CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Fake PUMA shoes and slippers in Raipur : रायपुर में बड़ी कार्रवाई, दो कारोबारियों पर कॉपीराइट उल्लंघन का केस

Fake PUMA shoes and slippers in Raipur : रायपुर में बड़ी कार्रवाई, दो कारोबारियों पर कॉपीराइट उल्लंघन का केस

By Newsdesk Admin
06/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 06 जून। रायपुर में ब्रांडेड कंपनी PUMA के नाम पर कथित तौर पर फर्जी फुटवियर बेचने का मामला सामने आया है। व्यापारी कंपनी के मोनो और डिजाइन की नकल कर तैयार किए गए जूते-चप्पल बेच रहे थे। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी। (Fake PUMA shoes and slippers in Raipur)

Contents
  • सामान कहां से लाया पूछताछ में जुटे अफसर : Fake PUMA shoes and slippers in Raipur 
  • कॉपीराइट और ट्रेडमार्क कानूनों के तहत कार्रवाई

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो कारोबारियों के खिलाफ कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन का केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों की दुकानों से बड़ी मात्रा में फुटवियर जब्त किए गए हैं। मामला माना थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि गौरव श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि, माना इलाके कुछ व्यापारी कंपनी के लोगो और डिजाइन की नकल कर तैयार किए गए जूते-चप्पल बेच रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने राज फुटवियर के संचालक राहुल नेभानी और कलकत्ता बूट हाउस के संचालक मोहम्मद खुस्तर की दुकानों में दबिश दी। तलाशी के दौरान दोनों दुकानों से पूमा ब्रांड के नाम और लोगो से मिलते-जुलते कुल 618 जोड़ी फुटवेयर बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में इन्हें डुप्लीकेट और अनधिकृत उत्पाद माना गया है।

सामान कहां से लाया पूछताछ में जुटे अफसर : Fake PUMA shoes and slippers in Raipur 

पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर दोनों कारोबारियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है कि, यह सामान कहां से मंगाया गया था। इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं जुड़ा है।

कॉपीराइट और ट्रेडमार्क कानूनों के तहत कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, उपभोक्ताओं को भ्रमित कर नकली ब्रांडेड सामान बेचना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में कॉपीराइट और ट्रेडमार्क कानूनों के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है।

फिलहाल माना थाना पुलिस जब्त फुटवेयर की तकनीकी जांच और दस्तावेजों का परीक्षण कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Urkura Railway Station Fire : उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर-दूर तक फैला धुएं का गुबार
स्वस्थ भारत का संकल्प: Kalarva Medtech & Healthcare Foundation द्वारा CAF परिसर में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर”
Low Voltage Problem Solution : बिजली व्यवस्था को नई ताकत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लगे 102 ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज से मिली राहत
पत्नी के लिए CM साय से गुहार: ‘कका मोर पत्नी भाग गिस’, वायरल हुई पति की भावुक अपील…
Retirement Benefits : सेवानिवृत्ति के दिन ही मिलेंगे सभी स्वत्व, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सख्त निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?