CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women Commando Training Amaleshwar : 125 महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Women Commando Training Amaleshwar : 125 महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

By Newsdesk Admin
03/06/2026
Share

125 महिला कमांडो ने लिया प्रशिक्षण
✔ साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर विशेष सत्र
✔ डायल 1930 और 1933 की दी गई जानकारी
✔ आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण
✔ महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस के साथ काम करने का संकल्प

 

Contents
  • 125 महिला कमांडो ने लिया प्रशिक्षण ✔ साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर विशेष सत्र ✔ डायल 1930 और 1933 की दी गई जानकारी ✔ आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षक तकनीकों का प्रशिक्षण ✔ महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस के साथ काम करने का संकल्प
  • महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर विशेष जोर
  • शमशाद बेगम ने बताई महिला कमांडो की जिम्मेदारियां
  • एनडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने दिया जीवन रक्षक प्रशिक्षण
  • यातायात नियमों का पालन करने की दी सीख
  • महिला कमांडो को किया गया सुसज्जित : Women Commando Training Amaleshwar

सीजी भास्कर, 03 जून। दुर्ग पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण, सामाजिक अपराधों की रोकथाम और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को थाना अमलेश्वर में महिला कमांडो सम्मेलन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना क्षेत्र की करीब 125 महिला कमांडो ने भाग लिया। (Women Commando Training Amaleshwar)

Women Commando Training Amaleshwar
Women Commando Training Amaleshwar

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री सम्मानित श्रीमती शमशाद बेगम उपस्थित रहीं। इसके अलावा जिला सेनानी नगर सेना एवं आपदा मोचन बल के नागेंद्र सिंह, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा, यातायात निरीक्षक पी.डी. चंद्रा तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।

महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर विशेष जोर

सम्मेलन के दौरान महिला कमांडो को ऑपरेशन विश्वास और पुलिस जनमित्र अभियान के तहत महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, सामाजिक अपराधों की रोकथाम, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया गया कि साइबर ठगी या ऑनलाइन अपराध की स्थिति में तत्काल डायल 1930 पर संपर्क करें, जबकि नशे से संबंधित शिकायतों के लिए डायल 1933 का उपयोग करें।

Women Commando Training Amaleshwar
Women Commando Training Amaleshwar

शमशाद बेगम ने बताई महिला कमांडो की जिम्मेदारियां

मुख्य अतिथि शमशाद बेगम ने महिला कमांडो की भूमिका, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं से गांव-गांव में अधिक से अधिक महिलाओं को इस अभियान से जोड़ने और पुलिस के साथ मिलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया।

एनडीआरएफ और नगर सेना की टीम ने दिया जीवन रक्षक प्रशिक्षण

नगर सेना एवं आपदा मोचन बल की टीम ने महिला कमांडो को आपदा और आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव संबंधी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में डूबते व्यक्ति की जान बचाने के तरीके, गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपाय, आग बुझाने के लिए फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग सहित कई महत्वपूर्ण जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई।

यातायात नियमों का पालन करने की दी सीख

यातायात निरीक्षक पी.डी. चंद्रा ने महिलाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की सलाह दी।

महिला कमांडो को किया गया सुसज्जित : Women Commando Training Amaleshwar

कार्यक्रम के दौरान महिला कमांडो को टॉर्च, सीटी, टोपी और डंडा जैसे आवश्यक सुरक्षा उपकरण भी वितरित किए गए। महिला कमांडो ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशा मुक्त समाज के निर्माण और महिला सशक्तिकरण के लिए पुलिस का हरसंभव सहयोग करने का संकल्प लिया।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय ने छावनी क्षेत्र का किया दौरा, नवनिर्मित पीएचसी भवन का अवलोकन कर बोले – “स्वास्थ्य केंद्र निर्मित होने से काफी लोगों को मिलेगी राहत”
Chaitanyanand Swami Case : ‘Baby, I love you…’ छात्राओं को भेजता था मैसेज, विरोध करने पर रोक दी जाती थी डिग्री — चैतन्यानंद का काला चेहरा
हॉस्पिटल के पांचवी मंजिल से कूदकर मरीज ने दे दी जान, माइग्रेन की समस्या से था परेशान
भिलाई में SBI मैनेजर की बाईक ले उड़ा चोर, लंच टाईम ब्रांच से बाहर निकले तो गायब मिली
Inter-state gang thieves busted : भिलाई में चोर गिरोह का पर्दाफाश, दिन में फेरी वाला बनकर करते थे रेकी फिर सूने मकानों के चटकाते थे ताले, Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh teacher vacancies
Chhattisgarh teacher vacancies : 57 हजार शिक्षकों के पद खाली! कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Chhattisgarh teacher vacancies: आरोप है कि इन समस्याओं…

Kawardha Kasturba Hostel
Kawardha Kasturba Hostel : छात्रावास में बिगड़ी 15 छात्राओं की तबीयत, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Kawardha Kasturba Hostel - चिकित्सकों ने बताया कि…

Sonam Wangchuk support protest
Sonam Wangchuk support protest : फिंगेश्वर में मानव श्रृंखला, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Sonam Wangchuk support protest : सरकार से शिक्षा…

Bilaspur Central Jail
Bilaspur Central Jail : पोक्सो दोषी कैदी की मौत, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल रेफर, रास्ते में हुई मौत

(Bilaspur Central Jail) नाबालिग से दुष्कर्म मामले में…

Raigarh Bike Theft Gang
Raigarh Bike Theft Gang : गिरोह का भंडाफोड़, 5 चोर समेत 2 खरीददार गिरफ्तार

Raigarh Bike Theft Gang : छत्तीसगढ़ के रायगढ़…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?