CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Elephant Conservation : 4 साल में 240 से 450 पहुंची हाथियों की संख्या, संरक्षण मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Elephant Conservation : 4 साल में 240 से 450 पहुंची हाथियों की संख्या, संरक्षण मॉडल बन रहा छत्तीसगढ़

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share
Chhattisgarh Elephant Conservation
Chhattisgarh Elephant Conservation

सीजी भास्कर, 06 जून :  छत्तीसगढ़ में हाथियों के संरक्षण, प्रबंधन और मानव-हाथी (Chhattisgarh Elephant Conservation)  संघर्ष की चुनौतियों पर मंथन के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए कहा कि राज्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। वर्ष 2022 में जहां प्रदेश में हाथियों की संख्या लगभग 240 थी, वहीं अब यह बढ़कर करीब 450 तक पहुंच गई है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी वन्यजीव संरक्षण राज्यों में शामिल कर रही है।

Contents
  • मानव-हाथी संघर्ष बना बड़ी चुनौती
  • आधुनिक तकनीक से होगा बेहतर प्रबंधन
  • विशेषज्ञ देंगे वन अधिकारियों को प्रशिक्षण
  • वन्यजीव संरक्षण में नई पहचान बना रहा प्रदेश

वन मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों, घने वनों और समृद्ध जैव विविधता से परिपूर्ण राज्य है। सरकार द्वारा हाथियों के संरक्षण, उनके सुरक्षित विचरण और वन क्षेत्रों के संरक्षण के लिए लगातार योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। यही कारण है कि बीते कुछ वर्षों में हाथियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

मानव-हाथी संघर्ष बना बड़ी चुनौती

केदार कश्यप ने कहा कि हाथियों का विचरण क्षेत्र अब सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़, रायपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों तक फैल चुका है। ऐसे में वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनभागीदारी, तकनीकी निगरानी और वैज्ञानिक प्रबंधन के जरिए मानव-हाथी संघर्ष को कम करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

आधुनिक तकनीक से होगा बेहतर प्रबंधन

कार्यशाला में हाथियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन को लेकर आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। वन मंत्री ने कहा कि सरकार विशेषज्ञों के मार्गदर्शन और प्रशिक्षित मानव संसाधनों की मदद से वन्यजीव प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी, वैज्ञानिक अध्ययन और समयबद्ध कार्रवाई से हाथियों और मानव आबादी के बीच टकराव की घटनाओं को कम किया जा सकता है।

विशेषज्ञ देंगे वन अधिकारियों को प्रशिक्षण

कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए हैं। इसमें भारतीय वन्यजीव संस्थान (देहरादून) और भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (बरेली) के वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ वन अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान हाथियों के स्वास्थ्य परीक्षण, मृत्यु के कारणों की वैज्ञानिक जांच, जैविक नमूनों के संरक्षण, शव परीक्षण और स्वास्थ्य निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

वन्यजीव संरक्षण में नई पहचान बना रहा प्रदेश

वन मंत्री ने कहा कि इस राष्ट्रीय कार्यशाला से प्राप्त अनुभव और तकनीकी ज्ञान हाथियों के संरक्षण और प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में वन्यजीव संरक्षण, वैज्ञानिक प्रबंधन और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व के क्षेत्र में देश के लिए एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित होगा।

Balodabazar Deer Fawn Rescue: खेत में मिला हिरण का बच्चा, ग्रामीणों ने दिखाई इंसानियत की मिसाल
छत्तीसगढ़ राज्य को मॉडल स्टेट बनाने केंद्रीय योजनाओं का कोटा और फंड बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए रत्नावली ने केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन 🔵 जल जीवन मिशन से छग के शहरों को भी जोड़ने की गुजारिश
Abortion Case : दुष्कर्म पीड़िता को मिली बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने गर्भ समाप्त करने की दी इजाजत
बिलासपुर में नवजात की मौत पर बवाल:सिम्स में जन्म के तत्काल बाद पिलया लेक्टोजन और बिगड़ी हालत, परिजन बोले- डॉक्टर ने बरती लापरवाही
पत्रकार को कुल्हाड़ी से काटा, सेप्टिक टैंक में लाश डालकर कर दी ढलाई, सीएम ने जताया दु:ख, बीजापुर में निकली मुकेश की अंतिम यात्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?