CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘पति-पत्नी और वो’ CG पुलिस को हैरान करने वाली खबर, पत्नी के आशिक से छत्तीसगढ़ पुलिस का हेड कांस्टेबल परिवार समेत डर के मारे भयभीत, मांगी सिक्योरिटी

‘पति-पत्नी और वो’ CG पुलिस को हैरान करने वाली खबर, पत्नी के आशिक से छत्तीसगढ़ पुलिस का हेड कांस्टेबल परिवार समेत डर के मारे भयभीत, मांगी सिक्योरिटी

By Newsdesk Admin
03/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 03 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से ‘पति, पत्नी और वो’ से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां एक हेड कांस्टेबल की पत्नी का दूसरे हेड कांस्टेबल के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, एक दिन पति हेड कांस्टेबल ने पत्नी और दूसरे हेड कांस्टेबल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर दूसरे हेड कांस्टेबल के साथ रहने लगी लेकिन पति हेड कांस्टेबल और उसके परिवार ने अपने जान के खतरे की आशंका जताई है और दूसरे हेड कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सकरी बटालियन में पदस्थ हेड कांस्टेबल संजय जोशी के परिवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस कॉन्फ्रेंस में परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए हेड कांस्टेबल अरुण कमलवंशी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है। परिवार का पक्ष रखते हुए दुलाल मुखर्जी ने बताया कि संजय जोशी की पत्नी सरोज का कांस्टेबल अरुण कमलवंशी के साथ प्रेम प्रसंग था। अरुण कमलवंशी पहले सिविल लाइन सीएसपी का रीडर था। उसे प्रमोशन के बाद हेड कांस्टेबल बना दिया गया और वह पुलिस लाइन में अटैच हो गया है।

दुलाल मुखर्जी ने बताया कि अरुण कमलवंशी अक्सर संजय जोशी की गैर मौजूदगी में सरोज से मिलने के लिए घर आता था। इसी बीच एक दिन संजय जोशी ने घर में अरुण और पत्नी सरोज को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। उस समय संजय और सरोज के बीच लड़ाई हुई और इस बीच अरुण कमलवंशी मौके से भाग गया। इसके बाद संजय की पत्नी सरोज ने घर छोड़ दिया और अरुण कमलवंशी के साथ रहने लगी फिलहाल मामला तलाक के लिए कुटुंब न्यायालय में है और वह मंजूर भी हो गया है।

परिवार को सता रहा जान का डर
जोशी परिवार के अनुसार, इसके बाद से ही अरुण कमलवंशी उन सभी से दुश्मनी रखता है और पूरे परिवार की जान का दुश्मन बना हुआ है। जोशी परिवार का आरोप है कि अरुण कमलवंशी उनके परिवार पर नजर रख रहा है। यह भी आरोप है कि पिछले दो माह से एक सफेद रंग की कार उनके घर के आगे घूमती रहती है जिसमें नंबर प्लेट नहीं है। इस कार के आने का कोई समय नहीं होता है। कार कभी 15 -20 मिनट तो कभी 1 घंटे तक उनके घर के सामने रुकी रहती है, पर कार से कोई उतरता नहीं है ।

Rehabilitation of Surrendered Naxalites: जंगल से हुनर तक, आत्मसमर्पित नक्सलियों की बदली हुई दुनिया
दूल्हे ने पहन रखी थी नोटों की माला, घुड़चढ़ी के दौरान नोट खिंच भागने लगा चोर, पकड़ने चलती गाड़ी पर चढ़ गया दूल्हा और फिर हुआ ये…… देखिए विडियो
Republic Day Ceremony : गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस परेड और झांकी सम्मानित
Health System Reform: इलाज से आगे बढ़कर रोकथाम की राह, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का दो साल का रिपोर्ट कार्ड
37 deaths in 29 days : रायगढ़ में सड़क हादसों का कहर, 71 घायल; ब्लैक स्पॉट सुधार जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?