CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Environment Action CG : पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति

Environment Action CG : पर्यावरणीय मानकों से समझौता नहीं, 94 उद्योगों को नोटिस, 3.03 करोड़ की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति

By Newsdesk Admin
05/06/2026
Share
Environment Action CG
Environment Action CG

सीजी भास्कर, 05 जून :  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (Environment Action CG) ने पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का ब्यौरा जारी किया है। मंडल ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत संचालित प्रदूषणकारी उद्योगों पर लगातार निगरानी रखते हुए जनवरी 2025 से मई 2026 तक 94 उद्योगों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि 82 उद्योगों के विरुद्ध उत्पादन बंद करने अथवा विद्युत विच्छेदन जैसी कठोर कार्रवाई की गई है।

Contents
  • 96 उद्योगों पर 2.40 करोड़ से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति
  • सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी कार्रवाई
  • (Air Quality Index) में दर्ज हुआ सुधार
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी जारी रहेगी सख्ती

96 उद्योगों पर 2.40 करोड़ से अधिक की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद जिलों में संचालित उद्योगों का नियमित निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर 96 उद्योगों पर कुल 2 करोड़ 40 लाख 65 हजार 125 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई।

इसके अलावा कच्चे माल, तैयार उत्पाद और औद्योगिक अपशिष्टों का बिना तारपोलिन ढंके परिवहन करने वाले 136 उद्योगों एवं संस्थानों पर 51 लाख 2 हजार 323 रुपये की अतिरिक्त क्षतिपूर्ति लगाई गई। वहीं बिना अनुमति फ्लाई ऐश परिवहन और डम्पिंग के मामलों में दो उद्योगों पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया इस प्रकार विभिन्न मामलों में कुल 3 करोड़ 03 लाख 67 हजार 448 रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की गई है।

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी कार्रवाई

मंडल ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ भी सख्ती दिखाई है। भारत सरकार के Plastic Waste Management Amendment Rules 2021 और राज्य शासन के छत्तीसगढ़ प्लास्टिक एवं अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्री नियम 2023 के तहत प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय पर कार्रवाई की गई।

इस दौरान एक उद्योग का उत्पादन बंद कराते हुए 87 हजार 500 रुपये की क्षतिपूर्ति लगाई गई तथा उसके खिलाफ न्यायालय में परिवाद भी प्रस्तुत किया गया। एक अन्य उद्योग पर 6 लाख 25 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति अधिरोपित कर उत्पादन बंद कराया गया। वहीं दो अन्य इकाइयों के खिलाफ भी उत्पादन बंद करने की कार्रवाई की गई।

(Air Quality Index) में दर्ज हुआ सुधार

पर्यावरण संरक्षण मंडल के अनुसार रायपुर शहर में वायु गुणवत्ता की सतत निगरानी के लिए 4 अत्याधुनिक Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations (CAAQMS) तथा 6 National Ambient Air Monitoring Programme (NAMP) स्टेशन संचालित किए जा रहे हैं।

इन निगरानी प्रणालियों के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 में रायपुर का औसत Air Quality Index (AQI) 65.38 दर्ज किया गया था, जो वर्ष 2025 में घटकर 62.86 रह गया है। यह लगभग 4 प्रतिशत सुधार को दर्शाता है। विशेषज्ञों के अनुसार AQI का यह स्तर संतोषजनक श्रेणी में आता है और प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे भी जारी रहेगी सख्ती

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। मंडल का कहना है कि प्रदेश में स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने के लिए निगरानी, प्रवर्तन और अनुपालन की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

अधिकारियों का मानना है कि औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से उद्योगों को नियमों के पालन के लिए लगातार प्रेरित करने के साथ-साथ उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

BJP Congress Food Controversy : कांग्रेस पर शाकाहारी खाने को नॉन-वेज बताने का आरोप, BJP ने साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंची CBI: रायपुर-भिलाई समेत कई ठिकानों पर छापेमारी…
Traffic Police Action Korba: नशे में ड्राइविंग पर सख्ती, 22 वाहन चालकों पर गिरी कार्रवाई
Assistant Teacher Protest Raipur: अंगारों पर चलकर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग, प्रदर्शन के बाद कई अभ्यर्थी सेंट्रल जेल भेजे गए
Traffic E-Challan Pending: शहर की सड़कें 24×7 कैमरों की निगरानी में, 10 लाख चालान अटके, 160 करोड़ की वसूली फंसी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Electric Scooter Fire
Korba Electric Scooter Fire : चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान; वाहन जलकर खाक

Korba Electric Scooter Fire : लगातार ऐसी घटनाओं…

BSP Privatization Row
BSP Privatization Row : BSP निजीकरण पर BJP-कांग्रेस में जुबानी जंग तेज, भूपेश बघेल पर सांसद के बयान से सियासी विवाद

BSP Privatization Row : BSP के निजीकरण की…

Raipur Tribal Exhibition 2026
Raipur Tribal Exhibition 2026 : रायपुर में आज से सजेगा ‘आदि बाजार’, 12 राज्यों के 80 कारीगर 40 स्टॉल में दिखाएंगे जनजातीय कला और शिल्प

Raipur Tribal Exhibition 2026  :इस आयोजन का उद्देश्य…

Highway Pickup Accident
Highway Pickup Accident : अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर; ड्राइवर फरार

Highway Pickup Accident : पुलिस हाईवे पर लगे…

Murder Accused Wife Seeks Security
Murder Accused Wife Seeks Security : सूरजपुर डबल मर्डर: आरोपी की पत्नी ने मांगी सुरक्षा, बोली- अगला निशाना मैं थी; फांसी देने की मांग

Murder Accused Wife Seeks Security :आरोपी की पत्नी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?