात : Knife attack on refusal to marry 

जानकारी के मुताबिक, कुदुदंड पानी टंकी के पास रहने वाला साहिल मरावी एक युवती से शादी करना चाहता था। आरोप है कि उसने खुद को साहिल मानिकपुरी बताकर युवती के परिवार से संपर्क किया था। शुरुआत में दोनों परिवारों के बीच शादी की बातचीत भी शुरू हो गई थी।

बाद में युवती के परिवार को आरोपी के असली सरनेम की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रिश्ता करने से इनकार कर दिया। परिवार का आरोप है कि रिश्ता टूटने के बाद भी आरोपी लगातार शादी का दबाव बना रहा था। उसकी हरकतों से परेशान होकर परिवार दूसरी जगह शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था।

गैरेज में घुसकर किए ताबड़तोड़ 6 वार

सोमवार सुबह युवती के पिता मोहितदास मानिकपुरी अपनी बाइक बनवाने घर के पास स्थित गैरेज पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी साहिल चाकू लेकर वहां पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। आरोपी ने सीने और पीठ पर लगातार कई वार किए। गंभीर हालत में घायल को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गैरेज में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी युवक पीड़ित पर एक के बाद एक छह बार चाकू से हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में घायल व्यक्ति हमलावर को रोकने और पकड़ने की कोशिश भी करता नजर आ रहा है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप : Knife attack on refusal to marry 

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला था। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। भागने के दौरान आरोपी गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में चोट भी आई।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दो दिन पहले भी आरोपी ने युवती के साथ सड़क पर मारपीट की थी, जिसकी शिकायत लेकर वे थाने पहुंचे थे। परिवार का कहना है कि उस समय कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी के हौसले बढ़ गए और बाद में उसने जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि थाना प्रभारी ने परिवार के आरोपों से इनकार किया है।

Good News : “जनसमस्या निवारण पखवाड़ा” के पहले ही दिन 4 हजार 241 आवेदनों का मौके पर निराकरण, नगरीय निकायों में आज से शुरू हुए शिविरों में मिले कुल 7 हजार 757 आवेदन
विधानसभा में विधायकों को AI की ट्रेनिंग, IIT के प्रोफेसर देंगे क्लास
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्या मिला…
दरवाजे से अंदर झांक रहे थे खड़गे, नामांकन में प्रियंका गांधी के साथ क्यों नहीं थे ? BJP ने वीडियो जारी कर लगाया दलित अध्यक्ष के अपमान का आरोप
Online Gaming Addiction Tragedy : ऑनलाइन गेम की लत ने ली जान, भारी नुकसान के बाद युवक ने की खुदकुशी, मौके से मिला नोट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meta AI Instagram Hack : Meta AI को हैकर्स ने बनाया हथियार

सीजी भास्कर, 2 जून। सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल…

CG High Court Order
CG High Court Order : नदियों में प्रदूषण पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, 30 दिन में मांगी डिस्टिलरी यूनिट्स की जांच रिपोर्ट

सीजी भास्कर, 02 जून : छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी…

Great news for Flipkart Plus users : अब फ्री में मिलेगा Netflix, जानें कैसे उठाएं फायदा

सीजी भास्कर, 2 जून। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart…

CG Accidental Death Case
CG Accidental Death Case : चालू कूलर में पानी भरते समय उतरा करंट, मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर, 02 जून : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

Theft at Raveena Tandon’s mother’s house : 5 साल का भरोसा टूटा! लॉकर से गहने-घड़ियां लेकर फरार हुई केयरटेकर गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 2 जून। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Indravati Bridge Project Bijapur : इंद्रावती नदी पर 930 मीटर लंबे महासेतु का दोबारा टेंडर; बीजापुर से महाराष्ट्र की राह होगी आसान

05/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डरोजगार

हटाए गए 2621 सहायक शिक्षकों की नहीं जाएगी नौकरी, MLA रिकेश ने CM सहित कैबिनेट का माना आभार, देखिए विडियो

30/04/2025
अजब-गजबट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

OMG…ना ना करते….”छूता भी नहीं, इसके बाद ही पियूंगा” कहते कहते राज्य के पियक्कड़ों ने तोड़ा रिकॉर्ड, त्यौहारी महीने में गटक गए 3200 करोड़ की शराब

06/10/2024
Raigarh Wife Murder
अपराधछत्तीसगढ़

Durg Murder Case : स्टेशन के पास मिला युवक का शव, गले और पीठ पर धारदार हथियार के निशान, हत्या की आशंका

22/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?